नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धवन ने यह घोषणा विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण के अंतिम दिन के बाद की, जिसमें हिमाचल प्रदेश अगले चरण में जगह नहीं बना पाया। हालांकि, सोशल मीडिया हैंडल पर धवन की रिटायरमेंट की घोषणा में सीमित ओवरों के क्रिकेट का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिससे पता चलता है कि वह रणजी सीजन के शेष भाग में हिमाचल के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 34 वर्षीय धवन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार बार भारत का प्रतिनिधित्व किया…
Author: shivam kumar
रांची। कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। रोहित ने मंईयां योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि इस राशि से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री द्वारा आगामी बजट लोक कल्याणकारी होने की घोषणा पर भी आभार जताया। कहा कि आप के निर्णय से हेमंत सरकार की जनता के प्रति किए गए वायदे को पूरा करने के संकल्प को प्रदर्शित करती है।
मैड्रिड। कोपा डेल रे के तीसरे दौर में रविवार को दो और उलटफेर देखने को मिले, जिसमें ला लीगा की टीमें निचली लीग की प्रतिद्वंद्वी टीमों से हार गईं। दूसरे डिवीजन की एल्चे ने शीर्ष स्तर की लास पालमास के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-0 से जोरदार जीत दर्ज की, जिसमें घरेलू टीम ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा और हाफटाइम के स्ट्रोक पर रोड्रिगो मेंडोजा के गोल से बढ़त हासिल की। इसके बाद एल्चे ने ब्रेक के बाद डेविड एफ़ेंग्रुबर, जोस सेलिनास और निकोलस फ़र्नांडीज़ के गोल की मदद से शानदार जीत दर्ज कर अंतिम-16 में प्रवेश…
पटना। पटना के गांधी मैदान पर दो जनवरी शाम से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर व कुछ अन्य को आज सुबह लगभग चार बजे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समर्थकों का आरोप है कि उन्हें जबरन हिरासत पर लिया गया। पार्टी ने दावा किया कि किशोर को पुलिसवालों ने थप्पड़ भी मारा। जन सुराज पार्टी ने कहा कि किशोर ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे थे। पुलिस उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गई। बताया गया है कि प्रशांत ने इलाज कराने से इनकार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नए जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना के चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी एक सरकारी विज्ञप्ति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्स हैंडल पर साझा की गई है। भाजपा के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर 12ः30 बजे होगा। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शन को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे नए जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रायसीना हिल्स में स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में एक दिवसीय ‘पंचायत से पार्लियामेंट 2.0’ कार्यक्रम का उद्घाटन और प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। बिरला के नेतृत्व में सभी प्रतिनिधि भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बालविकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भी उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम की जानकारी लोकसभा सचिवालय के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित अनुसूचित जनजातियों की…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने भ्रष्टाचार जांच कार्यालय की हिरासत से बचने के लिए कानूनी मोर्चा खोल दिया। येओल के वकीलों ने सोमवार को महाभियोगाधीन राष्ट्रपति को हिरासत में लेने के वारंट को निष्पादित करने के पिछले सप्ताह के प्रयास पर राज्य भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी के प्रमुख और 10 अन्य लोगों के खिलाफ अभियोजन पक्ष में शिकायत दर्ज कराई है। वकील युन गैप-ग्यून ने यह जानकारी दी। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, उच्च अधिकारियों के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) ने शुक्रवार को यून के हिरासत वारंट पर तामील करने की कोशिश की। राष्ट्रपति आवास…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में संघर्ष विराम तोड़ते हुए हिंसा करने वाले सशस्त्र हमलावरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। यह दोनों आतंकवादी है। प्रांतीय सरकार ने कल कहा था कि हमलावरों में से पांच की पहचान कर ली गई है। इस हिंसा में कुर्रम के उपायुक्त जावेदुल्ला महसूद गोली लगने से घायल हो गए थे। एआरवाई न्यूज के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों आतंकियों को कुर्रम में तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा गया। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कुर्रम जिले में दो महीने की अवधि…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। सोने के भाव में आई गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,850 रुपये से लेकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,290 रुपये से लेकर 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इन दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज अभी तक मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज गिरावट नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.26…
