Author: azad sipahi

आम आदमी पार्टी के नेता और प्रवक्ता आशुतोष ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आशुतोष ने लिखा, “हर यात्रा का एक अंत होता है। आम आदमी के साथ मेरी बेहतरीन और क्रांतिकारी यात्रा का भी अंत हो गया है। मैंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मेरा पार्टी से निवेदन है कि इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।” अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, “हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं? इस जनम में तो नहीं। सर, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।” आशुतोष के इस्तीफे…

Read More

केरल में बारिश का कहर जारी है। पेरियार नदी में बांध के गेट खोले जाने के बाद अब कोच्चि हवाई अड्डे पर 18 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उधर, मुन्नार में एक इमारत ढहने से एक व्यक्ति की जान चली गई है जबकि 6 लोगों को बचा लिया गया है। इसी के साथ पिछले एक हफ्ते में राज्य में बारिश से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। उधर, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों…

Read More

   72वें स्वतंत्रता दिवस पर राँची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सवा तीन करोड़ राज्यवासियों को अपने सम्बोधन में कहा कि बेदाग है हमारी सरकार और झारखण्ड का विकास ही हमारा ध्येय है। एक समय भ्रष्टाचार के लिए जाना जाने वाला राज्य आज विकास के लिये देश के प्रथम चार राज्यों में खड़ा है। आज इसकी ख्याति तेजी से आगे बढ़ते हुये राज्य के रूप में है।                 मुख्यमंत्री मैं अपने संबोधन में सबसे पहले झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी । उन्होंने कहा कि आज का दिन…

Read More

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम टंडन के निधन पर गहरा दुःख एवं हार्दिक शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्री टंडन एक कुशल संविधानविद व लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर थे।  राज्य की प्रगति में वे निरन्तर अपना मार्गदर्शन देते थे। वे राज्य  व राष्ट्र के सतत विकास हेतु निरन्तर प्रयासरत रहते थे। उन्होंने कहा कि श्री टंडन के निधन से राष्ट्र ने एक बेहतर मार्गदर्शक खो दिया जो हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी मृत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पांच साल पूरी कर रही अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, तो साथ ही 3 बड़े ऐलान भी किए। यह ऐलान हेल्थ, अंतरिक्ष और महिलाओं से जुड़े हुए हैं। इसमें सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम ‘आयुष्मान भारत’, अंतरिक्ष के लिए भारत की भविष्य की योजना और सेना में महिलाओं की एंट्री पर बात की गई। पहला ऐलानः 2022 तक अंतरिक्ष में हिंदुस्तानी प्रधानमंत्री ने बताया कि 2022 तक कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा। इससे भारत अंतरिक्ष में मानव को…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। यह भाषण इसलिए भी खास था क्योंकि यह प्रधानमंत्री के तौर पर उनके पहले कार्यकाल का आखिरी भाषण था। इस मौके पर पीएम ने देश को आत्मविश्वास से भरा हुआ बताया। जानें, पीएम मोदी के इस खास भाषण की 10 बड़ी बातें… 1. पीएम मोदी ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक सैटलाइट छोड़े हैं। अब देश का मानव सहित अंतरिक्ष में जाने का लक्ष्‍य है। वर्ष 2022 तक या उससे पहले यानी आजादी के 75वें वर्ष में भारत का…

Read More

रांची। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा। यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। परेड का रिहर्सल हो चुका है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। झंडोत्तोलन 15 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा। इस बार परेड में कुल 15 प्लाटून शामिल होंगी। इसमें रक्षा शक्ति विवि के छात्रों की परेड मुख्य आकर्षण होगा। परेड का नेतृत्व कोतवाली डीएसपी करेंगे। आदेश के मुताबिक शहर के सभी थानों को इस दिन लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश है। यहां बनेगा…

Read More

रांची। एक देश एक चुनाव की दिशा में बात आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड-बिहार समेत 11 राज्यों के विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसा करने के लिए सरकार को संविधान में संशोधन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एक देश एक चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव के साथ उन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जहां लोकसभा से छह महीने पहले और छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा है कि यदि राज्य चाहें और सहयोग करें, तो इस…

Read More

रांची। लालपुर स्थित ओएमजी होटल सभागार में मंगलवार को शाम चार से सात बजे तक जेसीआइ रांची उड़ान की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज के अवसर पर सिंधारा उत्सव मनाया। संस्था की अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने बताया कि सावन के आगमन से ही इस त्योहार के आने की आहट सुनायी देने लगती है। अत: संस्था की सदस्यों के सिंधारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन रेखा नारसरिया एवं राखी काला जैन ने किया। चटपटे एवं स्वादिष्ट पकवानों के साथ मनोरंजक खेलों की व्यवस्था कर इस आयोजन से महिलाओं का सिंधारा किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राखी जैन, पूर्व अध्यक्ष…

Read More

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वन पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल, और केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह के साथ मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अहम बैठक नयी दिल्ली के पर्यावरण भवन में हुई। बैठक में कोयला मंत्रालय, वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार अर्थात डबल इंजन, इस डबल इंजन का फायदा झारखंड को मिल रहा है। यह बैठक मील…

Read More

रांची। मिशनरीज आॅफ चैरिटी से जुड़ी संस्था निर्मल हृदय में मंगलवार को फिर सीआइडी पहुंची। सीआइडी डीएसपी रवींद्र कुमार राय और केस के आइओ इंस्पेक्टर उमेश ठाकुर ने पूर्व में बेचे गये चार बच्चों के संबंध में नये सवाल किये। साथ ही, जिला प्रशासन की जांच में स्पष्ट हुए गुम 58 बच्चों के बारे में भी छानबीन की। जिला प्रशासन द्वारा निर्मल हृदय से जब्त किये गये रजिस्टर के अनुसार मार्च 2016 से 29 जून 2018 तक 110 बच्चों में से 52 बच्चों को ही सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था। शेष 58 बच्चों की कोई जानकारी नहीं दी…

Read More