नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर राजधानी मॉस्को पहुंच गये। वे मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मास्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर रूस के उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत कियाा। प्रधानमंत्री को सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दियाा।
Author: shivam kumar
अजय शर्मा रांची। झारखंड की राजनीति में सोमवार का दिन याद रखा जायेगा। इस दिन सीएम हेमंत सोरेन ने न सिर्फ विश्वास मत जीता, बल्कि कैबिनेट में जिन चेहरों को शामिल किया है, उसका संदेश दूर तक जायेगा। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन पर विपक्ष द्वारा बार-बार परिवारवाद का आरोप लगाया जा रहा था। कैबिनेट विस्तार में हेमंत सोरेन ने उन सभी पर पूर्णविराम लगा दिया। सबसे अधिक चर्चा पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर थी। चर्चा थी कि वे कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे और कहीं न कहीं विपक्षी पार्टियां चंपाई को लेकर कई तरह-तरह के…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। ऐसे में इंडिया के सहयोगी दल कांग्रेस ने आपत्ति जतायी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि राजद को सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद 81 विधानसभा सीट पर मजबूत होगी तो इसका लाभ महागठबंधन को ही मिलेगा। गौरतलब है कि बीते दिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। क्या था राजद के प्रदेश अध्यक्ष का बयान 6 जुलाई…
रांची। लोकसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम ने विश्वास मत के प्रस्ताव पर हेमंत सोरेन सरकार के समर्थन में वोट दिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में चमरा लिंडा ने लोहरदगा में और लोबिन हेंब्रम ने राजमहल संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके लिए पार्टी ने दोनों ही विधायकों पर कार्रवाई की थी। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। चमरा और लोबिन निर्दलीय चुनाव लड़े थे लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ चमरा…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को फिर नवगठित हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयीं। अपराध बढ़े और विधि व्यवस्था की हालत खराब है। मरांडी सदन में विश्वास मत के लिए आहूत विशेष सत्र के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि यह सरकार अपने पहले दिन से झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है। यह सरकार केवल पैसे और परिवार के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य को केवल लूटा है। खान…
देश-दुनिया के इतिहास में 09 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारतीय सिनेमा के लिए खास है। 09 जुलाई 1925 को ही वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था। गुरुदत्त ने हिन्दी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई। गुरुदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य पर्याप्त है कि ‘टाइम’ पत्रिका ने उनकी फिल्मों ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ को दुनिया की 100 बेहतरीन फिल्मों में जगह दी थी। ‘चौदहवीं का चांद’ तथा ‘साहब बीबी और गुलाम’ को भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में…
रांची। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम हेमंत सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो पाये। उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने की मांग वाली याचिका सोमवार को वापस ले ली। सोमवार को रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में हुई आंशिक सुनवाई के बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली। बता दें कि टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इडी उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है, जिस पर कोर्ट…
रांची। झारखंड विधानसबा के विशेष सत्र में साेमवार काे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के बनने के बाद ऐसी-ऐसी राजनीतिक स्थिति उत्पन्न हुई कि राज्य एक राजनीतिक प्रयोगशाला बन कर रहा गया। इससे भी हमें आगे निकलना होगा। तभी इस राज्य की नयी दिशा और दशा बदलेगी। उन्हाेंने कहा कि उझारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सत्ता में रहे। लेकिन झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद हालात क्यों खराब रहे। 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ हमने सरकार बनाया। मगर इस सरकार पर एक के बाद एक संकट आते रहे। कभी कोरोना तो कभी सरकार…
रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने 11 बजकर 10 मिनट पर विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले पहले गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पैर छूकर आशीर्वाद लिये। कल्पना सोरेन ने लोबिन, डॉ रामेश्वर उरांव, सविता महतो और चंपाई सोरेन के भी पैर छुए। सदन में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस सरकार का गठन ही लूट की सोच के आधार पर हुआ। फिर से हेमंत सोरेन ठगने आ रहे हैं। हेमंत सरकार ने हर…
रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड में स्थित रोस्पा टॉवर के सेकेंड फ्लोर पर आग लग गयी। आग लगने की यह घटना सोमवार की दोपहर हुई, जहां एक कंप्यूटर के गोडाउन में आग लग गयी। आग लगने की वजह से वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी। उसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर दमकल वाहन पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से कुछ लोग गोडाउन के अंदर फंस गये थे। उन्हें दीवार तोड़ कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, मुझे विधानसभा से दूर रखने के लिए बीजेपी ने कई प्रकार से साजिश रची। कहा, बीजेपी को लगा था कि वे झूठे मामले में मुझे फंसा कर और जेल भेज कर मेरी आवाज को दबाने में कामयाब हो जायेंगे। लेकिन उनकी ये साजिश फेल हो गयी। हेमंत सोरेन ने कहा, लेकिन हम न्याय और हक की लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि जनता की आवाज लोकतंत्र की आत्मा है। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। झूठे मुकदमे में…