रांची। रांची के खेलगांव स्थित फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 जुलाई से होगा, जो कि 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा और शांति के मद्दनेजर जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत दो पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। प्रथम पाली में रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चलेगा। दूसरी पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक चलेगा। रांची नगर निगम को भर्ती कार्यक्रम के दौरान…
Author: shivam kumar
देवघर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की विधि-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। देवघर के एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ठहराव के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों की किस जगह पर तैनाती होगी इसे लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि देवघर श्रावणी मेला के दौरान पूरे एक महीने अत्यधिक भीड़ होती है। प्रतिदिन…
रांची। ग्रामीण कार्य विभाग में 39 कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। सभी की सेवा पथ निर्माण विभाग से दी गयी थी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इन्हें यहां भेजा गया दिलीप कुमार कुशवाहा को महुआटांड़, विपुल नारायण सिंह को बेड़ो, सुमित कुमार सिंह को विशुनगढ़, आनंद कुमार को सोनुआ, अनुराग कुमार को गढ़वा, अभिनव तिवारी को पांकी, करण कुमार महतो को चैनपुर, सत्यम कुमार को रामगढ़, मोहम्मद राजा को गुमला, सुशील यादव को शिकारीपाड़ा, प्रवेश कुमार विश्वकर्मा को चतरा, आदर्श कृष्ण को मांडर, इरशाद आलम को रांची, अली मुर्तजा खान को राजमहल, विकास…
पिपरवार (चतरा)। झारखंड के पिपरवार में 4 साल पुराने जमीन विवाद की वजह से गांधी के अनुयायी टाना भगत हिंसक हो गए। शुक्रवार (12 जुलाई) को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 19 लोग घायल हो गए। कल्याणपुर व कारो गांव की सीमा पर जमीन विवाद हुआ हिंसक मामला रांची-चतरा सीमा पर स्थित पिपरवार थाना क्षेत्र का है। कल्याणपुर व कारो गांव के सीमांत क्षेत्र में सुबह शुरू हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट में सरिया, लाठी, कुल्हाड़ी, सावेल, कुदाल, गुलेल आदि का जमकर इस्तेमाल हुआ। किसी का सिर फट…
रांची। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किये गये हजारीबाग के प्राचार्य एहसानुल हक, उप प्राचार्य इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन की रिमांड पूरी होने के बाद सीबीआइ ने पटना की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में पटना के बेउर जेल भेज दिय गया है। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ झारखंड को केंद्र बनाकर जांच आगे की जांच कर रही है। वहीं, दोबारा परीक्षा कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर की गयी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। झारखंड से जुड़े…
रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के अहम किरदार अमन सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को बिहार के भोजपुर जिले के आरा से हुई है। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, यूनियन बैंक व एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड बरामद किया है। अमन के मोबाइल फोन व लैपटॉप में सीजीएल परीक्षा की आंसर शीट और कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी मिले हैं। अमन ने स्वीकार कर लिया है कि प्रश्न पत्र लीक मामले में उसकी भूमिका रही है। वहीं, इसमें बिहार के और दर्जन भर लोग शामिल हैं। गिरफ्तार अमन भोजपुर…
रांची। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को धान की रोपनी की है। शिल्पी ने खुद खेतों में उतरकर धान का बिचड़ा रोपा है। दरअसल मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपने भ्रमण के क्रम में आज शिल्पी ने सिलागाई में महिलाओं के साथ धनरोपनी की। शिल्पी ने ग्रामीण महिलाओं से उनकी समस्याओं, सपनों, आकांक्षाओं और चुनौतियों के संदर्भ में भी बातचीत की। अच्छी बारिश की उम्मीद धनरोपनी करने के बाद उन्होंने कहा है कि इस वर्ष अबतक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। लेकिन फिर भी वह इस बात का भरोसा करती हैं कि देर से ही सही लेकिन बारिश…
रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) के इडी केके वर्मा ने बताया कि 21 जुलाई के बाद से राजधानी रांची के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिये दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से उक्त निदेर्शों का पालन करने का आग्रह किया। कहा कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली आॅफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें। ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की…
10कई आपराधिक मामलों में आरोपित कार्तिक मुंडा की शुक्रवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई। सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस गुरुवार रात उसे सोनारी घर से पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर उसने छलांग लगा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुक्रवार काे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार्तिक मुंडा पिछले दस वर्षों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। सरायकेला जिले में एसपी मुकेश लुनायत ने चांडिल, चौका, ईचागढ़ आदि थानों का निरीक्षण कर थानेदारों एवं अन्य कर्मियों को अनेक निर्देश दिए थे।…
विशेष -विधानसभा चुनाव में बड़े आदिवासी चेहरों को उतारेगी भाजपा -अर्जुन, सुदर्शन, समीर, सुनील और गीता कोड़ा को मौका देगी पार्टी -दूसरी पार्टियों के बागी नेताओं पर भी दांव लगाने की बनी है रणनीति -इन कद्दावर नेताओं के सामने खुद को साबित करने का होगा चैलेंज नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय जनता पार्टी झारखंड में तीन से चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्य में बड़े कद वाले आदिवासी नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में…
रांची। भारी बारिश के कारण सर्कुलर रोड में बने गड्ढे वाले स्थान का जुडको के वरीय अभियंताओं ने शुक्रवार को सहायक महाप्रबंधक के नेतृत्व में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाइप लाइन के बिछाने के बाद बन रहे गड्ढों के फिर से नहीं उभरने देने के लिए स्थायी समाधान करने की कोशिश शुरू कर दी गयी है। फिलहाल वर्षा के मौसम के कारण बिटुमिन से कालीकरण का काम नहीं हो पायेगा। लेकिन बरसात के खत्म होते ही बिछायी गयी पाइप लाइन वाले स्थान पर विषेष तकनीकी का इस्तेमाल कर फिर गड्ढा या गोफ नहीं होने दिया जायेगा। सर्कुलर रोड…