रांची। विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी का निधन हो गया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने लिखा कि स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास की अत्यंत दु:खद सूचना मिली। प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें और इस विकट परिस्थिति में स्टीफन दा और उनके समस्त परिजनों को संबल और सामर्थ्य प्रदान करें।
Author: shivam kumar
-वोटबैंक की राजनीति करने वाली इस सरकार में प्रदेश का कोई भी आदिवासी, कोई भी हिंदू सुरक्षित नहीं है रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राज्य की झामुमो, कांग्रेस सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल बड़े पैमाने पर जारी है। कहा कि सरकार चुप है, प्रशासन मौन धारण किये हुए है, जनता परेशान है और झारखंड में मतांतरण को रोकने का नहीं कोई समाधान है। कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में मतांतरण के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं। झारखंड में जबरन…
रांची। 1951 में 46 फीसदी आदिवासियों की आबादी थी। अब यह घट कर 22 फीसदी रह गयी है। मुस्लिमों की संख्या बांग्लादेशियों के कारण बढ़ी है। आनेवाले समय में आदिवासियों को खोजना पड़ेगा। आदिवासियों की घटती संख्या चिंता की बात हैं, राजनीति की नहीं। ये बातें सदन के अंदर भानुप्रताप शाही ने कहीं। वह सदन में अनुपूरक बजट पर लाये गये कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकतर मंत्री टी शर्ट पहन कर आये थे कि 1932 लागू किया जायेगा, झारखंड का मूलवासी आदिवासी यह पूछना चाहता है कि कहां गया 1932 खतियान। स्थानीय नियोजन…
रांची। झारखंड में बालू को लेकर हमेशा से राजनीति होती रही है। इस मसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में बड़ी घोषणा की है। अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड के वैसे गरीब जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें आवास निर्माण के लिए सरकार मुफ्त में बालू मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार यह मसला उठता है। अबुआ आवास, पीएम आवास या व्यक्तिगत रूप से घर बनाने के लिए बालू की जरूरत होती है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ता है। इसलिए सरकार ने टैक्स के दायरे से बाहर गरीबों…
-सरकार ने माना, चार बांग्लादेशी पकड़े गये रांची। बेटी, रोटी और माटी के सवाल पर पूरा राज्य चिंतित है। बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर चिंता जायज है। जो यह कहते हैं कि एक भी बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं है। उन्हें सरकार का जवाब जो सदन में दिया गया है, उसे पढ़ लेना चाहिए। सरकार ने माना है कि चार बांग्लादेशी पकड़े गये हैं, जिन्हें विदेशी अधिनियम के तहत जेल भी भेजा गया है। ये बातें साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा ने कहीं। वह दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर लाये गये कटौती प्रस्ताव के समर्थन में अपनी बात रख रहे…
रांची। आप लोग सभी माननीय हैं। कृपया सभी बैठ जायें। मेरी पहली स्पीच है, कृपया बैठ जायें। अपने मेडन स्पीच के दौरान सदन के अंदर कल्पना सोरेन यह बार-बार बोलती रही थीं। स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो भी हंगामा कर रहे पक्ष और विपक्ष से बैठने का आग्रह करते रहे। बावजूद इसके हंगामा जारी रहा। स्पीकर के आग्रह पर कल्पना सोरेन ने बोलना शुरू किया। उन्होंने अपनी बात शुरू करने से पहले सीएम हेमंत सोरेन और सदन के सभी सदस्यों का अभिवादन की। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार के साथ खड़ी है। टीवी चैनल, न्यूज एजेंसी और समाचार पत्र…
रांची। झारखंड के जेलों में 70 फीसदी यानि 12397 कैदी ऐसे हैं, जो अंडरट्रायल हैं यानी जिनका मुकदमा चल रहा है। केवल 30 फीसदी कैदियों को सजा मिली है, यानी वे कनविक्टेड इनमेट्स हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। झारखंड में कुल 31 जेल हैं, जिनमें सेंट्रल जेल, 16 डिस्ट्रिक्ट जेल, हजारीबाग में एक ओपन जेल और सात सब-जेल हैं। इन जेलों में कुल 17718 कैदी बंद हैं। इनमें से 12397 अंडर ट्रायल और 5321 सजायाफ्ता कैदी बंद हैं। झारखंड में 856 महिलाएं बंदी जेल में, एक भी महिला जेल नहीं झारखंड में अब तक महिला कैदियों के लिए अलग से…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मंगलवार को रूहानी मर्कज के अध्यक्ष-सह-पूर्व विधायक हसन रिजवी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि रूहानी मर्कज (आध्यात्मिक केंद्र) जमशेदपुर की ओर से 11 अगस्त को राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए दरगाह अजमेर शरीफ में चादरपोशी और दुआएं-ए-खास का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ भेजी जाने वाली चादर-ए-मुबारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने अजमेर शरीफ की टोपी तथा साफा पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी, शोहदा-ए-कर्बला के महासचिव अब्बास अंसारी, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार काे सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने रोजगार मुद्दे को लेकर सदन के बाहर बैनर-तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सदन के अंदर भी रोजगार मुद्दे को लेकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार को पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे को लेकर घेरा। भाजपा विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनावी भाषण में कहा था कि पांच लाख नौकरी देंगे। साढ़े चार हो गये, इस वादे का क्या हुआ। आंगनबाड़ी सेविका सहाय के रसोइयां परमानेंट क्यों नहीं हुए, इसका जवाब हेमंत सोरेन…
सरायकेला। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बड़ाबंबो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर मंगलवार तड़के हुए रेल हादसे में मारे गये यात्रियों के आश्रितों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे का जायजा लेने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रेल…
पलामू। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल-परगना, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में झामुमो पलामू ने मंगलवार को मेदिनीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। निशिकांत दुबे के इस बयान को झामुमो ने झारखंड विरोधी बयान बताया है और पूरे झारखंड में झामुमो इसका विरोध उग्र तरीके से कर रही है। निंदा हो रही है। झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि निशिकांत द्वारा झारखंड तोड़ने…