रांची। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले जेएमएम नेता मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली कहा है। मनोज पांडे ने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा मंगलवार को हुई है लेकिन बीजेपी के नेताओं को एक दिन पहले ही यह पता चल गया था। यह बहुत गंभीर विषय है। जेएमएम नेता ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है? हिमंत बिस्वा सरमा कल अपने…
Author: shivam kumar
-अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद पूर्वी चंपारण। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वायरल फोटो के मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये दोनो युवक के पास से एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया।पकड़े गये युवक की पहचान जितना थाना क्षेत्र के पिपरा गाव निवासी नीतीश कुमार पिता मनोज पासवान चिंटू कुमार पिता रामशब्द मुखिया के रूप मे हुई है।छापेमारी टीम मे सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार,धनंजय कुमार,जितना थाना अध्यक्ष अमित कुमार,राजकुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।
अररिया। अररिया के एक निजी होटल के सभागार में जदयू के नए प्रमंडलीय प्रभारी बने इरशाद अली आजाद के आगमन पर मंगलवार को उनका स्वागत किया गया।जिसके बाद जदयू प्रमंडलीय प्रभारी ने जिले के संगठन के अधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन की स्थिति को जानते हुए उसे मजबूत बनाने और पुराने नए साथियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने को आवश्यकता करार दिया। कार्यक्रम के आयोजन जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू नेता शाद अहमद बबलू ने किया। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के विधायक अचमित ऋषिदेव, पूर्व मंत्री मंजर आलम, जिलाध्यक्ष…
रांची। भाजपा के ताबड़तोड़ प्रहार और हताशा को नजरअंदाज कर झारखंड की इंडियन गठबंधन सरकार ने दीपावली के पूर्व ही ऐसा बम फोड़ा है कि भाजपा की गोगो दीदी योजना चारों खाने चित्त हो गयी। हेमंत सोरेन सरकार ने दिसंबर से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 कर दी है। ये बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार मुंजनी ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा एन केन प्रकरेण कर झारखंड की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। इसके लिए वह इडी का सहारा लेती है। भाजपा…
कहा- 5 लाख सरकरी नौकरी के नाम पर युवाओं का सिर्फ ठगा गया रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ युवाओं छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला । जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। राज्य की सरकार युवाओं को 5 लाख सरकरी नौकरी के नाम पर सिर्फ ठगा गया है। इस निरंकुश सरकार ने उनपर लाठी-डंडे से अंकुश लगाने का काम किया है। मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जब से ये सरकार का गठन हुआ है तबसे सिर्फ…
कहा-चुनाव के बाद हेमंत सरकार ने 2500 रुपये देने का झांसा दिया है रांची। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 29 प्रस्तावों की स्वीकृति मिली है। इसमें मंईयां सम्मान योजना की राशि में बड़ी वृद्धि की गयी है। इसके तहत अब लाभार्थियों को दिसंबर महीने से 1000 की जगह 2500 रुपये दिये जायेंगे। इस पर असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार धोखेबाजों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के बाद…
रांची। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब वरुण रंजन को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। मंजुनाथ भजंत्री को डीसी बनाये जाने का भाजपा ने विरोध किया था और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। कुछ दिन पहले ही राहुल सिन्हा को हटा कर मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाया गया था। लेकिन मंगलवार को उन्हें भी हटा कर वरुण रंजन को रांची डीसी बनाया गया है।
रांची। बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश को बदल कर रेल एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित मनोज स्वगीर्यारी को बोकारो जिले का नया एसपी बनाया गया है। वहीं बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित पूज्य प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बोकारो एसपी का पद प्रभार में चल रहा था। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
-झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन रांची। रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में मंगलवार को 19वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया। मौके पर वंदना दादेल ने कहा कि आज झारखंड पुलिस की वजह से ही विकास के कार्य जमीन पर उतर रहे हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य की सुरक्षा के लिए अपराधियों का जेल में बंद रहना बेहद जरूरी है। बेहतर अनुसंधान से ही दोषियों को सजा दिलायी जा सकती है। इसके लिए झारखंड पुलिस लगातार काम कर रही है। डीजीपी…
कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया-3′ को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित ‘भूल भुलैया-3’ में क्या जादू करेंगी इस पर सबकी नजरें हैं। चूंकि मंजुलिका ‘भूल भुलैया-3’ में वापस आ रही हैं, इसमें कोई शक नहीं कि दर्शकों को एक हॉट स्टोरी लाइन देखने को मिलेगी। इसी तरह ‘भूल भुलैया-3’ में पिछले एपिसोड का एक किरदार दोबारा एंट्री करता नजर आएगा। ‘भूल भुलैया-3’ में नजर आएगा ये पुराना किरदार कार्तिक आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान अनजाने में एक नाम…
नई दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि समूह अगले पांच वर्षों में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बैटरी और संबंधित उद्योगों से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र में 5 लाख नौकरियों का सृजन करेगा। चंद्रशेखरन ने इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट की यहां आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यदि भारत विनिर्माण के क्षेत्र में नौकरियां पैदा नहीं कर सकता तो वह विकसित राष्ट्र होने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता। चंद्रशेखरन ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हर महीने 10 लाख लोग कार्यबल में शामिल हो रहे…
