रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झूठ और फरेब की मिसाल हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने 125 करोड़ जनता को धोखा दिया है। मोदी ने देश के नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने का वादा करके धोखा दिया। श्री सहाय रविवार को बरियातू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रोजगार के अवसर बढ़ने की जगह कम होते चले गये। बेरोजगारी में व्यापक वृद्धि होती गयी। साढ़े 4 वर्षों तक जनता को बरगलाने के बाद चुनाव नजदीक आते ही पुराने भगवा एजेंडे और राम मंदिर का…
Author: azad sipahi
अगर वाम हुआ लाल, तो खुलेगी महागठबंधन की गठरी रांची। झारखंड में वाम दलों का वर्तमान गर्दिश में है। विचारों में जड़ता की वजह से भविष्य का पता नहीं, लेकिन इतिहास गर्व करनेवाला जरूर है। संसदीय राजनीति में सत्ता पर काबिज होने के सपनों को लेकर चला वामदलों का कारवां ठहर सा गया है। बिखर गया है। लाल झंडा की राजनीति करने वाले सभी वामदल अपनी साख जनता के बीच खो चुके हैं। वामदल हाशिये पर चले गये हैं। बंदूक के बल पर अथवा संसदीय राजनीति के जरिये व्यवस्था परिवर्तन कर सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे लाल…
पाकुड़। न्यायालय की अवमानना के आरोप में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोहड़ा गांव के सिरिल मुरमू के खिलाफ दोबारा केस दर्ज किया गया। रविवार को थाना प्रभारी एएस सहाय ने बताया कि सिरिल मुरमू के खिलाफ थाने में हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। उसके खिलाफ पाकुड़ कोर्ट ने 28 नवंबर 2014 को इश्तेहार का तामिला किया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर 14 जनवरी 2015 को कुर्की जब्ती की गयी थी। साथ ही आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया था। पीछले चार जनवरी 2019 को कोर्ट ने…
90 हजार करोड़ की 99 योजनाएं हमने शुरू करायी : प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने पलामू की धरती को धन्य कर दिया : मुख्यमंत्री मेदिनीनगर। शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए आजादी के बाद से क्या प्रयास हुए, इसकी गवाही यह मंडल डैम दे रहा है। आधी सदी गुजर गयी और मंडल डैम खंडहर में बदल गया। 1972 से डैम निर्माण हेतु फाइल चली और भटकती रही। उसके बाद 25 साल से काम बंद हो गया। क्या अगर इस डैम का निर्माण होता, तो किसान कर्जदार बनता। साथ ही 30 करोड़ की योजना…
मधुबन (गिरिडीह)। जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारसनाथ पर्वत की वंदना करने के क्रम में शनिवार को ठंड लगने से तीन तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में मैसूर की रहने वाली 50 वर्षीय सुनीता जैन एवं महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले आदित्य रविकांत पोहरे और 60 वर्षीय प्रकाश सिंघई शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नागपुर एवं मैसूर से तीर्थयात्रियों का अलग-अलग दल शुक्रवार की रात मधुबन पहुंचा था। कड़ाके की ठंड की परवाह न कर शुक्रवार की आधी रात के बाद करीब दो बजे यात्रियों ने पारसनाथ पहाड़ पर चढ़ना शुरू किया। करीब दो किमी चढ़ने के…
मेदिनीनगर। चियांकी हवाई अड्डे के पास पांच नवंबर को आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभुकों को मकान की चाबी दी। प्रधानमंत्री के हाथों चाबी पाकर ये लोग बेहद खुश नजर आये। चाबी सौंपते वक्त प्रधानमंत्री ने लाभुकों से बातचीत भी की और उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने लाभुकों को सलाह भी दी। राज्यपाल, सीएम ने किया स्वागत : भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य गणमान्य लोगों ने की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री…
रांची। झारखंड में जदयू अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। लगातार पार्टी का कुनबा झारखंड में कमजोर होता जा रहा है। एक समय था जब झारखंड में जदयू के कई नामदार नेता थे। अलग राज्य बना, तो उस समय जदयू अस्तित्व में नहीं था। समता पार्टी से पांच और जनता दल से तीन विधायक थे। वर्ष 2003 में समता पार्टी और जनता दल का विलय हो गया और जदयू के नाम से पार्टी बनी। पहली सरकार में जदयू के सभी विधायक सत्ता के शीर्ष पर थे। आठ विधायकों में से सात विधायक मंत्री थे और एक विधानसभा के अध्यक्ष…
रांची। शुक्रवार की रात पारा शिक्षकों को भारी पड़ी। पलामू, गढ़वा और चतरा जिले के सैकड़ों पारा शिक्षकों की रात थाने में गुजरी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीनों जिले के पारा शिक्षकों के अंदोलनकारी नेताओं को हिरासत में लेकर रात भर थाने में रखा। ज्यादातर शिक्षकों को रात आठ बजते-बजते उनके घर से उठा लिया गया। अगले दिन श्निवार दोपहर दो बजे के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। इनमें कई पारा शिक्षक नेता एसे थे, जिन्हें 15 नवंबर को आंदोलन के दौरान जेल भेजा गया था, उनकी तारीख शुक्रवार 5 जनवरी को एसडीओ कोर्ट में…
रांची। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी और लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को रिम्स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि सीट शेयरिंग और महागठबंधन को लेकर बातचीत हुई। लालू की सेहत के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक नजर नहीं आयी। सवाल पर मांझी ने कहा कि इन मुद्दों पर लालू से चर्चा हुई है, लेकिन इसका अंतिम निर्णय फिलहाल नहीं हुआ है। इस संबंध में को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जायेगा। कहा कि मोदी सरकार को देश…
धनबाद। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद मंडल कारा में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह की शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड ने स्वास्थ्य जांच की। विधायक जेल प्रशासन और कोर्ट को लगातार सिर में दर्द रहने की शिकायत कर रहे थे। विधायक की स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल सर्जन डॉ जेसी दास के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। डेढ़ से दो घंटे तक विधायक के स्वास्थ्य की जांच की मेडिकल बोर्ड में शामिल सिविल सर्जन सहित पीएमसीएच मेडिसिन विभाग के डॉ एलबी टुडू, सर्जरी के डॉ एसके चौरसिया, आर्थो के डॉ डीपी भूषण और साइकेट्रिक…
मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि आजादी के बाद से पलामू की जनता और किसानों की समृद्धि को लेकर किसी ने चिंता नहीं की। वहीं, नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पलामू और गढ़वा को विकास की राह पर लाने की पहल की है। पलामू सांसद बीडी राम, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह और औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने जन प्रतिनिधि होने की परिभाषा को सार्थक किया। मंडल डैम का निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों की समृद्धि का द्वार खुल जायेगा। मंडल डैम से 19 हजार 604 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।…