नयी दिल्ली। बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के पहले दिन शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसलिए एनडीए के 35 दल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट हैं। कांग्रेस और समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि विरोधियों के पास न नेता है और न नीति। उन्होंने कहा कि मराठा एक युद्ध…
Author: azad sipahi
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नयी दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे एसआरटीएमआइ का मुख्यालय रांची में खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है। इस संस्थान के रांची में खुलने से झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही एसआरटीएमआइ का मुख्यालय रांची में खुलेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्टील मंत्री से यह आग्रह किया कि स्थानीय उद्योग में और आम आदमी को स्टील न्यायोचित दर पर मिल सके, इसके लिए…
रामगढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 75वां जन्म दिवस विभिन्न स्थानों पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा। वहीं उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने तुम जियो हजारों साल, हैप्पी बर्थडे टू यू गुनगुनाया। वहीं जिलाध्यक्ष ने गरीब-असहाय लोगों के बीच कंबल और मिठाई बांट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। नगर अध्यक्ष मुमताज मंसूरी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक के निकट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटा गया। जबकि झारखंड छात्र मोर्चा के प्रेमदीप कुमार…
रांची। मिशन 2019 को लेकर झारखंड के सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी झामुमो लगातार इसको लेकर जनता के बीच काम कर रही है। संघर्ष यात्रा के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन जनता को झामुमो के साथ जोड़ने की मुहिम छेड़ चुके हैं। अपने पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विरासत को लगातार वह आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह से हेमंत सोरेन ने संघर्ष यात्रा की शुरुआत की। पहले चरण में उन्होंने कोल्हान प्रमंडल में संघर्ष यात्रा निकाली और जनता को गोलबंद करने का…
निरसा। निरसा थाना अंतर्गत गोपालगंज मोड़ के समीप एनएच दो पर शुक्रवार की सुबह एक खड़ी हाइवा को पीछे से दूसरे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पीछे से टक्कर मारने वाले हाइवा की केबिन के परखच्चे उड़ गये। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले हाइवा में बैठे लोगों के शव वहीं फंसे रह गये। घटनास्थल पर पुलिस एवं आमजन पहुंचकर वाहन में फंसे शवों को निकाला। घटना के फलस्वरूप सुबह से ही नेशनल हाइवे जाम हो गया। घटनास्थल से वाहनों को हटाने में पुलिस लगी। काफी मेहनत…
रांची। कोयला सचिव सुमंत चौधरी ने झरिया एक्शन प्लान को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है। वहीं, असुरक्षित इलाके से पुनर्वासित होनेवाले लोगों का पूरा ब्योरा डिजिटाइज करने का निर्देश दिया है। साथ ही, चरणबद्ध तरीके से लोगों को समयबद्ध पुनर्वासित करने पर बल दिया। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को 18वें हाई पावर सेंट्रल कमेटी की बैठक में दिये। कोयला चोरी रोकने के लिए बैठक में आये सुझाव पर सहमति जताते हुए टास्क फोर्स गठित करने पर सहमति दी गयी। इस टास्क फोर्स में सीआइएसएफ, कोयला अधिकारी और पुलिस सम्मिलित होगी। मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने पुनर्वासित होनेवाले लोगों…
नयी दिल्ली। हाई पावर्ड सिलेक्शन कमेटी द्वारा सीबीआइ डायरेक्टर पद से हटाये जाने और तबादला किये जाने के एक दिन बाद आलोक वर्मा ने सरकार को इस्तीफा भेज दिया है। वर्मा का तबादला करते हुए उन्हें फायर सर्विसेज का डायरेक्टर बनाया गया था, लेकिन पहले तो उन्होंने चार्ज लेने से इनकार किया और बाद में इस्तीफा ही दे दिया। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश काडर से 1979 बैच के आइपीएस आॅफिसर आलोक वर्मा सीबीआइ के 27वें डायरेक्टर थे। वह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके थे। 31 जनवरी को वह रिटायर होने वाले थे। वर्मा एक फरवरी 2017…
बड़ा तालाब के बीचोबीच स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की ऊंचाई 33 फीट है। इसे 16 फीट की गहराई से पानी के ऊपर खड़ा किया गया है। रांची। राजधानी रांची में युवा दिवस के मौके पर 12 जनवरी को बड़ा तालाब पर स्थापित की जा रही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा राज्य को समर्पित की जायेगी। इसका राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास एक भव्य समारोह में अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक सपना इस निर्माण से पूरा होने जा रहा है। कहा जाता है कि रघुवर दास को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा बड़ा तालाब में स्थापित करने का सपना आया…
रांची। गुरुवार का दिन झारखंड के 1.06 लाख युवाओं के नाम रहा। इस ऐतिहासिक दिन में सरकार ने एक साथ 1.06 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराया। खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में ग्लोबल स्किल समिट के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 11 युवाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें बीआइटी सिंदरी धनबाद के बलिया सोरेन को टाटा स्टील में 11 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया गया। मौके पर सीएम रघुवर दास ने झारखंड में छह कौशल विकास केंद्रों…
रांची। चारा घोटाला के तीन मामलों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को झारखंड हाइकोर्ट से झटका लगा है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने विशेष नोटिस जारी कर फैसले का समय गुरुवार को निर्धारित किया। इसके बाद सीबीआइ और लालू प्रसाद के अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित हुए। चार जनवरी को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। लालू प्रसाद की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पैरवी की थी। उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि लालू…
झारखंड की राजनीति के ‘फीनिक्स’ हैं दिशोम गुरु शिबू सोरेन रांची। जिस तरह देश में पहला राजनीतिक परिवार नेहरू-गांधी को कहा जाता है और बिहार में लालू यादव के परिवार को राज्य का पहला राजनीतिक परिवार कहा जाता है, उसी तरह झारखंड का पहला राजनीतिक परिवार होने का श्रेय शिबू सोरेन परिवार को जाता है। इस परिवार के मुखिया के रूप में शिबू सोरेन निस्संदेह झारखंड की राजनीति के शिखर पुरुष के रूप में माने जा सकते हैं। राजनीति के जानकार शिबू सोरेन को राज्य की राजनीति का ‘फीनिक्स’ कहते हैं। राज्य के बहुसंख्यक आदिवासियों का एक तबका उन्हें दिशोम…