Author: azad sipahi

-हमास का प्रस्ताव, इजराइल उसके ठिकानों पर हमला न करे तो बंधकों को छोड़ दिया जाएगा यरुशलम/तेल अवीव, 25 अक्टूबर (हि.स.)। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इजरायल पर इस महीने की सात तारीख को किए गए आक्रमण के बाद गाजा पट्टी पर उमड़े युद्ध के बादल कहर बरपा रहे हैं। इजराइल की सेना ने गाजा पर अब तक सबसे तेज बमबारी की है। इजराइल ने पिछले 48 घंटे में हमास के 720 से अधिक ठिकानों पर, मोर्टार, रॉकेट और मिसाइल दागे हैं। इन हमलों में 704 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें हमास के आतंकवादी भी शामिल…

Read More

– भारत के उमरोई छावनी में 5 नवंबर तक चलेगा संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास – दोनों सेनाओं के लगभग 120 जवान अभ्यास में हिस्सा लेकर सैन्य क्षमता बढ़ाएंगे नई दिल्ली। भारतीय और मलेशियाई सेना ने उमरोई छावनी में संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’ शुरू किया है। इस अभ्यास में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन और भारतीय राजपूत रेजिमेंट की बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर, 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में हुआ था। सैन्य सूत्रों के मुताबिक एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’ 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120…

Read More

नागपुर | दानवता पर मानवता की पूर्ण विजय के शक्ति पर्व के नाते प्रतिवर्ष हम विजयादशमी का उत्सव मनाते हैं। इस वर्ष यह पर्व हमारे लिए गौरव, हर्षोल्लास तथा उत्साह बढ़ाने वाली घटनाएँ लेकर आया है। बीते वर्ष भर हमारा देश जी-20 नामक प्रमुख राष्ट्रों की परिषद का यजमान रहा। वर्षभर सदस्य राष्ट्रों के राष्ट्र प्रमुख, मंत्रीगण, प्रशासक तथा मनीषियों के अनेक कार्यक्रम भारत में अनेक स्थानों पर सम्पन्न हुए। भारतीयों के आत्मीय आतिथ्य का अनुभव, भारत का गौरवशाली अतीत तथा वर्तमान की उमंग भरी उड़ान सभी देशों के सहभागियों को प्रभावित कर गई। अफ्रीकी यूनियन को सदस्य के नाते…

Read More

हांगझू। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवांजी ने चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 400 मीटर-टी20 स्पर्धा में मंगलवार को भारत के लिए आठवां स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स 2023 में एक नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड भी स्थापित किया। दीप्ति ने 56.69 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ थाईलैंड की ओरावान कैसिंग से पहले शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया, जिन्होंने 59.00 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दिया और फिर भी उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जापान की नीना कन्नो ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 59.73 सेकेंड के साथ…

Read More

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। इनकी जोड़ी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है। रणवीर-दीपिका ने ”रामलीला”, ”बाजीराव मस्तानी” जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। जल्द ही ये पॉपुलर जोड़ी ”कॉफी विद करण” के आठवें सीजन में नजर आएगी। इस इवेंट के दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर-दीपिका के ”कॉफी विद करण” एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो को अभी तक करण ने आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किया…

Read More

अभिनेत्री मलायका अरोड़ा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। भले ही वह ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के सेलीब्रेशन और अपनी सही उम्र का खुलासा किया है। मलायका का सोमवार को जन्मदिन था। सोशल मीडिया पर दिनभर उनके प्रशंसकों और मनोरंजन उद्योग के दोस्तों का शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा। सभी को लगा कि यह उनका 50वां जन्मदिन है, लेकिन ऐसा नहीं है। सोमवार को उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में उम्र बताई है।…

Read More

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहीं भी जाते हैं तो अपनी सुबह की सैर की दिनचर्या नहीं बदलते। उनकी सुबह की सैर की फोटो-वीडियो आती रही हैं। अब मंगलवार सुबह वह नैनीताल में ठंडी सड़क से लेकर नयना देवी मंदिर तक सुबह की सैर पर निकलते हुए आम लोगों के बीच दिखे। इस दौरान वह नगर के ऐतिहासिक डीएसए-फ्लैट्स खेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल के खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ को प्रमोट करने के लिए इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। अब वह एक खास जगह पर जाएंगी और रावण दहन करके फिल्म का प्रमोशन करेंगी।फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके बाद फैंस फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। दशहरे के मौके पर अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला में हिस्सा लेंगी, जहां रावण का दहन किया जाएगा। इस बार वह अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन भी करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’…

Read More

तेल अवीब। हमास के ठिकानों पर इजराइल के लगातार हमलों के बीच हमास ने दो बुजुर्ग इजराइली महिला बंधकों को रिहा कर दिया है। सोमवार को इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) की दो महिलाओं नुरिट कूपर (80) और योचेवेद लिफशिट्ज (85) की रिहाई की पुष्टि की है। तीन दिनों पूर्व भी हमास ने दो महिला बंधकों को रिहा किया था। इन सभी को 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान हमास आतंकियों ने बंधक बना लिया था। हमास प्रवक्ता अबू ओबैदा ने बयान जारी कर कहा है कि मानवीय और स्वाथ्यय कारणों से इन…

Read More

नई दिल्ली। असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी पर भारत राष्ट्र की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नाम शुभकामना संदेश दिए। एक्स पर लिखे पोस्ट पर राष्ट्रपति ने कहा- ‘दशहरा के पावन त्योहार पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दशहरा, जिसे विजयादशमी के रूप में भी मनाया जाता है, हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर मेरी मंगल कामना है कि हम सब पूरी मानवता के कल्याण की भावना के साथ सत्य और न्याय के पथ पर…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना दिवस पर मंगलवार को ट्वीट कर स्वयंसेवकों, देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों मंगलकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि ‘यतो धर्मस्ततो जय: ! धर्म व न्याय की विजय के महापर्व विजयादशमी की प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व ढेरों मंगलकामनाएं। यह महापर्व सबके अंतस में धर्म, सत्य, अच्छाई और न्याय की स्थापना के लिए अथाह प्रेरणा भरे, यही कामना है। जय श्रीराम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे संदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना…

Read More