रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने विधानसभा परिसर में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में पहुंचकर ऐसा माहौल बनाने…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव की स्क्रूटनी प्रक्रिया को लेकर पिछले 24 घंटे से जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारी विवादों, तीखी बहसों और विपक्षी आपत्तियों के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पर लगा होल्ड हटा लिया गया है। चुनाव अधिकारी ने सभी पक्षों की दलीलों को विस्तार से सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद नथवाणी के नामांकन पत्र को पूरी तरह वैध (Valid) करार दिया है। इस फैसले के आते ही विधानसभा परिसर के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मंजूरी के बाद अब झारखंड में राज्यसभा की रेस बेहद…
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर विधानसभा परिसर में जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस हंगामे के बीच कांग्रेस के थिंक-टैंक और देश के दिग्गज कानूनविद् सलमान खुर्शीद को विधानसभा के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया, जिसके कारण वह स्क्रूटनी की बहस में शामिल नहीं हो सके। इस घटना से नाराज कांग्रेस विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भाजपा के ‘रिमोट कंट्रोल’…
रांची। झारखंड में सूचना आयुक्तों का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चार नामों पर अपनी सहमति जता दी है। सहमति के बाद लोकभवन से फाइल वापस राज्य सरकार को भेज दी गई है। अब औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आयुक्त अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जिन नामों पर राज्यपाल की सहमति मिली है उनमें अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य खलखो और शिव पूजन पाठक शामिल हैं। यह नियुक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत की जा रही है, जिससे राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे पहले झारखंड में सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर…
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लम्बे समय तक और लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकार्ड बनाने वाले नरेन्द्र मोदी को विश्व भर के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी अपने पहले विदेशी दौरे पर भूटान गए थे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उन्हें अपना मित्र, भाई और मार्गदर्शक बताया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका की प्रतिबद्धता को रेखांकित…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के मौके पर मंगलवार को यहां दीनदयाल मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ‘विकसित भारत के अमृत काल: 12 साल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ नाम की इस प्रदर्शनी में बदलते भारत की छवि दर्शायी गयी है, जो राष्ट्र निर्माण, किसान-गरीब उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक बदलावों को प्रदर्शित करती है। नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज…
रांची। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज के महानायक और ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अमर प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ऐतिहासिक ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया था। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल,…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनजातीय समाज के स्वाभिमान, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रीय चेतना…
पटना। पटना सिविल कोर्ट ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत दी है। जिला जज की अदालत में मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस से केस डायरी की मांग की गई है। कोर्ट के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगले आदेश या सुनवाई तक संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाए। एक दिन पहले खान सर के वकील अरविंद कुमार मौआर ने जिला सत्र एवं प्रधान न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत में…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू-मेघाहातुबुरु क्षेत्र में मंगलवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू-मेघाहातुबुरु-प्रॉस्पेक्टिंग एवं आदिवासी सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर महान जननायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना और प्रार्थना गीतों के साथ हुई। समाज के दियूरी पांडू कोंगाड़ी, जयराम पाट पिंगुआ, धनुर्जय लागुरी, लोदरो स्वासी और बुद्धआ कोंगाड़ी ने सामूहिक रूप से पूजा संपन्न कर समाज की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की। पारंपरिक…
किशनगंज। किशनगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 1 जून से 7 जून 2026 तक चले इस सघन अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 47 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब कारोबार, पशु तस्करी और वाहन चोरी जैसी गंभीर वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 766.99 ग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक/हेरोइन बरामद की, जिसकी…
