Author: azad sipahi

पूछताछ के लिए 11 जनवरी को दस्तावेज और सबूतों के साथ कोलकाता बुलाया रांची। टाटा के बाद झारखंड में निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी उषा मार्टिन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने इस्पात डिविजन को टाटा के हाथों बेच चुकी इस कंपनी के निदेशकों को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने समन भेजा है। मंत्रालय के तहत कंपनी रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी इस समन में कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव झवर और तीन अन्य निदेशकोें को 11 जनवरी को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा गया है। समन में साफ कहा गया है…

Read More

रांची। 10 जनवरी, 2019 झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा। गुरुवार को राजधानी के खेलगांव में रोजगार का महाकुंभ लगेगा। झारखंड सरकार 10 जनवरी को एक लाख छह हजार युवाओं को रोजगार देकर झारखंड सरकार न सिर्फ नया इतिहास रचेगी, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनायेगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम तक राज्य के एक लाख छह हजार युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और उनका पैनल भी तैयार कर लिया गया है। इसके लिए रांची के खेलगांव में ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल स्किल समिट में 17 देशों का प्रतिनिधित्व होगा। 12 कंपनियों के साथ…

Read More

कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के खगरवाटांड (परसनिया) में सोमवार से गायब एक छात्रा का शव बुधवार को एक खेत से बरामद किया गया। शव के कुछ हिस्सों को कुत्तों ने नोच खाया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लोगों ने छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में हैं। छात्रा की गर्दन रेतकर हत्या की गयी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम मृतिका उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिमरिया में 10वीं की छात्रा थी। घटना के विरोध में आक्रोशित…

Read More

हजारीबाग। मजदूर संगठनों द्वारा दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल कोलियरियों में असरदार दिखा। जबकि घाटो कोलियरी में यह हड़ताल बेअसर रहा। यहां आरसीएमएस यूनियन सहित किसी भी ट्रेड यूनियनों को घाटों प्रबंधन ने एक नहीं चलने दिया गया। जबकि देश व्यापी हड़ताल में आरसीएमएस भी शामिल है। कोलियरी मजदूरों ने हड़ताल के पहले दिन ही कोलियरियों में पहुंचे और परियोजनाओं के गेट पर झंडा और डंडा से लैस होकर नारेबाजी किया। पहली पाली में कुछ मजदूरों ने अपनी हाजरी तो लगा ली। लेकिन कोयले की उत्पादन और डिस्पैच कार्य नहीं होने दिया गया। तापिन नॉर्थ कोलियारी में हड़ताल का नेतृत्व…

Read More

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण विधेयक को लोकसभा ने मंगलवार को पास कर दिया। अब इसे बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जायेगा, जहां सरकार की असली परीक्षा होगी। इस विधेयक को केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का लाभ इसाइयों और मुस्लिमों को भी मिलेगा। गरीब सवर्णों को आरक्षण का प्रावधान करनेवाले 124वें संविधान संशोधन विधेयक पर लोकसभा में शाम पांच बजे बहस शुरू हुई। लंबी चर्चा के बाद सदन ने इसे पारित कर दिया। प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से…

Read More

नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार-सोमवार को नये साल की पहली बारिश हुई। पिछले कुछ दिन से देश की राजनीति राफेल की बारूदी गंध और दूसरे मुद्दों से गरम थी, लेकिन सोमवार को बाहर की सर्द हवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फैसले से राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। राफेल, सीबीआइ और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे एकाएक नेपथ्य में चले गये। नरेंद्र मोदी सरकार का यह फैसला था सामान्य वर्ग के गरीबों को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण देने का। यह आरक्षण सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गयी आरक्षण की अधिकतम 50 फीसदी की सीमा से अलग…

Read More

राहुल सिंह रांची। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड में लोकसभा चुनाव के प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि देश के उत्थान की जो योजना प्रधानमंत्री के मन में है, उसे लोगों तक पहुंचाना पहला लक्ष्य है, ताकि जनता को यह पता चले कि भविष्य का भारत कैसा होगा और वर्तमान का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैसा गढ़ा गया है। इसके माध्यम से लोगों का सहयोग और समर्थन भी प्राप्त करना उद्देश्य है। केंद्र और राज्य की योजनाओं को हर बूथ और हर दरवाजे तक पहुंचाना है। इसी रणनीति के तहत भाजपा काम कर रही है। पूरा विश्वास…

Read More

रांची। मिशन 2019 को लेकर प्रदेश भाजपा ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में लगातार दो दिनों से झारखंड भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह और मुख्यमंत्री रघुवर दास मैराथन बैठक कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में लोकसभा प्रभारियों और विधायकों के साथ मिशन 2019 को लेकर चार घंटे तक मंथन हुआ। लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने विधायकों से दो महीने तक चैन की सांस नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव को भुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। उन्होंने विधायकों से कहा कि जैसे सेना…

Read More

रांची। उषा मार्टिन को उधार चुकाने के लिए टाटा स्पौंज से 200 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह रकम इंटर कॉरपोरेट डिपोजिट (आइसीडी) के रूप में दी जायेगी। उषा मार्टिन को यह रकम 4525 करोड़ रुपये में से दी जायेगी। टाटा स्पौंज ने उषा मार्टिन के इस्पात व्यवसाय को 4525 करोड़ रुपये में खरीदा है। आइसीडी की रकम उषा मार्टिन को इसलिए दी जा रही है, ताकि अधिग्रहण की औपचारिकता पूरी करने से पहले उसका बकाया चुकाया जा सके। उषा मार्टिन के मुख्य कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक ने इस अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इसने आइसीडी के रूप…

Read More

रांची। टीवीएनएल मुख्यालय में मंगलवार को जमकर हो हंगामा हुआ। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष एवं संकल्प बचाओ संघर्ष मोर्चा ललपनिया के संयोजक निखिल सोरेन टीवीएनएल के मुख्यालय हिनू में एचआर भोला सिंह के रवैये से नाराज होकर धरना पर बैठ गये। उन्होंने बताया कि टीवीएनएल के अधिकारियों का मजदूरों के प्रति रवैया बहुत खराब है। वह यहां एमडी से मिलने आये थे, पर एचआर ने उन्हें मिलने से रोक दिया और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि वह यहां एमडी से टीटीपीएस के ठेका मजदूरों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर बात करने आये थे। लेकिन यहां एचआर भोला…

Read More

केंदुआ/धनबाद। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोधर से धनबाद की ओर जा रही स्कॉट हाइड्रा क्रेन संख्या एनएल 01डी एवं धनबाद से केंदुआ की ओर जा रही सवारी टेंपो जेएच10 बीएच- 1123 में टक्कर हो गयी। जिससे टेंपो में सवार दो लोगों को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं क्रेन की चपेट में पास में खड़ी बाइक संख्या जांच 10एएच 9331भी क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतकों की पहचान गनसाडीह निवासी शिवनाथ रविदास उम्र 27वर्ष पिता रामसेवक रविदास एवं गनसाडीह माड़ी गोदाम निवासी गोलू पंडित उम्र 26 वर्ष पिता…

Read More