मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने सोमवार को चौथे स्तर की टीम डेपोर्टिवा मिनेरा को 5-0 से हराकर कोपा डेल रे के अंतिम 16 में प्रवेश किया। रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी ने मैच के लिए अपनी लाइनअप में कई बदलाव किए, लेकिन उनकी टीम को एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई, जिसने पूरे खेल में सिर्फ़ एक शॉट ही टारगेट पर लगाया, जबकि मैड्रिड के 21 शॉट टारगेट पर लगे। फ़ेडरिको वाल्वरडे ने पांचवें मिनट में खराब डिफेंसिव क्लीयरेंस का फ़ायदा उठाते हुए गोल दागा। एडुआर्डो कैमाविंगा ने 13वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी,…
Author: shivam kumar
बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, अर्जुन मुंडा समेत 40 नेता के खिलाफ हाइकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक रखी जारी रांची। रांची में 23 अगस्त 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोरहाबादी मैदान में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम, संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 40 आरोपियों की ओर से लालपुर थाने में दर्ज एफआइआर को निरस्त करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेज ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाल समय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी संभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि…
लखनऊ। प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद डाॅ. शिवपाल सिंह पटेल ने लखनऊ के आलमबाग थाना में एक प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की है। प्रतापगढ़ सांसद का कहना है कि लखनऊ में एलपीएस नाम से उनका एक स्कूल चलता है। स्कूल की शाखा आनन्द नगर में बढ़ाने के लिए भूमिका कक्कड़ एवं उनके अंकल विनोद से जमीन खरीदी गयी। जिस पर बैंक से लोन होना मालूम हुआ। इसके पहले ही उन्होंने एक करोड़ साठ लाख रूपये रजिस्ट्री के नाम पर भुगतान कर दिया था। आलमबाग थाने के निरीक्षक कपिल गौतम ने मीडिया को बताया कि…
झांसी। सांसद अनुराग शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने अपनी कर्मभूमि झाँसी लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से संबंधित प्रमुख बिंदुओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने झाँसी और ललितपुर जिलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झाँसी लोकसभा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इन मुद्दों पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा, कि“मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हमें सदैव कर्तव्यपथ…
नई दिल्ली। झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जुमले की नहीं, जरूरतमंदों की पार्टी है। जहां भी कांग्रेस या उसके गठबंधन वाली सरकार है, वह महिलाओं को केंद्र में रखते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इस मामले में उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और झारखंड का उदाहरण दिया। झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मंगलवार काे यहां एक संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि इस मुद्दे पर देश को ‘लाडली’ शब्द से योजना देने वाली पहली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं। उन्होंने अपनी सरकार में…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) की धारा 479 का पालन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत विचाराधीन कैदियों को राहत दी जा सकती है। जिसका उद्देश्य मुकदमे की प्रतीक्षा के दौरान जेल में बंद लोगों की संख्या को कम करना है। इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 1 जनवरी को राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेल अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 479 का पालन करने के लिए कहा है। इस धारा…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के बलात्कार मामले में स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत ने उनकी रिहाई के साथ सख्त शर्तें लगाई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि आसाराम रिहाई के बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे और अपने अनुयायियों से कोई संपर्क नहीं करेंगे। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी जमानत का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। आसाराम बापू 2013 से बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद से जेल में बंद थे।। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान…
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल आठ वर्षीय लड़के की सेहत का हाल जानने आज मंगलवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल जाकर घायल श्रीतेज का हालचाल लिया और फिर वहां से रवाना हुए। ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू आज उसकी सेहत का हाल जानने पहुंचे। अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…
रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। इन दोनों अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी यदि किसी के पास हो…
अजमेर। पूरी दुनिया में भाईचारे, इंसानियत और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए विख्यात राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें सालाना उर्स में शामिल होने 91 सदस्यीय पाकिस्तानी जायरीन जत्था आज मध्य रात्रि करीब सवा तीन बजे अजमेर पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी के बीच जत्थे को रोडवेज बस में बिठा कर उनके अस्थाई आवास सेंट्रल गल्र्स स्कूल प्रांगण में बने विश्राम स्थल पर छोड़ा गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के अंदर व बाहर पुलिस, सीआईडी, रेलवे सुरक्षा बल और विभिन्न एजेंसियों के सुरक्षा अधिकारियों का भारी भरकम जमावड़ा रहा। पाकिस्तानी…
