Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पड़ोस देश नेपाल में मंगलवार सुबह एकबार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई। नेपाल से लगे बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। यूएसजीएस अर्थक्वेक्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह नेपाल में 6 बज कर 35 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था। इसके कारण…

Read More

गंगटोक। तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घर ढह गए हैं। मंगलवार सुबह तिब्बत के शिगात्से में 7.1 तीव्रता के भूकंप से चीन के साथ-साथ नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश हिल गया। बीबीसी न्यूज ने चीनी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि शक्तिशाली भूकंप के कारण तिब्बत क्षेत्र में कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र नेपाल-चीन…

Read More

काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा के पास मंगलवार सुबह आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से ना सिर्फ नेपाल बल्कि भारत, बांग्लादेश, भूटान और चीन के तिब्बत में भी झटके महसूस किए गए। इन झटके के कारण लोग सुबह-सुबह अपने घरों से बाहर निकल आए। आज सुबह भूकंप के झटके आने की चर्चा इसलिए है क्योंकि इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई। हालांकि नेपाल में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस होते ही रहते हैं। अगर आज सुबह आए भूकंप के झटके को जोड़ दिया जाए तो यह 22 दिनों में 11 वां भूकंप का झटका है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र…

Read More

काठमांडू। नेपाल एकबार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल गया है। भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। भूकंप मापन केंद्र के मुताबित नेपाल में इसके तुरंत बाद दोबारा बड़ा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने लोगों से भूकंप के बड़े झटके के बाद लगातार आफ्टर शॉक आने की आशंका को देखते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। भूकंप का केंद्र बिंदू काठमांडू से करीब 280 किमी उत्तर और माउंट एवरेस्ट से करीब 90 किमी की दूरी पर बताया गया है। यह तिब्बत…

Read More

-पीएम नेतन्याहू ने कहा, ‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’ यरूशलम। इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक इलाके में इजराइलियों को ले जा रही एक बस पर सोमवार शाम को गोलीबारी की गई। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हो गए। यह हमला फलस्तीनी गांव अल-फुंदुक में हुआ। फिलहाल मारे गए लोगों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की निंदा करते हुए इसमें शामिल किसी को भी नहीं बख्शने की बात कही है। इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने बताया कि सोमवार को…

Read More

-वारंट में सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख समेत 11 अन्य नाम भी शामिल ढाका। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीटी ने जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है, उनमें सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख समेत 11 नाम शामिल है। इन सभी पर कथित जबरन गुमशुदगी के मामलों में भूमिका निभाने का आरोप है। शेख हसीना के खिलाफ यह आईसीटी द्वारा जारी किया गया दूसरा गिरफ्तारी वारंट है। पिछले साल अगस्त में अवामी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दो कंपनियां ने अपने शेयरों की लिस्टिंग के जरिए दस्तक दी। इनमें एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है, जबकि दूसरी ओर कंपनी एसएमई सेगमेंट की है। दोनों शेयर आज मामूली प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए लेकिन बाद में खरीदारी के सपोर्ट से दोनों में तेजी आ गई। ट्रैक्टर और क्रेन बनाने वाली कंपनी इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के शेयर आज बीएसई में 20 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 258.40 रुपये के स्तर पर और एनएसई में 19 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 256 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी ने 215…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली मजबूती नजर आ रही है। सोने के भाव में आई तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये से लेकर 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये से लेकर 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में तेजी का रुख बन गया। हालांकि पहले आधे घंटे का कारोबार होने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक के कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वहां के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबर हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत उछल…

Read More

महाकुम्भ नगर। महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर किए जाने का दावा करने वाले बयान पर निरंजनी अखाड़े के महंत देवानंद गिरि ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को करारा जवाब दिया है। गौरतलब है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला का आयोजन किया जा रहा है। एक ओर इसकी तैयारी तेजी से हो रही है, तो दूसरी ओर इसको लेकर विवाद भी खड़ा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वक्फ की जमीन पर महाकुंभ किया जा रहा है। देवानंद गिरि ने कहा कि सारी धरती सनातन की है, वक्फ बोर्ड…

Read More