Author: shivam kumar

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में स्थित अति प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का अपना एक इतिहास दर्ज हो जाएगा। तीर्थों के राजा प्रयागराज के प्राचीन मंदिरों में है । त्रेता युग में स्थापित एक करोड़ शिवलिंग वाले मंदिर शिव कचहरी की भी सूरत बदल गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ एवं उनकी सरकार की दृष्टि जिस मंदिर पर नजर गई उसकी सूरत विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के शुभारंभ से पूर्व बदल रही है। सनातन धर्म का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज…

Read More

लखनऊ। प्रदेश में संचालित 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) की सुरक्षा, संरक्षा और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने त्रैमासिक निरीक्षण, औचक जांच और नियमित समीक्षा के कड़े निर्देश जारी किए हैं। पूर्व के शासनादेश में संशोधन कर यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है।योगी सरकार के इस कदम के तहत इन विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, डोरमेट्री में रात्रि प्रवास, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, साइबर सुरक्षा जागरूकता, सेफ-टच और अनसेफ-टच पर प्रशिक्षण और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसे कदम अनिवार्य किए गए…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के कामकाज को लेकर नए सख्त नियम जारी किए हैं। सोमवार देर शाम को जारी एक आदेश के अनुसार, सरकारी डॉक्टरों को प्रतिदिन आठ घंटे अस्पताल में काम करना होगा और सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच किसी भी प्रकार की निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी। नए नियम के अनुसार, अब निजी प्रैक्टिस करने के लिए डॉक्टरों को केवल “नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस” छोड़ना ही पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशक या स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक से “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट” (एनओसी) भी लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही,…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के गोरी इलाके में बाघ के घुसने से लोगों में डर का माहौल है। सुंदरबन के पास स्थित कुलतली के श्रीकांत पल्ली और किशोरीमोहनपुर गांवों में सोमवार को बाघ के घुसने से दहशत फैल गई। गांव के पास जंगल से आने वाले इस बाघ की पहचान उसकी पदचिन्हों और दहाड़ से की गई। उसे मंगलवार सुबह तक नहीं पकड़ा जा सका है। दक्षिण 24 परगना की प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) निशा गोस्वामी ने बताया, “सोमवार को हमें सूचना मिली कि एक बाघ गांव में आ गया है। वनकर्मियों ने देर शाम तक स्थानीय निवासियों की मदद से…

Read More

पटना। बिहार में सुबह 6.38 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। राजधानी पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएसजीएस भूकंप के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था।बिहार में नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों में इसको महसूस किया गया। हमारे अररिया संवाददता राहुल कुमार ने बताया कि करीब दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अररिया और आसपास…

Read More

हजारीबाग। केंद्रीय मंत्री (महिला एवं बाल विकास मंत्री) अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार काे समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक बरही मनोज यादव, विधायक बरकट्ठा अमित यादव, विधायक मांडू, विधायक बड़कागांव, विधायक बगोदर,जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष जिला परिषद, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस काफी संवेदनशीलता से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की भनक लगते ही पुलिस ना सिर्फ अलर्ट हो रही है, बल्कि बेहद शातिर तरीके से अपराधियों को दबोच भी रही है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे अपराधियों को पुलिस ने भी बेहद नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी श्रीवास्तव गैंग से ताल्लुकात रखते थे। वे लोग वहां पतरातू क्षेत्र में ठेकेदारों को धमकाने की योजना बना रहे थे। मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि श्रीवास्तव गिरोह के चार अपराधियों को…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा जिले में एक लॉज में एक युवक का शव मिला है। मामला शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित लोहरदगा लॉज  का है। बताया जा रहा है कि युवक लॉज में 24 घंटे के लिए ठहरा था। मृत युवक की पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड निवासी राजीव कुमार गुप्ता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक के वहां ठहरने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई है। पुलिस को पता चला कि युवक लॉज के कर्मचारियों का परिचित था। इस वजह से उसकी एंट्री नहीं की गई। युवक अक्सर लॉज आया करता…

Read More

खूंटी। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आम जनता को सस्ती और वैध बालू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण पहल की है। पंचायत स्तर पर कैटेगरी-1 के पांच बालू घाटों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस पहल से न केवल बालू की उपलब्धता आसान होगी, बल्कि अवैध खनन पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। ये पांच बालू घाट कर्रा प्रखंड की सुनगी पंचायत, तोरपा प्रखंड की दियांकेल और चुरगी पंचायत, तथा मुरहू प्रखंड की माहिल और गनालोया पंचायत में संचालित किए जाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा…

Read More

हैदराबाद। 7 जनवरी को हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना की शुरुआत कांग्रेस समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन से हुई, जो तब बढ़ गई जब उन्होंने कथित तौर पर भाजपा कार्यालय पर अंडों और पत्थरों से हमला किया। इसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक शारीरिक झड़प हुई जिसमें कम से कम एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

Read More

पलामू। पांडेय गिरोह के दो शूटरों भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या मामले में चैनपुर थाना में कोयलांचल के डॉन विकास तिवारी और गिरोह से जुड़े 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है। भारत पांडे के पिता प्रदीप पांडे के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कराई गई एफआइआर में सभी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है। इससे पूर्व रविवार की रात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांडेय गिरोह के दो शूटरों भरत पांडेयऔर दीपक साव…

Read More