रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है। आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास…
Author: shivam kumar
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राजभवन के पास धरने पर बैठे झारखंड प्रदेश मुखिया संघ, झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ, झारखंड व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। ज्ञापन लिये और भाजपा सरकार बनने पर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। नौजवान मर रहे और मुख्यमंत्री नाच रहे हैं बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान से कुछ भी लेना देना नहीं है। आप सब हेमंत सरकार से…
आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, अधिवक्ता आशुतोष वर्मा ने थामा पार्टी का दामन रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी भी रोजगार के प्रति गंभीर नहीं रही। नए पदों का सृजन करने की बात तो दूर यह सरकार रिक्त पदों को भी भर नहीं पाई है। आज राज्य के युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वर्तमान राजनीतिक हालात ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की हमारी तैयारी है। सुदेश कुमार महतो हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार काे आयोजित मिलन…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा अब 18 साल की उम्र से ही मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ कहा- असम सरकार करा रही है झारखंड में घुसपैठ उत्पाद सिपाही दौड़ में शामिल युवाओं की मौत का कारण गलत कोरोना वैक्सीन आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड की बेटियों को अब 18 साल की होते ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की। वह रांची के नामकुम स्थित प्रशिक्षण स्थल खोजाटोली मैदान से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के बीच सम्मान राशि वितरण समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को धनबाद के कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही महतो ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। दूसरी ओर, राज्यपाल से बाल कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजभवन में मुलाकात की। साथ ही राज्यपाल से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में भेंट की। इसके अलावा राज्यपाल से सैनिक बाजार दुकानदार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामकुम के खोजाटोली ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को सात लाख से अधिक बहनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत 70 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी। सभी बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए का तोहफा भेजा। उन्होंने कहा कि आपका साथ और आशीर्वाद हमें ताकत देता है। आपके उत्साह और सम्मान की बदौलत हमें ताकत मिलती है। कितनी सम्मान राशि दे रही है हेमंत सोरेन सरकार? धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची जिले में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत…
सरायकेला। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद जेएमएम डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। संगठनों को बूथ स्तर पर सशक्त बना कर विधानसभा के चुनावी समर में कूदने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर गुरुवार 5 सितंबर को सरायकेला टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी बैठक बुलायी गयी है। बैठक में पार्टी के कोल्हान प्रमंडल के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सरायकेला विधानसभा के लिए बनेगी रणनीति जानकारी के अनुसार बैठक में सरायकेला विधानसभा को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा। जेएमएम जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के अनुसार बैठक में मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री…
रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आज झारखंड में भाजपा की सरकार होती, तो पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाये गये नियम के मुताबिक 13 से अधिक परिवारों का चिराग नहीं बुझता। हेमंत सरकार ने जो नियम बनाया, उसकी वजह से आज राज्य के युवाओं की मौत हो रही है। जब सरकार के पास ना नीति हो, ना नियत हो और ना सक्षम नेतृत्वकर्ता हो, तो ऐसी ही घटनाएं होती हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की युवा विरोधी नीति के…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, गृह मंत्रालय और त्रिपुरा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और दोनों संगठनों के नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज के समझौते के साथ ही दोनों संगठनों के 328 कार्यकर्ता मुख्यधारा में शामिल होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि केन्द्र सरकार समझौते का अक्षरशः…
नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ इस साल जून में 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद भारत के कोच के रूप में अपने कार्यकाल के समापन के बाद, 2025 आईपीएल सीज़न से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में मुख्य कोच के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार द्रविड़ ने हाल ही में फ्रैंचाइज़ के साथ एक डील साइन की है और आगामी मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने के बारे में शुरुआती बातचीत की है। द्रविड़ का राजस्थान के साथ इतिहास रहा है। वह आईपीएल 2012 और 2013 में उनके कप्तान थे और 2014 और…
नई दिल्ली। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) 8 सितंबर को नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर के भारत मंडपम में होने वाली आगामी 44वीं ओसीए आम सभा में अपने नए नेतृत्व का चुनाव करेगी। इस अवसर पर एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह, युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल नेता मौजूद रहेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह को आधिकारिक तौर पर ओसीए के पहले भारतीय अध्यक्ष के रूप में घोषित किया जाएगा, जो इस साल की शुरुआत में शीर्ष पद के लिए…