Author: shivam kumar

रांची। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई दी और मंत्रालय के जरिये रांची में दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया। सेठ ने केंद्रीय मंत्री को इस मुलाकात में एक आग्रह पत्र भी सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची सहित झारखंड के हर जिले और प्रखंड स्तर पर एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण अधिक से…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के आवास पर असम पुलिस ने छापा मारा है। विधायक के ताल दरवाजा स्थित निवास पर बुधवार सुबह पांच बजे असम पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की। विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी ने साल 2022 में हुए आटोनामस काउंसिल घोटाले से जुड़े इस मामले में शाश्वत सिंह बुंदेला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शाश्वत सिंह छह माह से फरार चल रहा है। इस मामले…

Read More

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचकर इलाजरत जेएमएम जिला सचिव महालाल सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से सोरेन को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक कल्पना सोरेन ने सदर अस्पताल गिरिडीह में इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उनकी बेहतर चिकित्सा सेवा का निर्देश अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारियों को दिया।

Read More

नई दिल्ली। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। सौर्य एयरलाइंस का यह विमान 9एन-एएमई (सीआरजे 200) पूर्वाह्न करीब 11 बजे काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरा था। विमान में तकनीकी कर्मचारियों और चालक दल के सदस्यों सहित 19 लोग सवार थे। विमान के चालक दल में कैप्टन मनीष शाक्य और सह-पायलट सुशांत कटुवाल थे। इसके अलावा 17 अन्य लोगों में अमित मान महार्जन, सागर आचार्य, दिलीप वर्मा, मनु राज शर्मा, अश्विन निरौला, सुदीप लाल जोशी, सर्वेश मारसैंण, श्याम बिंदुकर,…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की बेहद अहम उपलब्धि दर्ज है। इसी तारीख को इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ शिशु) लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन के लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुए। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए वरदान साबित हुई। लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नई प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में…

Read More

विशेष -बिहार-आंध्रप्रदेश के अलावा पूर्वी भारत पर भी मेहरबान हुई मोदी सरकार -युवाओं और किसानों के साथ आम लोगों की उम्मीदों को भी मिली उड़ान -विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अहम कदम है बजट नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट कई मायनों में खास रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश इस बजट में हाल के वर्षों में पहली बार झारखंड को कई तोहफे मिले, तो बिहार और आंध्रप्रदेश समेत पूर्वी भारत के समन्वित विकास का ब्लूप्रिंट भी देखने को…

Read More

पटना। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा सत्र में बुधवार को तीसरे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने के दौरान कांग्रेस और राजद के विधायकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। इसके बाद सीएम नीतीश भड़क गए और कहा कि इतने दिन से आंदोलन कर रहे थे। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि ‘अरे ई सब चीजवा तो हम्हीं न किए हैं जी.. और आप लोग साथ दिए हैं। कुछ…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेता पर भड़क गए। नीतीश ने मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि महिला हो, समझती नहीं हो, इन लोगों (राजद) ने महिलाओं को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो…आज महिला होकर बोल रही हो। राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी। कभी वो लोग (राजद) किसी महिला को आगे…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश एवं श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की त्वरित पहल पर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून के याउंडे में विनायक कंस्ट्रक्शन, फेस जेंडरमेरी, अप्रेस ऑडिटोरियम और जीन पॉल टू मबांकलो कंपनी में कार्यरत झारखंड के 27 श्रमिकों की बुधवार काे सवेरे सुरक्षित घर वापसी हो गई। मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री बेबी देवी, विधायक कल्पना सोरेन और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने श्रमिकों के गिरिडीह पहुंचने पर उनका स्वागत किया। साथ ही सभी श्रमिकों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने श्रमिकों से बात कर उनकी पूरी व्यथा को…

Read More

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान की अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ रिश्ते में होने की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस बात से इनकार नहीं किया लेकिन किसी न किसी वजह से उन्हें हमेशा एक साथ स्पॉट किया जाता है। अब कुछ ऐसा ही हुआ है लेकिन इस बार उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी स्पॉट किए गए हैं। इस समय जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें अभिषेक बच्चन को एक बड़ी काली कार की ड्राइवर सीट पर बैठे देखा जा सकता…

Read More

दांबुला। भारत की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेगी। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने मंगलवार रात नेपाल को 82 रनों से हराकर ग्रुप-स्टेज अभियान का समापन किया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रही और छह अंकों के साथ अजेय रही। भारत की जीत के बाद, पाकिस्तान ने भी ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार के लिए क्वालीफाई किया। भारत के अंतिम चार…

Read More