पलामू। कर्नाटक और गुजरात में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि के बाद झारखंड भी अलर्ट हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एचएमपीवी वायरस पहले से मौजूद है, पर ज्यादा आक्रामक नहीं है। इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतनी है। इस वायरस से बचाव को लेकर राज्य के सभी सिविल सर्जन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने बैठक की। साथ ही बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। पलामू में हेल्थ डिपार्टमेंट भी सजग हो गया है। सदर अस्पताल, सीएचसी एवं पीएससी को भी अलर्ट मोड में…
Author: shivam kumar
कोलकाता। गंगासागर मेले के दौरान बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ की संभावित कोशिशों को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को सतर्क किया गया है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप पर बड़ी भीड़ का फायदा उठाकर तटीय सीमाओं से घुसपैठ की जा सकती है। इस अलर्ट के बाद सुंदरबन जिले की पुलिस, जिसके अधिकार क्षेत्र में सागर द्वीप आता है, ने मेले के तटीय प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का फैसला किया है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सागर द्वीप के दो प्रमुख तटीय प्रवेश बिंदु काकद्वीप…
पटना/वैशाली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में वैशाली जिला को 276 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 344 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 113 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 118 योजनाओं का उद्घाटन तथा 163 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से 226 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के वैशाली दौरे में जिले के पटेहरी बेलसर ब्लॉक के नगरवा गांव और महनार शामिल थे। जहां उन्होंने जल जीवन हरियाली अभियान के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और एक तालाब के सौंदर्यीकरण जैसी प्रमुख…
भाजपा बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी 450 रुपये में गैस सिलेंडर घोषणा मामले पर कहा, कांग्रेस और जेएमएम का अपने वादे से मुकर जाना कोई नयी बात नहीं है रांची। आम जनता तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किये गये उनके साथ छल को लेकर जिला मंडल तक आम जनता को जागरूक करने का काम भाजपा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक करेगी। इस अभियान को भाजपा ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य की 56,61,791 महिलाओं के बैंक खातों में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये की मंईयां सम्मान राशि हस्तांतरित की। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमडंल के 500.81 करोड़, दक्षिणी छोटानागुर प्रमडंल के 230.35 करोड़, पलामू प्रमडंल के 190.01 करोड़, संथाल परगना प्रमडंल के 320.87 करोड़ और कोल्हान प्रमंडल के 173.8 करोड़ शामिल हैं। नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में बटन दबाकर मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। कार्यक्रम को…
प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे मंडल और चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल का किया उद्घाटन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश विकसित भारत की संकल्पसिद्धी में जुटा है और इसमें भारतीय रेलवे का विकास अहम है। पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के ऐतिहासिक परिवर्तनों का रहा है। अब वह समय दूर नहीं है जब जल्द ही देश में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नए जम्मू रेलवे मंडल और तेलंगाना में चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन के उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन के शिलान्यास करने…
नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को अफगानिस्तान के नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। पाकिस्तान के इन हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित 40 से अधिक लोग मारे गए। अफगान नागरिकों पर पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान संज्ञान लिया है और निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हमने अफगान नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, पर…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री माेदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट किया, “राष्ट्र उन्नति के महायज्ञ में याज्ञिक की भूमिका का निर्वहन करने वाले, वैश्विक पटल पर मां भारती की कीर्ति पताका लहराकर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले महान युगद्रष्टा, देश के समग्र विकास के लिए अहर्निश समर्पित रहने वाले राष्ट्रऋषि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा विकसित भारतपोल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस माैके पर केंद्रीय गृह मंत्री सीबीआइ अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की है। भारतपोल पोर्टल, भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वास्तविक समय में सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग तक तेजी से…
– भारत और चीन के बीच सहमति को पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया काठमांडू। नेपाल की सत्तारूढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) की काठमांडू में चल रही केंद्रीय समिति की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारत और चीन के बीच सहमति को पूरे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।ओली ने कहा है कि भारत के अपने किसी भी पड़ोसी देश के साथ अच्छे संबंध नहीं होने से उसे अपनी पड़ोस नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है। केंद्रीय समिति की बैठक में अपने 47 पन्नों…
नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को उपभोक्ताओं की मांग के बाद चांदी तथा चांदी के सामान के लिए ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य करने पर विचार करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 78वें बीआईएस स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ के लिए उपभोक्ताओं की ओर से मांग है। आप (बीआईएस) इस पर विचार-विमर्श कर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ से भारत में बहुमूल्य धातुओं के गुणवत्ता नियंत्रण…
