नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न राजनीतिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में भारतीराजा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। वे सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे, जिनके कार्यों…
Author: shivam kumar
तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से से हमले कर रही है। ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करते हुए अमेरिका के साथी देशों बहरीन और कुवैत पर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे समूचे मध्य पूर्व में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। गल्फ न्यूज, अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए हैं। तेहरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। ईरान के इस्लामिक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 3,970 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 4,020 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। भाव में आई गिरावट…
सारण। रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस टीम, सीआईबी और रेसुब पोस्ट छपरा जंक्शन को नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 05096 के आगमन के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया। निगरानी के क्रम में ट्रेन के महिला कोच संख्या 074081 की सीट के नीचे दो लावारिस काले बैग मिले। तलाशी लेने पर बैग से कुल 24 लीटर अवैध विदेशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,230 रुपए है। इस कार्रवाई में रेसुब छपरा के उप निरीक्षक विशाल, एएसआई बृज सुंदर…
सबसे लंबे समय से जनता का भरोसा जीतने वाले और सत्ता शीर्ष पर काबिज रहने वाले वन एंड ओनली नरेंद्र दामोदर दास मोदी पिछले 12 वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, यानी भारत ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक परिवर्तनों का एक नया युग देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास ने केवल गति ही नहीं, बल्कि नयी दिशा और नयी चेतना भी प्राप्त की। आर्थिक सुधारों से लेकर डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा से सामाजिक समावेशन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा की ओर उल्लेखनीय यात्रा तय की है। सबका साथ, सबका…
रांची। रिम्स लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी रमन कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के सिलसिले में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी कार्यालय तलब किया गया है। एसीबी मामले से जुड़े अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) का मिलान कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की हेराफेरी हुई थी या नहीं। जांच के…
धनबाद। मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ( एनजीटी ) ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। गुरुवार को तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन करते मिले धंधेबाज टीम को देखकर फरार हो गए। खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में सुबह…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार लिवाली होने के बावजूद पहले एक घंटे का कारोबार होने तक दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसके साथ ही पिछले सत्र के दौरान चिपमेकर कंपनियों के शेयर में आई गिरावट की वजह…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति-2026 की जानकारी देते हुए गूगल को राज्य में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा…
नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की गयी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बढ़ाने, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुशासन, साझेदारी और डेटा आधारित प्रणालियों के बेहतर उपयोग पर चर्चा होगी। नीति आयोग के अनुसार इस वर्ष बैठक का विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के समग्र विकास और कल्याण के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। बैठक प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीम इंडिया’ के विजन के…
