खूंटी। समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी पोस्टल बैलेट कोषांग श्याम नारायण राम ने गुरुवार को पोस्टल बैलेट कोषांग के कार्यों और तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से अनिवार्य सेवा के सभी नोडल पदाधिकारी से पोस्टल बैलेट के विषय पर चर्चा करते हुए पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं और पोस्टल बैलेट से मतदान संबंधित सम्पूर्ण तैयारियों की जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों और सभी एसओपी का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पोस्टल…
Author: shivam kumar
चतरा। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में 13 नवंबर 2024 को मतदान होना है। मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्र चतरा और सिमरिया के लिए गुरुवार काे समाहरणालय परिसर से दो मतदाता जागरूकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में रोस्टर अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगी। हरी झंडी दिखाने के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश…
-चुनाव आयोग को लिखा पत्र, चुनाव प्रभावित होने की संभावना जतायी आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर पंडरा में दर्ज मामले को सीबीआइ को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं करने पर सत्ता पक्ष चुनाव को प्रभावित कर सकता है। मरांडी ने पंडरा ओपी, सुखदेव नगर पीएस द्वारा दर्ज एफआइआर (संख्या 507 दिनांक 06.10.2024 और 508 दिनांक 06.10.2024) की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। बाबूलाल ने कहा कि पंडरा ओपी में ये मामला दर्ज है। इसमें तथाकथित वकील सुजीत कुमार नामक…
संवैधानिक संस्थाओं पर हमला, झामुमो की हताशा का प्रतीक बंटी-बबली के आरोप पर भाजपा का जवाब: झारखंड जानता है असली बंटी-बबली कौन है चुनाव आयोग पर निशाना साधने वाले वही लोग जो बूथ कैप्चरिंग के जनक थे प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव सीमाओं से परे, झामुमो के आरोप बेबुनियाद रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस वार्ता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भट्टाचार्य जी की प्रेस वार्ता देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह चुनावी हार के बाद होने वाली प्रेस वार्ताओं का…
सुप्रियो ने कहा- हरियाणा में इवीएम में खेल हुआ रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बतायीं चुनौतियों का जिक्र किया। केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब 2019 के चुनाव में बहुमत लाकर सरकार में आये तो कोरोना से उनका स्वागत हुआ। 2 साल कोरोना की लड़ाई में बीत गये। जब इससे बाहर आये तो फिर सरकार को गिराने की साजिश शुरू हो गयी। लेकिन एक-एक कर हर चीज से निपटने में सरकार सफल साबित हुई। अब चुनाव की घोषणा हो गयी है फिर…
रांची। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार के खिलाफ इडी और पथ निर्माण के प्रधान सचिव सुनील कुमार से शिकायत की है। उन्होंने इडी और पथ विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार ने नियम विरुद्ध सिंडिकेट बना कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया है। विशेष संवेदकों को कार्य आवंटन कर अकूत अवैध धन-संपत्ति अर्जित की है। इसकी जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करायी जानी चाहिए। साज (स्टेट हाइवे आॅथरिटी आॅफ झारखंड) के सभी बड़े टेंडर में हेरा-फेरी और जाली दस्तावेज के आधार…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक रांची। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के जरिये कुछ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसका अनुपालन कर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी के लिए समान अवसर प्राप्त हो, इस उद्देश्य से प्रत्येक प्रत्याशियों के जरिये निर्वाचन के दौरान…
‘भूल भूलैया-3’ इस समय काफी डिमांड में है। इस फिल्म की इस समय खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। ‘भूल भूलैया-3’ के गानों को लेकर हर कोई उत्सुक था। कल फिल्म की टीम ने फिल्म के पहले गाने यानी टाइटल ट्रैक की घोषणा की। ‘भूल भुलैया-3’ का टाइटल सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। कार्तिक आर्यन का ‘भूल भुलैया-3’ के टाइटल सॉन्ग में डांस का जादू और दिलजीत दोसांझ की आवाज देखी जा सकती है। ‘भूल भूलैया-3’ का टाइटल सॉन्ग हर कोई ‘भूल भुलैया-3’ के टाइटल सॉन्ग…
नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और मुनाफा वसूली के दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में कुछ देर के लिए तेजी भी आई लेकिन बाद में बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के देशभर में चलाए जाने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति देते हुए भाजपा का प्रथम सक्रिय सदस्य बनने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की…
रांची। पूर्व मंत्री और झारखंड पार्टी प्रमुख एनोस एक्का ने बुधवार को पांच सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की। पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि संसदीय बोर्ड ने अभी पांच सीटों के लिए प्रत्याशी तय किये हैं। इनमें मनोहरपुर सीट से महेंद्र जामुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाइबासा से कोलंबस हांसदा और कांके (रांची) से अनिल कुमार पासवान को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा एनोस एक्का के पुत्र संदेश एक्का कोलेबिरा से प्रत्याशी होंगे। एनोए एक्का ने जानकारी देते बताया कि दो दिनों बाद पार्टी और भी सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। पार्टी ने…
