नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड को रविवार को 69 रन रन से हराकर एक बड़ा उलटफेर किया। इंग्लैंड के पास अफगानिस्तान के स्पिन की कोई तोड़ नहीं थी और दिल्ली में परिस्थितियों को अच्छी तरह से न समझ पाने के कारण इंग्लिश टीम को नुकसान उठाना पड़ा। इंग्लिश टीम इस मैदान पर 285 के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी, जहां दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मैच में 754 रन बने थे और भारत ने चार दिन पहले ही अफगानिस्तान के 272 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदास दिख रहे जोस…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिन एक गरबा गीत साझा किया। इसे उन्होंने पिछले सप्ताह में लिखा था। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “जैसे ही शुभ नवरात्रि हमारे सामने आई है, मुझे पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखा गया एक गरबा साझा करने में खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें! मैं इस गरबा गीत को आवाज और संगीत देने के लिए मीटब्रोस और दिव्या कुमार को धन्यवाद देता हूं।” प्रधानमंत्री ने इस गीत ‘माढ़ी’ को अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया है।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार को वियतनाम और सिंगापुर की छह दिवसीय यात्रा पर हनोई पहुंचे। वियतनाम के बाद डॉ. जयशंकर 19 से 20 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने सिंगापुर के समकक्ष और देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। डॉ. जयशंकर ने एक्स पर कहा कि आज वे वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे हैं। वे विदेश मंत्री बुई थान सोन का प्रसिद्ध ट्रान क्वोक पैगोडा में गर्मजोशी से व्यक्तिगत स्वागत के लिए धन्यवाद करते हैं। वे सोमवार को 18वीं संयुक्त…
मुंबई। मुंबई के होटल ताज में बम विस्फोट की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे एक शख्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल को फोन कर बताया कि ताज होटल में बम रखा है। इस फोन काल की जानकारी फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने तत्काल मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल होटल ताज में पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला। इसके पुलिस ने कोलाबा…
जे गुरुजी एप भी होगा लांच रांची। झारखंड के हाइस्कूलों में नवनियुक्त 827 शिक्षकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सोमवार को मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में दोपहर एक बजे से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया है। सीएम हेमंत सोरेन नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आॅनलाइन एजुकेशन प्रोवाइड कराने को लेकर जे गुरुजी एप भी लांच किया जायेगा। सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में शिक्षक होंगे नियुक्त कुल 827 शिक्षकों मेें सबसे अधिक शिक्षक पश्चिमी…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता नवीन सिंह को केस मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही उनसे पांच लाख की रंगदारी की भी मांग की गयी है। नवीन सिंह ने रामगढ़ के पंकज महतो और उसके साथियों के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया है। थाना में दिये आवेदन में नवीन सिंह ने कहा कि पंकज महतो उससे लीगल नोटिस करवाने के संदर्भ में मिला था, जो उन्होंने किया, लेकिन इस बीच पंकज महतो किसी केस में जेल चला गया। जेल से बाहर आने के बाद पंकज महतो ने उन्हें सूचक की तरफ…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, सिल्लोड, जलगांव और कच्छ आदि इलाकों में कार्रवाई करते हुए 315 करोड़ रुपये की 70 संपत्तियों को जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य बैंक धोखाधड़ी मामलों में 13 अक्टूबर से मुंबई, ठाणे, जलगांव सहित 70 जगह पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कुल 315 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले ईडी की टीम ने अगस्त महीने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद ईश्वरलाल…
– मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घायलों का होगा मुफ्त इलाज मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में जंबारगांव टोलनाके के पास समृद्धि हाईवे पर बीती रात हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की जाएगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि समृद्धि हाईवे पर हुई घटना बहुत दुखद है। इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की। बीती रात हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों…
रांची। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भारत सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर झारखंड सरकार को लिखे गए पत्र में राज्य सरकार से नगर निगमों में कार्यरत दो महिला कर्मियों के नाम मांगे गए हैं, जिन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसी आलोक में झारखंड के नगर विकास विभाग ने रांची, धनबाद, देवघर, चास, मानगो, आदित्यपुर, मेदिनीनगर ,गिरिडीह, हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।विभाग ने गणतंत्र…
हजारीबाग। बरही थाना पुलिस ने रविवार को बरही जेल के नजदीक चकराटांड के पास से अफीम तस्करी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ब्रेजा कार में सवार तस्करों के पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित चतरा लाइन मुहल्ला निवासी बुलन्द अख्तर (44), लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश प्रसाद (52) और हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित कोयली निवासी मो जमील (27) शामिल हैं। आरोपित के पास से पांच किग्रा अफीम, ब्रेजा गाडी सहित अन्य समान बरामद किया गया है। पुलिस के…
वाशिंगटन। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी) का औपचारिक रूप से अनावरण अमेरिका के मैरीलैंड शहर में किया गया। 19 फीट ऊंची इस प्रतिमा के अनावरण समारोह में अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक भारतीय-अमेरिकी, भारत और अन्य देशों के कई लोग शामिल हुए। इन सभी लोगों ने जय भीम के नारे भी लगाए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रतिमा सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भारत के…