Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। जिले के रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंद एक कैदी ने रविवार की देर रात अपने मफलर के फंदे से लटक आत्महत्या कर लिया है। मृतक कैदी रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी मुन्ना साह (30) बताया गया है। जिसके विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था। उसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हाजत में रखी थी। बताया गया कि मृतक के पत्नी से भी विवाद चल रहा था।जिस कारण वह कुछ दिनो से डिप्रेशन में चल रहा था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि डिप्रेशन के कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार उसे शाम…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा गांव में रविवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों पतरातू निवासी दीपक साहू और भारत पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना में घर के भीतर साथ में सोए दो अन्य लोगों अंशु सिंह और महावीर सिंह को भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अंशु गर्दा गांव का ही निवासी है जबकि महावीर हरिहरगंज के पोला गांव का रहने वाला है। महावीर का गर्दा गांव में मामा का घर है।…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने ट्रांसपोर्ट नगर में कोयला व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। कारोबारी की पहचान अनिल केसरी के रूप में हुई है। अनिल केसरी को इलाज के लिए रांची लाया गया है। जानकारी के अनुसार अनिल केसरी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय में अपने सहयोगियों के साथ बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। इस गोलीबारी में अनिल केसरी को कमर के नीचे गोली लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की…

Read More

350 निर्वाचित प्रतिनिधि होंगे शामिल -जनता के ज्वलंत मुद्दों पर पूरे राज्य में आंदोलन तेज करने की रूपरेखा तैयार की जायेगी -संगठन का विस्तार भी किया जायेगा रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 9 से 11 जनवरी तक एटीसी नामकुम, रांची में होगा। इस सम्मेलन में पूरे राज्य से 75 महिला सहित 350 प्रतिनिधि और ऑब्जर्वर शामिल होंगे, जो राज्यभर में फैले सीपीएम के 5500 पार्टी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रफुल लिंडा ने संवाददाता सम्मेलन में दी। प्रफुल लिंडा ने पार्टी के राज्य कार्यालय में बताया कि सम्मेलन स्थल…

Read More

लोहरदगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साेमवार काे हिंडालको के जरिये संचालित लोहरदगा अनलोडिंग परिसर में ट्रक अनलोडर मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनिल उरांव ने किया । इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह कोयला ,इस्पात एवं खनन मंत्रालय लोकसभा के स्थायी समिति के सदस्य सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । मौके पर मजदूरों ने अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए उन्हें न्याय दिलाने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किए। मौके पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव…

Read More

हेमंत आज करेंगे तीन लाख मंईयां का सम्मान 56 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आयेंगे पांच हजार रुपये रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को राज्य भर से आयीं करीब तीन लाख मंईयां का सम्मान करेंगे। इसके लिए नामकुम के खोजाटोली में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य भर की करीब 56 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एकमुश्त पांच-पांच हजार रुपये भेजे जायेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर लाभुकों और आम लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी रांची की सड़कों को होर्डिंग, बैनरों और पोस्टरों…

Read More

खूंटी। अमर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के सेनापति शहीद सरदार गया मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके पैतृक गांव मुरहू प्रखंड के एटकेडीह में विधायक राम सूर्या मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनो ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। गया मुंडा के शहादत दिवस पर खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा और पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा अलग-अलग समय पर उनके पैतृक गांव एटकेडीह जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर विधायक ने गया मुंडा के वंशज रमई मुंडा के साथ अमर शहीद…

Read More

हजारीबाग। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को स्कूली बच्चों के बीच स्टडी किट का वितरण किया। ये बच्चे प्रखंड के हरली स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में पढ़ाई कर रहे हैं। नए सत्र में गाली, बलोदर, गोंदुलपारा और बाबूपारा समेत आसपास के अन्य गांवों के 75 बच्चों ने यहां नामांकन किया है, जिनके बीच यह स्टडी किट का वितरण किया गया। इस स्टडी किट में स्कूल बैग, कॉपी, कलम और अन्य सामग्री शामिल हैं। अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित इस स्किल सेंटर में डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत तीन महीने का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण और…

Read More

खूंटी। कर्रा प्रखंड के डहकेला सिथत राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैेदान को बेचे जाने का वहां के छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। खेल मैदान को बेचने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक खेल मैदान में आयाजित की गई। बैठक में स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित कई शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओें ने कहा कि 1949 ईस्वी मं जरियागढ़ के तत्कालीन राजा ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव ने स्कूल के नाम पर जीन जान दी थी। उसी चार एकड़ 59 डिसमिल में स्कूल और खैल मैदान का संचालन होता है। ग्रामीणों ने…

Read More

अररिया। जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा वार्ड संख्या-15 में मध्य रात्रि एक बजे एक दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाशों ने किराना कारोबारी महेंद्र प्रसाद केसरी के दुकान में पहुंचकर चोरी करने का प्रयास किया।किराना कारोबारी के जागने और शोरगुल पर बदमाशों ने बमबाजी और गोलीबारी भी की। जिसमें किराना कारोबारी महेंद्र प्रसाद केसरी को गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सूचना के बाद रात को ही एसपी अंजनी कुमार,एएसपी रामपुकार सिंह और कुर्साकांटा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट…

Read More

खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के दो सक्रिय नक्सलियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी रायफल और 11 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। गिरफ्तार उग्रवादियों में विकास गोप और निमेश गोप शामिल हैँ। दोनों कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे गांव के रहने वाले हैँ। इनकी गिरफ्तारी कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से हुई है। यह जानकारी तोरपा कें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी रायफल के अलावा आठ एमएम का दो जिंदा…

Read More