Author: azad sipahi

रांची। प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ के आवाहन के बाद रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरगोड़ा चौक पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया. इस दौरान खुद सीएम ने झाड़ू लगाई और लोगों से भी सफाई रखने की अपील की। इसके बाद सीएम ने निर्माणधीन अरगोड़ा मंडा मैदान का निरीक्षण करते हुए हिदायत दी कि जल्द से जल्द इस पार्क का काम पूरा करें और लोगों को घूमने फिरने के लिए स्वच्छ वातारण मुहैया करायें। मुख्यमंत्री ने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री के पूरे देश से स्वच्छता के आवाहन की अपील के बाद…

Read More

नयी दिल्ली। योग गुरु स्वामी रामदेव का संस्थान ‘पतंजलि’ लगातार अपने दायरे को बढ़ाता जा रहा है। गुरुवार को पतंजलि ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाते हुए डेयरी बिजनेस में भी दस्तक दे दी है। अब पतंजलि दूध, दही, छाछ और पनीर भी बेचेगा। इससे डेयरी बिजनेस में भी एक नई स्पर्धा होने की संभावना जताई जा रही है। इस साल मई में बाबा रामदेव ने पतंजलि के लिए 20,000 करोड़ रुपए की वार्षिक कमाई का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में डेयरी बिजनेस में उनकी एंट्री अहम भूमिका निभा सकती है। फिलहाल, पतंजलि का कारोबार 10,000…

Read More

मुंबई। सचिन तेंडुलकर ने रविवार को गणपति बप्पा का विसर्जन अपने घर पर किया। उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने की अपील की। इस संबंध में पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सचिन घर पर एक बाल्टी में गणपति का विसर्जन करते दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा, “एक दिन मैं कार से मरीन ड्राइव से जा रहा था। उस दिन बारिश हो रही थी। मैंने देखा कि हम जो कुछ भी समुद्र में डालते हैं, समुद्र ने उसे वापस धरती को लौटा दिया। इसे देख कर मुझे दुख हुआ।” मां और गुरुजी से…

Read More

रांची। गुजरात की तर्ज पर झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश में पार्टी मजबूत बनाने के लिए तैयारी में जुट गयी है। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने बेहतर काम करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अहम भूमिका 2019 के चुनाव में दिखने वाली है। इसकी तैयारी में महिला कांग्रेस जोर-शोर से लग गयी है। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस भवन में पहली बार महिला कांग्रेस के फ्लैग होस्टिंग का भी कार्यक्रम किया गया है। महिलाओं को सम्मान देगी नयी ऊर्जा : प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष…

Read More

खूंटी। अपने राजनीतिक और आर्थिक स्वार्थ के लिए दर्जनों गांवों में गैर परंपरागत और देश विरोधी पत्थलगड़ी करने और सीधे-सादे आदिवासियों को गैर आदिवासियों और सरकार के खिलाफ भड़कानेवाले तत्वों के भ्रम जाल से गांव के लोग निकलते जा रहे हैं। अब ग्रामीणों में जागरूकता आ रही है और वे ऐसी देशतोड़क पत्थलगड़ी पर लिखी बातों को मिटाने लगे हैं। जहां पहले गांव में घुसने पर प्रतिबंध की बातें लिखी थीं, वहीं अब लोगों का स्वागत किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के विरोध की बातें हटा कर विकास कार्यों को लेने की बातें कही जा रही हैं। खूंटी प्रखंड…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से संपर्क कर स्वच्छता को आम जनता का अभियान बनाने का काम किया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अजेय भारत अटल भाजपा और मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया है। इस नये नारे के साथ ही नया भारत का संकल्प लिया गया है। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। मिशन 2019 के तहत भाजपा ने 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

रांची। राजधानी रांची में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत शनिवार को डीबडीह स्थित नया टोली बस्ती से की गई। यह बस्ती स्लम क्षेत्रों में शामिल है। पूरे बस्ती में गांव जैसा नजारा है। गरीब आदिवासी परिवार इस क्षेत्र में निवास करते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत यहां से की। शनिवार को राज्य के कई मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास नया टोली पहुंचे। उन्होंने बस्ती के अंदर जाकर साफ सफाई देखी और झाड़ू भी लगाया। लोगों से प्रतिदिन एक घंटा साफ सफाई के लिए श्रमदान करने का आह्वान भी किया। अभियान…

Read More

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में बोर्ड टॉपर छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले पर एसआईटी ने इनाम की घोषणा की है। एसआईटी का नेतृत्व कर रही नूंह की एसपी नाजनीन भसीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। एसआईटी ने पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि की है। हालांकि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से प्रशासन सवालों के घेरे में है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सेना में काम करता है। हरियाणा के डीजीपी…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का झारखंड में व्यापक असर होगा। यह बंद ऐतिहासिक होगा। झारखंड में सभी विपक्षी दलों झामुमो, झाविमो, राजद, वामदलों के साथ ही कई व्यावसायिक और सामाजिक संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है। स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों से भी बंद को समर्थन करने का आग्रह किया गया है। बंद शांतिपूर्ण होगा, किसी भी तरह की हिंसा का सहारा नहीं लिया जाएगा। डॉ. अजय रविवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात कर रहे थे। उनके साथ मीडिया प्रभारी राजेश…

Read More

रांची। नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में पहुंचकर अपनी गवाही दर्ज कराई. विशेष न्यायाधीश एसएन पांडेय की अदालत में तारा की गवाही आगे भी जारी रहेगी. गवाही के दौरान उन्होंने अपने ऊपर रंजीत सिंह कोहली की क्रुरता और अभद्रता की जानकारी दी है। तारा ने कोर्ट में बताया कि किस तरह से कोहली उसे प्रताड़ित करता था और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता था. उन्होंने बताया कि इन मामलों में मुश्ताक अहमद भी उसकी मदद करता था. मामले के अभियुक्त रंजीत सिंह कोहली को भी जेल से लाकर पेश किया गया था। 14…

Read More

हजारीबाग। जिला में अपराधी आए दिन घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दे रहे हैं. जिस व्यक्ति की अपहरण की आशंका बताई गई थी, उसका शव बोकारो पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शंभू राणा के रूप में हुई है. अपराधियों ने उसके माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक शंभू राणा लोहसिंगना थाना क्षेत्र के नूरा का रहने वाला था. पेशे से शंभू अमीन का काम करता था. घायल संजय कुमार ने बताया कि पिछली रात वह टंडवा से…

Read More