Author: azad sipahi

गुमला। भाजपाइयों ने सोमवार को गुमला और भरनो में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और राज्य सभा सांसद समीर उरांव का फूलमाला पहनाकर और गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया। भरनो में ब्लॉक और गुमला में पटेल चोक पर लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने कार्यकर्ताओं को अभिवादन करते हुए कहा कि पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने के कारण आज पूरे देशभर में आनंद और खुशी का क्षण है। खासकर के अपने पिछड़े वर्गों के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तरफ से यह बहुत बड़ा सम्मान और तौफा है।मौके पर राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि मानसून सत्र…

Read More

गढ़वा। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने रंका, मेराल एवं चिनियां प्रखंड के 86 किसानों के बीच पंप सेट व पाईप का वितरण किया। जिला भूमि संरक्षण विभाग के तत्वावधान में किसानों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट व पाइप का वितरण किया गया। इसके पूर्व पंप सेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के हित में काम कर रही है। पूर्व की सरकारों का काम धरातल पर देखने को नहीं मिलता था। किसानों…

Read More

कोडरमा। भाकपा माले जिला कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनमुद्दों को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित जेल भरो आंदोलन के तहत राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, वरीय नेता रामधन यादव, श्यामदेव यादव, मोहन दत्ता, प्रेम प्रकाश समेत लगभग 165 नेताओं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीओ को सौंपा गया। इसके पूर्व जुलूस निकाली गयी जो समाहरणालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। इसकी अध्यक्षता पार्टी जिला सचिव मोहन दत्ता ने की। सभा को सम्बोधित करते हुए माले विधायक राजकुमार यादव ने कहा…

Read More

हजारीबाग। पेलावल के दक्षिणी शिवपुरी स्थित कृष्णानगर शिव मंदिर और कटकमदाग बांका शिव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक सह कलशयात्रा में भक्तिभाव से सदर विधायक मनीष जयसवाल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। भगवान शिव के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कृष्णानगर वासियों ने नगर भ्रमण करते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंचे और जल उठाया। कटकमदागवासी गोंदा डैम से जल लेकर गंतव्य स्थल तक पंहुचे। कटकमदाग शिवमंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। वहीं कृष्णानगर में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। विधायक जयसवाल ने कहा कि श्रावण…

Read More

चक्रधरपुर। तीसरी सोमवारी को झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के पानपोश स्टेशन के पास एक ही परिवार के चार कांवरियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। बताया जाता है कि सभी भिलाई के रहनेवाले थे और ओड़िशा के घोघर धाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कांवर लेकर निकले थे। इसी दौरान ब्राह्मणी नदी में जल लेकर रेलवे ब्रिज पार करते समय चारों कांवरिये मुंबई-हावड़ा मेल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये। तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसी दौरान दो कांवरिये नदी में गिर गये। एक कांवरिया जख्मी हो गया। इलाज के दौरान राउरकेला…

Read More

बोकारो। प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बोकारो चास के सोलागीडीह के भवानीपुर साइड निवासी विजय कुमार महतो ने रविवार रात्रि को अपने घर में पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व विजय ने मोबाइल में आॅडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें रांची की रहने वाली अपनी प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। आॅडियो रिकॉर्ड में उसने कथित प्रेमिका द्वारा करीब दस लाख रुपये ऐंठने की जानकारी भी दी है। चास पुलिस ने विजय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया। क्या है मामला : जानकारी…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के उस बयान को निराधार बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इसाई मिशनरी संगठनों के खिलाफ दमनकारी रवैया अपना रही है। श्री शाहदेव ने कहा कि 88 गैर सरकारी इसाई संस्थाओं के खिलाफ जो कार्रवाई जांच चल रही है, वह केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर हो रही है। क्या कहा शाहदेव ने : श्री शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय फॉरेन फंडिंग पर नजर रखनेवाली नोडल एजेंसी है। उसने राज्य सरकार को पत्र लिखकर विदेशों से…

Read More

कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उनका स्वास्थ्य कुछ महीनों से ठीक नहीं था। जुलाई में हेमोरेजिक स्ट्रोक के बाद उनका 40 दिन तक इलाज चला था। छह अगस्त को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। किडनी की दिक्कत बढ़ने के चलते नौ अगस्त को उन्हें फिर कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक रविवार सुबह डायलिसिस के दौरान चटर्जी को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गयी। चटर्जी 1968 से माकपा में थे। 23 जुलाई 2008 को चटर्जी को…

Read More

रांची। स्टार्ट अप में भारत को दुनिया में एक नंबर बनाना है। अभी भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। भारत से अमेरिका और इंग्लैंड आगे हैं। एक नंबर पर पहुंचने के लिए और मेहनत की आवश्यकता है। देश के युवाओं में क्षमता है। विश्व में सॉफ्टवेयर के मामले में भारत नंबर एक पर है। सॉफ्टवेयर में भारत के युवा विश्व में परचम लहरा रहे हैं। अमेरिका में अधिकांश सॉफ्टवेयर का काम झारखंड और भारत के युवा ही कर रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को स्टार्ट अप इंडिया झारखंड यात्रा 2018 को लेकर प्रोजेक्ट बिल्डिंग में…

Read More

झरिया। थाना क्षेत्र के माडा कॉलोनी कॉलोनी में रहने वाले लाली सिंह नामक सब्जी व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के ही राजेश झा और अन्य लोगों ने मामूली बात पर उसकी जमकर पिटाई की। घायल अवस्था में उसे धनबाद पीएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक लाली के भाई की शिकायत पर राजेश झा के परिवार से तीन महिला सहित एक पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी राजेश…

Read More