Author: shivam kumar

नई दिल्ली। चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 में देश की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश की अर्थव्‍यवस्‍था 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया। इसमें बताया गया है कि वास्तविक जीडीपी इस वित्‍त वर्ष में 6.4 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अस्थायी अनुमान…

Read More

नवादा। जुडियो का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश के मंडसौर कोतवाली थाने के सुरज गुप्ता से 38 लाख 67 हजार रुपये के ठगी मामले में वांछित नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने के झौर गांव निवासी सचिन रंजन उर्फ अमित,अमिस कुमार व नीतिन कुमार को मंगलवार को वारिसलीगंज थाने के सहयोग से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इसी ठगी मामले का मास्टरमाइंड हरियाणा राज्य के हिसार जिला निवासी जितेन्द्र सिंह को दो दिन पूर्व कोलकाता एयरपोर्ट से मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि मास्टरमाइंड जितेन्द्र के निशानदेही पर ही वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव निवासी…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की उपस्थिति में मंगलवार को जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 लोगों ने समस्याएं रखी। मंत्री इरफान ने तत्काल अधिकारियों से बात कर समाधान का रास्ता निकालने का निर्देश दिया। जनता दरबार में आये कुल 40 मामलों में स्वास्थ्य संबंधी आठ, जमीन संबंधित तीन, थाना विवाद के दो, स्थानांतरण के दो, नौकरी के सात मामलों के अलावा मंईयां सम्मान, अबुआ आवास विभागीय कार्रवाई सहित अन्य मामले आए। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस प्रभारी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का बहाना बनाकर और चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे हैं। मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की थी कि एक दिसंबर से हर परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा लेकिन अब चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के नेता और वित्त मंत्री का रुख बदल गया है। वे अब कह रहे…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने का स्वागत किया है। पार्टी ने दिल्ली वासियों से अपील की कि वे विकसित दिल्ली बनाने वाली सरकार चुनें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सुशासन को सुनिश्चित करने में इसकी अग्रणी भूमिका है। मैं यहां की जनता से ‘विकसित दिल्ली’ बनाने और लोगों की उन्नति में योगदान…

Read More

– उप्र की मिल्कीपुर, तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा – जम्मू-कश्मीर के बड़गाम और नगरोटा में उपचुनाव बाद में कराए जाएंगे नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। दिल्ली में चुनाव एक ही चरण में होगा, जिसके तहत 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर और तमिलनाडु के इरोड विधानसभा सीट के लिए…

Read More

बेंगलुरु/नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्‍गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड और कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब डॉलर (25,722 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। नडेला ने कहा कि देश के एआई परिवर्तन में तेजी लाने में मदद करने के लिए भारत में एआई बुनियादी ढांचे और कौशल में हमारे नए निवेश की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। सीईओ सत्य नडेला ने बेंगलुरु में माइक्रोसॉफ्ट एआई टूर के मंच से कहा कि माइक्रोसॉफ्ट अगले दो साल में भारत में…

Read More

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा कवच बनाने वाली कंपनी क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को निवेशकों के लिए खुल गया। कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य दायरा (प्राइस बैंड) 275-290 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस इश्‍यू के जरिए कंपनी की योजना 290 करोड़ जुटाने की है। कंपनी के शेयर 14 जनवरी को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होंगे। क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड के मुताबिक इस इश्‍यू में निवेशक 9 जनवरी तक मिनिमम 50 इक्विटी शेयर या उसके मल्टीपल गुणक में बोलियां लगा सकते हैं। खुदरा निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14…

Read More

पटना। बिहार लाेक सेवा आयाेग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा काे रद्द करने की मांग काे लेकर दाे जनवरी से आंदाेलनरत जन सुराज के नेता प्रशांत किशाेर इस वक्त पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। साेमवार की रात तबीयत खराब हाेने पर उन्हें यहां एडमिड किया गया था। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर रविशंकर ने प्रशांत किशाेर के हेल्थ रिपाेर्ट के बारे में बताया कि आज पूरे दिन उनकी जांच की जाएगी, उनकी स्थिति अभी स्थिर है। शाम तक कुछ कहा जा सकता है कि उन्हें क्या हुआ है। मोटे तौर पर डॉक्टर ने बताया कि ठंड में बैठे…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर में पदस्थापित बीआरपी कुबेर पांडेय हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी रंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियो ने हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर बाबर आजम को धर दबोचा है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्याकांड में शामिल लाइनर और बाइक उपलब्ध कराने वाले को भी गिरफ्तार किया है। कुख्यात शार्प शूटर बाबर आजम की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा, कारतूस और मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है। बीते 31 दिसम्बर की शाम गोविंदगंज थाना क्षेत्र…

Read More

रांची। बड़गाईं अंचल अधिकारी शिवशंकर पांडेय को अंचल अधिकारी शहर, रांची का प्रभार दिया गया है। शहर अंचल में होने वाले कार्य सुचारू रूप से हों इस आलोक में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा शिवशंकर पांडेय को अंचल अधिकारी शहर का प्रभार दिया गया है। उपायुक्त द्वारा दाखिल-खारिज, सर्टिफिकेट एवं अन्य आॅनलाइन कार्य को लेकर आॅफिस आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। गौरतलब है कि दो जनवरी को राजस्व सेवा के अधिकारी और रांची के सदर सीओ मुंशी राम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार…

Read More