रांची। सोमवार को राजधानी रांची में हुई दिशा की बैठक में नगर विकास और परिवहन मंत्री मंत्री सीपी सिंह गरजे। खूब गरजे। पुलिस की ऐसी बखिया उधेड़ी कि अफसर पानी-पानी हो गये। पुलिस को उन्होंने वसूली के लिए लोगों को परेशान करनेवाला बताया, तो नगर निगम के अफसरों को आरामतलब। कहा-क्या कोई इन्वेस्टर आयेगा यहां, गंदगी से भिनभिना रही है राजधानी। कैसे होगा यहां अपराध पर नियंत्रण। कैसे पकड़े जायेंगे अपराधी। रांची पुलिस सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि वसूली के लिए सड़कों पर खड़ी रहती है। दिखावे के लिए जगह-जगह पुलिस सहायता केंद्र बनाये गये हैं। उसका नाम बदल कर…
Author: azad sipahi
रांची, खूंटी, जमशेदपुर और धनबाद में बंद रहा शांतिपूर्ण, राज्यभर में 8784 गिरफ्तार-रिहा, विपक्ष ने कहा सफल, भाजपा ने फ्लॉप
इटखोरी। एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने जिला में बड़ी कार्रवाई करते हुए इटखोरी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम बाला को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीडीपीओ को एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उनके इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष से ही गिरफ्तार किया है। सीडीपीओ मयूरहंड प्रखंड की तेली टोला आंगनबाड़ी की एक सेविका अनिता देवी से पोषाहार की राशि निर्गत करने के नाम पर 31 सौ रुपये बतौर घूस ले रही थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाये एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। सीडीपीओ को गिरफ्तार करने के बाद टीम में शामिल…
रांची। मारपीट एवं तोड़फोड़ मामले में न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की कोर्ट ने मंत्री सरयू राय और व्यवसायी समीर लोहिया को बरी कर दिया। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में इन्हें बरी किया है। कोर्ट द्वारा फैसला सुनाये जाने के समय उक्त दोनों कोर्ट में उपस्थित थे। 29 अगस्त को इन दोनों ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सात मार्च 2010 को सरयू राय ने रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होराइजन में प्रेसवार्ता बुलायी थी। इस प्रेसवार्ता में सौभिक चट्टोपाध्याय भी पहुंचा था, जो किसी प्रेस का प्रतिनिधि…
रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव को झारखंड विधानसभा में नियुक्ति-प्रोन्नति में बरती गयी अनियमितता की जांच के लिए गठित न्यायमूर्ति विक्रमादित्य आयोग की अनुशंसा को प्रेषित किया है। इस आलोक में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। बताते चलें कि तत्कालीन राज्यपाल सैयद अहमद द्वारा झारखंड विधानसभा में नियुक्ति-प्रोन्नति में बरती गयी अनियमितता की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया था। पूर्व में न्यायमूर्ति लोकनाथ प्रसाद को जांच कार्य की जिम्मेदारी दी गयी। श्री प्रसाद के इस्तीफे के बाद न्यायमूर्ति विक्रमादित्य प्रसाद को जांच की जिम्मेदारी प्रदान की गयी।…
कोडरमा। सोमवार को झुमरीतिलैया शहर के माहुरी भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राज श्रीवास्तव उपस्थित थे। जबकि मंच संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। इनके अलावा मंच पर बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र नारायण सिन्हा, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, झुमरीतिलैया के नगर मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह मंचासीन थे। नीरा यादव ने कहा कि भाजपा के सात मोर्चा हैं,…
झुमरीतिलैया/कोडरमा। संपूर्ण विपक्षी दलों के द्वारा बुलाये गये भारत बंद का कोडरमा जिले में सोमवार को आंशिक असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए संपूर्ण विपक्षी दल सुबह से ही झुमरीतिलैया शहर के कला मंदिर में एकजुट हुए। एक रैली निकाल कर पूरे शहर को बंद कराने के लिए निकले। रैली का नेतृत्व माले के राष्टीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह, पूर्व विधायक विनोद सिंह के अलावा विभिन्न दलों के जिलाध्यक्ष कर रहे थे। रैली कला मंदिर से निकलकर रांची-पटना रोड़ होते हुए झंडा चौक से सामंतों काली मंदिर तक गयी और…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस एवं कुछ विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को विफल करा दिया। पार्टी ने कहा कि जनता का साथ नहीं मिलने से गुस्से एवं खीज में आकर विपक्ष हिंसा पर उतारू हो गया है और देश में खौफ का माहौल बना रहा है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू 7 से 9 सितंबर तक विदेश दौरे पर थे, उनकी यात्रा को लेकर अब विदेश मंत्रालय में राजनयिक कैलेंडर की अनदेखी का मामला उठा है। दरअसल परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों महामहिमों में से कोई एक ही विदेश दौरे पर जा सकता है और एक पीछे से कामकाज को देखता है। लेकिन इस बार दोनों महामहिम एकसाथ देश से बाहर थे। विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अनदेखी कैसे कर दी इस पर भी सवाल खड़े हो रहे क्योंकि ऐसे दौरों का कार्यक्रम यही मंत्रालय देखता है। किसी आकस्मिक…
नयी दिल्ली। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राजघाट पर मानसरोवर का जल चढ़ाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मानसरोवर का जल लाकर राहुल गांधी ने पाप किया है। स्वामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर में जल तब तक भरने नहीं देते जब तक आप ने तपस्या ना की हो। ऐसे में वहां से जल निकालना पाप है। राहुल ने चढ़ाया बापू की समाधि पर जल वहीं आज धरने में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता…
सड़क, बिजली, पानी पर की चर्चा