गांववालों ने बताया कि हाथियों के झुंड में दो बच्चे समेत कुल 20 हाथी है।
Author: azad sipahi
तैरना नहीं जानते थे, गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की
नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में असर देखा जा रहा है। पूर्व तटवर्ती रेलवे जोन ने 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मुंबई में कांग्रेस नेता संजय निरुपम को हिरासत में लिया गया है। उन पर पुलिस से हाथापाई करने का आरोप है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में विरोध जता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मार्च निकाला। राहुल गांधी के साथ बंद के समर्थन में एनसीपी…
नयी दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज एक बार फिर से भारी गिरावट के साथ खुला है जिससे पैट्रोल और डीजल के और महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 45 पैसे टूटकर 72.18 के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन रुपया 71.73 के स्तर पर बंद हुआ था। पेट्रोल-डीजल होगा महंगा डॉलर के मुकाबले रुपए के 72 के स्तर पार पहुंचने का असर क्रूड के इंपोर्ट पर हो सकता है। भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी से ज्यादा क्रूड आयात करता है। ऐसे में डॉलर की कीमतें बढ़ने से इनके इंपोर्ट के…
नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी के खिलाफ जहां एक तरफ कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने भारत बंद का आह्वान किया है वहां दूसरी ओर आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ गईं। रुपए में आ रही कमजोरी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तले की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करती जा रही हैं। दिल्ली में डीजल 22 पैसे और पेट्रोल 23 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत बढ़कर 80.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। डीजल भी 72.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा…
रांची। राजधानी के मेसरा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी के हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। संदेहास्पद स्थिति में मिले शव को देख पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम शक्तिधर त्रिपाठी था, जो बीआइटी मेसरा में मैकेनिकल का थर्ड इयर का छात्र था। उसका शव हॉस्टल नंबर 12 के रूम नंबर 263 में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। छात्र चित्रकूट का रहनेवाला था और पिछले दिनों ही उसने हॉस्टल भी चेंज किया था। जांच में जुटी एफएसएल की टीम : पुलिस…
रांची। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के दौरान राजधानी में रन फॉर विजन का आयोजन कश्यप मेमोरियल आइ बैंक एवं आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब के द्वारा किया गया। इसमें रांची खुल कर दौड़ी। इसका आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव से किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने दौड़ को रंग-बिरंगे बैलूनों को आसमान में उड़ाते हुए रवाना किया। इस दौड़ में हजारों छात्रों एवं शहर के कई गणमान्य लोगों ने लिया भाग। स्वागत भाषण खेल सचिव मनीष रंजन ने किया। कश्यम हॉस्टिपल की निदेशक डॉ भारती कश्यप ने कहा कि विगत 14 वर्षों से लगातार कश्यप मेमोरियल…
कुर्सी जनता की सेवा का माध्यम है : मोदी
रांची/नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में 10 सितंबर को आयोजित भारत बंद को कांग्रेस ने हिंसा मुक्त रखने का आह्वान किया है। कांग्रेस के मुताबिक इस बंद को सफल बनाने के लिए 21 राजनीतिक दलों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। साथ ही, उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है। इधर, राजधानी रांची में भी बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें तमाम संगठनों के लोगों का कांग्रेस को समर्थन मिला। हिंसामुक्त रखने का आह्वान रविवार को कांग्रेस मुख्यालय…
रांची। पाकुड़ में 17 जुलाई को मुस्कान होटल के समीप सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर जानलेवा हमले में पुलिस-प्रशासन को क्लीन चिट मिल गयी है। संथाल परगना प्रमंडल दुमका के आयुक्त और डीआइजी दुमका की संयुक्त रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। सरकार और पुलिस मुख्यालय को संयुक्त रिपोर्ट मिली है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि स्वामी अग्निवेश से मारपीट, गाली-गलौज और काला झंडा दिखाने के मामले में किसी एक पार्टी विशेष के लोग ही शामिल नहीं थे, बल्कि विभिन्न दलों के अज्ञात लोग थे, जिनकी पहचान की जा रही है।…
खूंटी। खूंटी पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर समेत तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह लाख की चार किलो तैयार अफीम, चार लाख पांच हजार पांच सौ रुपये नकद के अलावा स्वीफ्ट डिजायर कार, एक बाइक और मोबाइल बरामद किये हैं। गिरफ्तार तस्करों में लातेहार जिला के बालूमाथ थाना निवासी अशोक राम और उसकी पत्नी अनिता देवी और खूंटी के मारंगहादा गाड़ामाड़ा निवासी मड़की मुंडा शामिल है। कार्यालय में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि…