ढाका। बांग्लादेश में तीन दिवसीय तफ़सीरुल कुरान महफ़िल के आखिरी दिन शुक्रवार रात मची भगदड़ में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा जशोर जिला के शरशा उपजिला के पुलेरहाट में एड-दीन सकीना मेडिकल कॉलेज अस्पताल और उसके आसपास हुआ। द डेली स्टार के अनुसार, शुक्रवार रात मशहूर वक्ता मिज़ानुर रहमान अज़हरी का भाषण होना था। उन्हें सुनने के लिए अप्रत्याशित रूप से बहुत अधिक लोग पहुंच गए। इस वजह से भगदड़ मची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों में से नौ को जशोर जनरल अस्पताल में भर्ती…
Author: shivam kumar
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) ने पिछले साल 26 नवंबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में नामित 40 और आरोपितों को आज जमानत दे दी। एटीसी जज अबुल हसनत जुल्करनैन ने 5000 रुपये के जमानत बांड पर हर एक की जमानत याचिका को मंजूरी दी। उन्होंने आदेश दिया कि यदि संदिग्धों को अन्य मामलों में गिरफ्तार नहीं किया गया है तो उन्हें रिहा कर दिया जाए। पाकिस्तान के ‘एआरवाई न्यूज’ चैनल की खबर के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को एटीसी ने ऐसे ही मामलों में नामित…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस में 10 जनवरी को अदालत के समक्ष पेश होना होगा। जस्टिस जुआन एम. मर्चन ने इस केस में सजा पर फैसला सुनाने के लिए यही तारीख मुर्करर की है। अदालत ने शुक्रवार को एक पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए रकम देने के आरोप में ट्रंप को दोषी ठहराया । द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, जस्टिस जुआन एम. मर्चन ने संकेत दिया कि वह ट्रंप को बिना शर्त बरी करने के पक्ष में हैं। उन्होंने सजा की तारीख तय करते हुए ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले के बागान इलाके में संघर्ष विराम के दौरान आज हुई गोलीबारी में घायल उपायुक्त महसूद की हालत स्थिर है। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने उन्हें कुर्रम के अलीजई अस्पताल से थाल कंबाइंड आर्मी अस्पताल भेजा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें पेशावर भेजने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने पुष्टि की कि बागान इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में घायल जिला उपायुक्त महसूद की हालत स्थिर है। कुर्रम में अब स्थिति…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हुआ है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। सोने की कीमत में आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,350 रुपये से लेकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,750 रुपये से लेकर 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा…
भागलपुर। जिले में सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम के मारवाड़ी युवा मंच के प्रांगण में शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉक्टर कुमारी अलका चौधरी के सम्मान को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, सुल्तानगंज के स्थानीय विधायक डॉक्टर प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, भाजपा जिला महामंत्री योगेश पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर, जिला मंत्री राजेश टंडन, भाजपा चुनाव प्रभारी शशि शंकर राय, प्रदीप कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण सिंह और विधानसभा संयोजक दिलीप शाह मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में…
अररिया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं सीमांचल गांधी के नाम से मशहूर मरहूम तस्लीमुद्दीन की जयंती पर राजद नेताओं और उनके समर्थकों ने उन्हें याद किया और पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पूर्व लिख अभियोजक एवं मरहूम तस्लीमुद्दीन के अति करीबी रहे कृत्यानंद विश्वास के शिवपुरी स्थित आवास पर शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे बड़ी संख्या में राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पूर्व लोक अभियोजक एवं वरीय अधिवक्ता के.एन.विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की और…
अररिया। भारतीय रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने के मौके पर फारबिसगंज के भद्रेश्वर स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल मे भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शनिवार को भारतीय मुद्रा प्रणाली पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला मे वर्ग दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम मे भारतीय रिजर्व बैंक पटना से अन्नु कुमार रवी एवं अजय कुमार पटेल तथा बैंक ऑफ़ बडौदा से अमृत कुमार वैद एवं धीरेन्द्र यादव मौजूद थे। विद्यालय के निदेशक विपुल मिश्रा एवं प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया।अपने स्वागत सम्बोधन मे प्राचार्या ने कार्यशाला के महत्व…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें पूरा देश…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर में ताजा हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने दोहराया है कि मणिपुर की समस्या को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री को सभी राजनीतिक दलों के साथ मिल बैठकर सार्थक कोशिश करनी चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को एक वक्तव्य में कहा कि मणिपुर में हाल ही में एक बार फिर हिंसा की वारदात देखने को मिली है। इस बार भीड़ ने पुलिस अधीक्षक पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप कांगपोकपी जिले में कई लोग घायल हो गए। खरगे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के प्रख्यात वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खरगे ने यहां जारी शोक संदेश में कहा, “डा. राजगोपाल ने 16 वर्षों तक भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया और ऐतिहासिक पोखरण-1 और पोखरण- 2 परमाणु परीक्षणों सहित भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) के निदेशक के रूप में उन्होंने सुपर-कंप्यूटरों के विकास की पहल की और बाद में 2010 में भारत में लगभग 1,500 शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों को…
