Author: shivam kumar

काठमांडू। भारत सरकार ने नेपाल के लिए पिछले दो साल से गेहूं के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को विशेष व्यवस्था के तहत खोल दिया है। नेपाल को 2 लाख टन गेहूं निर्यात करने को लेकर भारत सरकार ने अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अब भारत से नेपाल को गेहूं की आपूर्ति हो सकेगी। दो वर्ष पहले मुद्रास्फीति से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। नेपाल में भारत के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा ने रविवार को भारतीय अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के बारे में आज जानकारी दी।…

Read More

खूंटी। जिला मत्स्य कार्यालय, खूंटी के परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला-सह-मत्स्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मत्स्य विभाग के निदेशक डॉ एचएन द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कृषि मंत्री पशुपालन एवं सहकारिता के दिशा-निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में निदेशक ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने खूंटी जिले को मछली उत्पादन में अव्वल बनाने का लक्ष्य रखा और बताया कि जिले में 23 जलाशयों के 5000 हेक्टर क्षेत्र में…

Read More

रांची। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी 9 जनवरी को झारखंड का आ रहे हैं। झारखंड दौरे के दौरान कोयला मंत्री सीसीएलऔर सीएमपीडीआई के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वह सीसीएल के 200 बेड के अस्पताल की नींव रखेंगे। जिसका निर्माण रिन पास के कांके स्थित परिसर में किया जाएगा। बता दें कि इस अस्पताल के लिए सुकरहट्ट रोड में जमीन चिह्नित की गई है। मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात कोयला मंत्री किशन रेड्डी गांधीनगर कॉलोनी के पीछे कर्मचारियों के लिए बनने वाले आवास की भी आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और…

Read More

रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में हुए लूटकांड और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 महिला सहित 8 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन पर साक्ष्य छिपाने, आपराधिक योजना को अंजाम देने का आरोप लगा है। बता दें कि पंडरा ओपी क्षेत्र में 30 दिसंबर 2024 को दिनदहाड़े हुई 13 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कल भी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने रांची और रामगढ़ में छापेमारी कर एक महिला सहित 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। अपराधियों ने आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित…

Read More

मुरादाबाद। मुरादाबाद निवासी जूडो के अंतरराष्ट्रीय रैफरी संजय गिरि ने रविवार को बताया कि भारतीय जूडो महासंघ के तत्वावधान में 18 जनवरी से 25 जनवरी तक सब जूनियर और कैडेट जूडो चैंपियनशिप में मुरादाबाद के सब जूनियर खिलाड़ियों मनमीत सिंह व पार्थ कुमार और कैडेट टीम में आदित्य व वंश कुमार का चयन हुआ है। संजय गिरि ने आगे बताया कि सब जूनियर और कैडेट जूडो चैंपियनशिप का आयोजन महाराष्ट्र में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए यूपी जूडो एसोसिएशन ने रविवार को इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में यूपी की सब जूनियर और कैडेट जूडो टीम का…

Read More

-राष्ट्रीय राजधानी को देंगे 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात -गाजियाबाद के साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन की यात्रा करेंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेल, मेट्रो और स्वास्थ्य से जुड़ी 12,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री मोदी के आज के रोहिणी कार्यक्रम की जानकारी एक्स हैंडल पर साझा की है। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज…

Read More

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल पर शनिवार रात टावर क्रेन ट्राली के टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना में अभी भी चार मजदूर फंसे हुए हैं। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि कि रात्रि लगभग 09 बजे सूचना मिली की रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोडने वाला निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे दो मजदूर टावर क्रेन ट्राली के टूटने के कारण नीचे गिर गए हैं और 04 मजदूर पुल के उपरी गाडर में फंसे हुए हैं। सूचना पर एसडीआररफ टीम…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन 5-6 जनवरी को भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारत के एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों देशों के एनएसए अपनी बैठक के दौरान अंतरिक्ष, रक्षा तथा रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही चीन के बांध प्रोजेक्ट तथा हिंद-प्रशांत व उससे परे साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भी अहम चर्चा होगी। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल संवैधानिक न्यायालय में महाभियोग मुकदमे का सामना करने को तैयार हो गए हैं। येओल पर गंभीर आरोप हैं। मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के बाद नेशनल असेंबली ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। संवैधानिक न्यायालय को अब यह तय करना है कि उनके खिलाफ महाभियोग चलेगा या नहीं। इस बीच, एक अदालत के वारंट पर भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने उन्हें हिरासत पर लेने के लिए एड़ी-चोटी कर दी पर उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली। इस वारंट पर अमल की तारीख छह जनवरी है। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार,…

Read More

काठमांडू। नेपाल में अंतरराष्ट्रीय हवाई किराया अत्यधिक अधिक होने के कारण पर्यटक और श्रमिक के रूप में तीसरे देशों में जाने वाले नेपाली नागरिक आजकल भारत के विभिन्न विमानस्थलों का प्रयोग करने को बाध्य हैं। नेपाल से तीसरे देश में पर्यटकों को भेजने वाली विभिन्न ट्रैवल एजेंसियां और श्रमिकों को भेजने वाली मैनपावर कंपनियां अपने ग्राहकों को पहले भारत और फिर वहां से हवाई मार्गों के जरिए से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। काठमांडू-यूएई का एक तरफ का हवाई किराया इस समय नेपाली करेंसी में 55 हजार से 75 हजार रुपये तक है। नेपाली सीमा से सबसे करीब…

Read More

दमिश्क। नए सीरियाई प्रशासन ने देश के उत्तर में तुर्किये के साथ सीमा पर कई क्रॉसिंगों पर कब्जा कर लिया। प्रशासन ने शनिवार को अल-राय, जाराबुलस, अजाज और अल-हमाम क्रॉसिंग पर पूरी तरह कब्जा करने की घोषणा की। यह सभी क्रॉसिंग प्रशासनिक रूप से अलेप्पो गवर्नरेट से संबद्ध हैं। अरबी न्यूज वेबसाइट ‘963+’ की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि दिसंबर 2024 में असद शासन के पतन से पहले क्रॉसिंग का प्रबंधन सीरियाई अंतरिम सरकार से संबद्ध बॉर्डर क्रॉसिंग प्रशासन करता था। सीरिया में वर्षों के गृह युद्ध के दौरान अपदस्थ असद शासन ने पड़ोसी देशों के…

Read More