रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने राज्य में मानसून के 13 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो अगले कुछ दिनों में झारखंड में इसकी एंट्री हो जाएगी। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड के अलावा मध्यवर्ती अरब सागर के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष क्षेत्रों तथा दक्षिण-पश्चिम…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के बादजूद कच्चे तेल, एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई स्थिर बनी हुई है। सरकार ने बताया कि हमारे पास देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव प्रवीण एम. खानूजा ने नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा हालात के बावजूद कच्चे तेल, एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई स्थिर बनी हुई है। घरेलू रिफाइनरियों और फ्रैक्शनटर्स से एलपीजी का घरेलू उत्पादन अधिकतम स्तर पर है।…
कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह नेपाल के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोलकाता लाया जा रहा है। जहांगीर खान 21 मई को हुए फलता विधानसभा उपचुनाव से पहले चर्चा में आया था। मतदान से 48 घंटे पहले उसने पत्रकार वार्ता कर चुनावी मुकाबले से हटने की घोषणा की थी। हालांकि नाम…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टूटती नजर आ रही है। पहले टीएमसी के कई विधायकों ने अलग गुट बनाया और अब यह टूट संसदीय दल तक पहुंच गई है। टूट की अटकलों के बीच सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के करीब 14 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के घर पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की। बैठक में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर भी शामिल हुए। सुखेंदु ने आज ही राज्यसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में पश्चिम…
रांची। राज्यसभा चुनाव को लेकर सोमवार को झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा तथा भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने नामांकन दाखिल कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने दो सेट में नामांकन दाखिल किए। मुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने हैं। मुख्यमंत्री की ही उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी दो सेट में पर्चा भरा। दोनों के नामांकन के समय कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक भूपेश बघेल व अजय शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं सत्तारूढ़ गठबंधन के तमाम मंत्री व विधायक उपस्थित रहे। इधर, भाजपा समर्थित उम्मीदवार…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘गरीब कल्याण योजना’ हमेशा से सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “सरकार ने इन 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। इसके अलावा, बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण…
रांची। रांची के बड़गाई क्षेत्र में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और उससे संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अदालत से राहत नहीं मिली है। धन शोधन निवारणअधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने उनकी डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया है, जिससे यह मामला अब आगे की कानूनी कार्यवाही की दिशा में बढ़ गया है। विशेष पीएमएलए अदालत के जज योगेश कुमार ने सोमवार को यह आदेश सुनाया। इससे पहले तीन जून को दोनों पक्षों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बचाव पक्ष की दलीलें पूरी हो चुकी थीं। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना…
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित मदन चक्की के समीप रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फ्रांसिस बाकची उर्फ सोनू के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फ्रांसिस बाकची गाढ़ाबासा में स्वर्गीय कामेश्वर झा के मकान में किराये पर रह रहा था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि उसकी शादी परसुडीह के…
रांची। झारखंड के फिल्मकारों के लिए गर्व की बात है कि नौरस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फिल्म का चयन प्रतिष्ठित विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता और श्रीलंका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से राज्य की फिल्म प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अमित अक्षत ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत फिल्म का प्रदर्शन 21 जून को कोलकाता के साइंस सिटी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल सात कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि तीन कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जबकि मार्केट कैप में गिरावट के मामले में दूसरा…
– एक सप्ताह में 4,690 रुपये तक सस्ता हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को जबरदस्त गिरावट का रुख नजर आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज सोना 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चेन्नई में सोने की कीमत में 2,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बावजूद अभी भी चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। सोना की तरह ही चांदी की कीमत में…
