लीबिया के जिस सिर्ते शहर में तानाशाह मुअम्मर अल गद्दाफी का जन्म हुआ, 69 साल बाद 20 अक्टूबर 2011 को उसी शहर में विद्रोही लड़ाके गद्दाफी के शव को सड़क पर घसीटते देखे गए। कभी अमेरिका को चुनौती देने वाला गद्दाफी अपनी मौत से पहले विद्रोही और अंतरिम सरकार के सैनिकों से बचने के लिए सीवर पाइप लाइन में छिपने की कोशिश करता पकड़ा गया था। हालांकि बुरी तरह से घायल हालत में जब अंतरिम सरकार के सैनिक उसे ले जा रहे थे तो गद्दाफी ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। उसे अपना अंत करीब होने का पूरा अहसास…
Author: shivam kumar
हरिद्वार। हरिद्वार में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई एक मजारनुमा इमारत पर शनिवार को बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। जो अवैध रूप से टिहरी बांध पुनर्वास योजना की जमीन पर बनाई गयी थी। ध्वस्तीकरण की यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के आदेश पर एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माणों को आगे भी बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार जिला प्रशासन ने शनिवार अपराह्न सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने रानीपुर कोतवाली…
रांची। चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह अजय कुमार सिंह को डीजीपी का प्रभार दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया था। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान डीजीपी को हटा कर उनके रैंक के सबसे सीनियर अधिकारी को इसका प्रभार सौंपें। आयोग ने राज्य सरकार से शनिवार शाम 7 बजे तक कार्रवाई कर सूचना देने का निर्देश दिया था। साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि सरकार डीजीपी के लिए…
फुसरो(बेरमो)। गांडेय विधायक सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रांची से डुमरी विधानसभा के नावाडीह जाने के क्रम में मकोली में झामुमो फुसरो नगर कमिटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती सोरेन ने कहा कि फिर से झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। हेमंत सोरेन विगत पांच वर्षों तक महागठबंधन के सभी दल का बहुत अच्छे तरीके से अगुवाई करते हुए सरकार चलाये हैं। आज फिर से हमलोग चुनावी दौड़ में आ चुके हैं। विगत पांच वर्षों में हमारी सरकार बहुत काम की…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो गया है। एनडीए गठबंधन (भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा) ने शक्रवार को शीट शेयरिंग की घोषणा की थी। इसके दूसरे दिन यानी शनिवार को इंडी गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद और लेफ्ट) ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी। झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, राजद और लेफ्ट के बीच 11 सीटों में बंटवारा होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। उधर, इस सीट शेयरिंग को लेकर राजद ने नाराजगी भी जाहिर की है। राजद नेता तेजस्वी यादव के रांची…
रांची। राजद के वरीय नेता तेजस्वी यादव पटना से शुक्रवार रात रांची आए थे। तेजस्वी के रांची आने के साथ ही हलचल तेज हो गई। तेजस्वी यादव ने रांची में झारखंड राजद के नेताओं के साथ मंत्रणा कर चुनाव तैयारी की जानकारी ली। राजद की कितनी सीटों पर तैयारी है। कैन कहां से लड़ना चाहता है। उन्होंने पूरी जानकारी ली। अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि राजद राज्य में 22 सीटों पर लड़ना चाह रहा है। हमारी तैयारी पूरी है। प्रत्याशियों के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। यह भी बताया कि राजद को इंडी गठबंधन में कम सीट देने…
– राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष बोले, पूरे विश्व में हिंदू कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गए मुरादाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल ने बहराइच की घटना के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वालों को फांसी पर लटकाने और हिंदू धर्म यात्राओं की सुरक्षा तुरंत बढ़ाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि आज पूरे विश्व में हिंदू कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं का कत्ल ए आम हो रहा है तो भारत…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व पार्टी के महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, राम प्रताप सिंह चौहान व अनूप गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया। मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत आज भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का…
हरदोई। आबकारी विभाग को धोखा देकर संचालित हो रही शराब की दुकान के मामले में जिला आबकारी अधिकारी ने तीन पर धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी कुंवर पाल सिंह ने शनिवार को बताया कि सुरसा ब्लॉक के लोनार मोड़ के पास बन्नापुर में देशी शराब दुकान संचालित हो रही थी। संचालक विमल कुमार ने प्रतिभूत के रूप में फर्जी एफडी जमा की। दुकान संचालक विमल कुमार माधौगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत का रहने वाला है। वह 2020-21 से आबकारी विभाग में देशी शराब की…
बाराबंकी। अभ्यास कार्यकर्ताओं को निपुण बनाता है। मनुष्य अंतिम सांस तक सीखता रहता है। सीखने के लिए त्याग करना पड़ता है और राष्ट्र रक्षा करने के लिए बलिदान होना पड़ता है। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने शनिवार को बंकी कस्बा स्थित बाबू ओएन शुक्ला स्मारक विद्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के जिला अभ्यास वर्ग में कही। आचार पद्धति व कार्य पद्धति पर व्यापक रूप से चर्चा की करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के सभी आयाम सक्षम व आत्मनिर्भर बनें। अनुशासित व सूचना का पालन करने वाले हर कार्यकर्ता के लिए काम…
– दो दिन पूर्व शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे थे सांसद, डाॅक्टर के चेंबर में बाहरी व्यक्ति के मिलने पर हुई थी बहस मऊ। जनपद में एक बीते दिनाें जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के बीच कहासुनी प्रकरण में शुक्रवार को एक नया मोड़ देखने को मिला। इस मामले में डॉक्टर ने सांसद के खिलाफ सरायालखसी थाने में बीती रात मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे डाॅ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि घोसी सांसद राजीव राय 10 से 15 लोगों के साथ मेरे चेंबर में आए। उन्हाेंने आरोप…
