Author: azad sipahi

हत्या या हादसा हो रही है जांच धनबाद। मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह कांटाघर के समीप से शनिवार से लापता दो छात्रों अमन कुमार और देवकुमार बाउरी के शव सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव वहीं के बंद पड़े आउटसोर्सिग के पोखरिया में पड़े थे। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या या हादसा, को लेकर जांच की सुई फंसी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों की मौत संभवत: नहाने के क्रम में पोखरिया में डूबने से हुई है। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि…

Read More

नयी दिल्ली : अलवर हत्याकांड का मामला आज संसद में गूंज सकता है. मामले को लेकर कांग्रेस ने लोकसभा में नोटिस दिया है. कांग्रेस के तीन सांसदों ने काम रोककर चर्चा की मांग की है. इधर, मॉब लिंचिंग मामले को लेकर टीएमसी सांसद संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं. सांसदों के हाथों में तख्‍ती है जिसमें लिखा है मॉब लिंचिंग बंद करो. रकबर हत्याकांड: एक पुलिसकर्मी सस्पेंड, चार लाइन हाज़िर उधर, टीडीपी के सांसदों ने संसद परिसर में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

Read More

रांची। मौसीबाड़ी में मेहमानी के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग सोमवार को अपने घर लौटे। भगवान के दर्शन-पूजन और मुख्य मंदिर पहुंचाने के लिए एक बार फिर से आस्था का सैलाब उमड़ा। मौसीबाड़ी में विग्रहों की पूजा-अर्चना की गयी। विशेष भोग लगा। इसके बाद भगवान ने भक्तों पर आशीष बरसायी। दोपहर बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया। इसके बाद शाम को भगवान के रथ को प्रस्थान किया गया। विष्णु-सहस्त्रनाम पाठ और जगन्नाथ अष्टकम का सस्वर पाठ कर मंगल आरती उतारी गयी। गगनभेदी जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का धर्मरथ खींच कर मुख्य…

Read More

वित्त वर्ष 2017-18 में दिये 12.17 करोड़ रांची। झारखंड में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा इनकम टैक्स पे करते हैं। धोनी इंडिविजुअल टैक्स पेयर में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में जमा किया है। आयकर विभाग ज्वाइंट कमिश्नर निशा उरांव सिंहमार ने बताया कि धोनी का नाम इंडिविजुअल रूप से इनकम टैक्स जमा करनेवालों में टॉप पर है। महेंद्र सिंह धोनी व्यक्तिगत टैक्स जमा करने के मामले में झारखंड में सबसे ऊपर हैं। धोनी रांची में…

Read More

अयोध्या में राम मंदिर है, था और रहेगा कुछ कट्टरपंथी कर रहे हैं भड़काने का काम रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिंदू जागरण मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा कि झारखंड में पत्थलगड़ी इसाई मिशनरियों के षडयंत्रों की देन है। कहा कि चर्च हिंदुस्तान जिंदाबाद की जगह हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोलता है। ये अच्छे लोग होते, तो संविधान विरोधी पत्थलगड़ी नहीं होती। देश में 60 वर्षों तक जिसने शासन किया, उसने असली हिंदुस्तान पैदा नहीं किया। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज आॅफ चैरिटी संस्था में नवजात बच्चों के बेचने की घटना को उन्होंने कलंकित करनेवाला…

Read More

कोलंबो। रंगाना हेराथ के छह विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्टमें 199 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से जीत ली जो 2006 के बाद दक्षिण अफ्रीका पर श्रृंखला में उसकी पहली जीत है । जीत के लिए 490 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 290 रन पर आउट हो गई । श्रीलंका ने 12 साल पहले दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हराया था जिसके बाद उसने पहली बार टेस्ट श्रृंखला में उसका सफाया किया है। दक्षिण अफ्रीका ने आज पांच विकेट पर 139 रन…

Read More

स्टार कास्ट: दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी आदि। निर्देशक: शाद अली निर्माता: चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड और बायोपिक एक दूसरे के समानार्थी बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में जो बायोपिक्स की बहार आई है उस बहार में एक नया फूल खिला है- ‘सूरमा’। ‘सूरमा’ हॉकी के चैंपियन खिलाड़ी संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। उनकी ज़िंदगी में किस तरह के उतार-चढ़ाव आए, कैसे उन्होंने उस पर विजय हासिल की और अंततः कैसे वो बनते हैं सूरमा.. जिन्हें बाद में फ्लिकर सिंह का टाइटल दिया गया! फिल्म के शुरुआती हिस्से में ही प्रीतो बनी तापसी पन्नू जिससे…

Read More

नई दिल्ली पूरे साल भर जिस दक्षिण पश्चिम मानसून का इंतजार रहता है, वह इस बार भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा से रुठा हुआ है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। जुलाई से लेकर सितंबर के बीच होने वाली इस बारिश का देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है लेकिन पिछले एक दशक में इसके व्यवहार में इतना ज्यादा परिवर्तन आया है कि नीति निर्माताओं को चिंता होने लगी है। सवाल है कि ऐसा क्यों हो रहा है? विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ सालों के दौरान जलवायु परिवर्तन के कारण मानसूनी हवाएं…

Read More

भोपाल। कोलार डैम के पास भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा डैम के मोड़ पर कार के नाले में गिरने से हुआ। कार सवार युवक भोपाल और विदिशा के रहने वाले थे और अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने कोलार डैम गए थे। हादसा रविवार की रात को हुआ। जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे सभी युवक जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम अभिजीत राठौर, गौरव साहू, पंकज साहू, रंजीत साहू, रजनीश और आकाश हैं। ये सभी कार में सवार होकर आकाश का जन्मदिन मनाने कोलार डैम गए थे। युवक जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे थे…

Read More

माहेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमय मौत प्रकरण में ट्यूशन पढ़ानेवाले शिक्षक से हुई पूछताछ हजारीबाग। हजारीबाग के ड्राइ फ्रूट्स व्यवसायी नरेश माहेश्वरी के परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमय मौत के मामले में रोजाना नये खुलासे हो रहे हैं. आठवें दिन एसआइटी की जांच में कई नये मोड़ आये. नरेश माहेश्वरी के पुत्र अमन और अन्वी को घर में ट्यूशन पढ़ानेवाले शिक्षक कुमार अंजनी ने बताया कि 15 जुलाई को भी ट्यूशन पढ़ाने के लिए बच्चों ने बुलाया था. घटना के एक दिन पहले 14 जुलाई की शाम को भी अमन और अन्वी ने ट्यूशन पढ़ा था. संत…

Read More

रांची। गैर आदिवासी पुरुष से शादी करनेवाली एसटी महिलाएं आदिवासी की जमीन की खरीद नहीं कर सकेंगी. हालांकि वह आरक्षण का लाभ ले सकेंगी. ऐसी महिलाओं के जाति प्रमाण पत्र में पति का नाम लिखा जायेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसने गैर आदिवासी पुरुष से शादी की है. झारखंड सरकार ने इससे संबंधित कानून का प्रस्ताव तैयार किया है. भू-राजस्व विभाग को प्रस्ताव ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक में लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. इस तरह का कानून फिलहाल ओड़िशा में लागू है. झारखंड सरकार का मानना है कि राज्य में गैर आदिवासी…

Read More