Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में संघर्ष विराम तोड़ते हुए हिंसा करने वाले सशस्त्र हमलावरों में से पांच की पहचान कर ली गई है। इस गोलीबारी में कुर्रम के उपायुक्त जावेदुल्ला महसूद घायल हुए हैं। प्रांतीय सरकार ने उपायुक्त पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। सरकार ने इसे जिले में प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित शांति समझौते का उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान के समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार यह निर्णय मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर की अध्यक्षता में देररात हुई बैठक में…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में घने कोहरे ने नदी जलमार्ग पर ब्रेक लगा दिया है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण पतुरिया-दौलतदिया और अरिचा-काजीरहाट जलमार्ग पर नौका सेवा पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। मौसम जब तक नहीं खुलता यह सेवा निलंबित रहेगी। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, खान जहान अली, बीरश्रेष्ठ जहांगीर और बैगर घाट पर 300 से अधिक वाहन नदी के बीच में फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर मालवाहक ट्रक हैं। इनको चार नदी घाट पार कर गंतव्य तक पहुंचना है। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक नासिर चौधरी ने बताया कि अरिचा-काजीरहाट जल मार्ग…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के तुरबत शहर में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर कई वाहन चल रहे हैं और अचानक हुए विस्फोट के बाद एक चलती यात्री बस में आग लग गई।…

Read More

नई दिल्ली। तीन दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 450 रुपये से लेकर 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये से लेकर 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये से लेकर 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज…

Read More

चतरा। भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त एक थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हुई है। चतरा एसपी विकास पांडे ने लेनदेन का ऑडियो सामने आने के बाद जिले के वशिष्ठनगर (जोरी) थाना प्रभारी और इसी थाने के सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चतरा के जोरी थाना में मामला दर्ज करने के नाम पर 30 हजार रिश्वत की मांग करने वाले मामले में दो पुलिस पदाधिकारियों पर कारवाई हुई है। एसपी विकास कुमार पांडेय ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।…

Read More

पलामू। जिले के डीसी शशि रंजन ने शनिवार रात और रविवार सुबह बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के बीच मेदिनीनगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, अम्बेडकर पार्क, बाजार के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने सड़क पर दोना-पत्ता बेचने वालों संग संवाद भी स्थापित किया। दातुन, दोना-पत्ता बेचने वालों के बीच डीसी ने 30 से अधिक कंबल का वितरण किया। उपायुक्त ने नगर निगम के जरिये संचालित सरकारी बस डिपो स्थित आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेड,…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

Read More

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया। सभी घायलों का तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फिजाएंड फिजा नामक यात्री बस तपकारा से रांची जा रही थी। चंद्रपुर मोड़ के पास बस एक कार टकरा कर पलट गई।…

Read More

पटना। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर एवं समर्थकों के साथ प्रश्नपत्र लीक के आरोपों को लेकर बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (सीसीई), 2024 को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दिल्ली में रेल, मेट्रो और स्वास्थ्य से जुड़ी 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। बयान के अनुसार क्षेत्रीय संपर्क…

Read More

सूरत। सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ड्यूटी कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान किशन सिंह ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूरत हवाईअड्डे के बाथरूम में शनिवार दोपहर सीआईएसएफ के जवान ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान बाथरूम की ओर दौड़े, लेकिन बाथरूम का दरवाजा बंद था। दरवाजे के काफी प्रयास करने पर ना टूटने पर छत के जरिए किसी तरह बाथरूम में पहुंचकर दरवाजा खोला गया। अंदर जवान खून से लथपथ पड़ा था। उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने…

Read More