नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज रेलवे टेंडर घोटाला मामले के आरोपित और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने विदेश जाने की अनुमति दी। तेजस्वी ने 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जापान यात्रा पर जाने और पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी। कोर्ट अब 20 अक्टूबर को आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर सुनवाई करेगा। 9 अक्टूबर को आरोप तय करने के मामले पर दो आरोपितों आरके हांडू और प्रेमचंद गुप्ता की ओर से दलीलें पेश की गई थीं। 25 अगस्त…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाएगा। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के एक लेख के बारे में ‘‘ एक्स’’ पर चर्चा करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा उन्होंने अपने आलेख में बताया है कि हाल में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम किस तरह महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है और महिलाओं के लिए आह्वान है कि वह देश का नेतृत्व करें और उसे एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएं। उल्लेखनीय है कि रेड्डी ने बीते दिनों एक लेख लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम की तारीफ की थी। उन्होंने…
पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 117 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले से आए मनोज कुमार ने फरियाद करते हुए कहा कि हमलोग जहां रहते हैं वो महादलित टोला है, वहां संपर्क पथ नहीं बन पाया है, इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरु कराया जाए ताकि हमलोगों का आवागमन आसान हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गया जिले से आये…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सुबह लगभग 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस) 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर तक मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में भविष्य के बंदरगाहों सहित समुद्री क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन देश के समुद्री क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय समुद्री ‘ब्लू’ अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक खाका ‘अमृत काल विजन 2047’ का अनावरण…
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कर्नाटक एवं अन्य राज्यों में सरकारी ठेकेदारों और ‘रियल स्टेट’ करोबारियों के खिलाफ छापेमारी में 94 करोड़ रुपये की नकदी, आठ करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे की ज्वैलरी तथा 30 विदेशी एवं मंहगीं घडियां जब्त की हैं। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। आयकर विभाग के अनुसार ये छापेमारी 12 अक्टूबर को बेंगलुरु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों तथा राजधानी दिल्ली सहित 55 ठिकानों पर की गई। मंत्रालय ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के हवाले से बताया कि इस छापेमारी में आयकर विभाग ने…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40 विधानसभा सीटों में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि मिजोरम में 07 नवंबर को मतदान होना है और चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्होंने आज आइजोल में एक जनसभा को संबोधित की है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कल वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव के सिलसिले में कई बैठकें करेंगे। वहां पर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने निशिकांत दुबे को मिली राहत को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है। उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को 12 दिसंबर तक विस्तार दिया। सांसद निशिकांत दुबे ने सचिवालय घेराव के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की थी। निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा। इस मामले में अदालत अब 12 दिसंबर को सुनवाई करेगा। मामले में…
-पूर्व आयुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवा निवृत आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा…
धनबाद। झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग की है, जहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस से बारह लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जाता है कि हादसा निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग के बंद खदान में हुआ है। यहां पर सोमवार तड़के कुछ मजदूर अवैध खनन कर रहे थे। इसी दौरान खदान के पास स्थित गर्म खाद नाम के…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में लगभग 12 करोड़ की लागत से शेरेबीबी में 224 मीटर के दो-लेन के पुल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर पोस्ट कर बताया कि यह पुल एनएच -44 के रामबन से बनिहाल खंड पर स्थित है। इससे यात्रा दूरी 125 मीटर कम होगी और खड़ी ढलान से बचा जा सकेगा। इससे वाहनों की आवाजाही आसान होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान देगी और…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को जंगल की जमीन एवं सरकारी जमीन की खरीद बिक्री की जांच कराने को लेकर कृषि ज्ञान संस्था के डॉ लाल राजीव रंजन नाथ शहदेव की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज, मिनिस्ट्री ऑफ कोल और राज्य सरकार का जवाब कोर्ट में दाखिल नहीं हो सका। कोर्ट ने जवाब दाखिल नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रतिवादियों को जवाब दायर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने…