Author: shivam kumar

पलामू। राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने अपने निष्कासन पर सवाल उठाते हुए पार्टी नेताओं और पलामू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी पार्टी उम्मीदवार ममता भुइयां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को बाइपास रोड स्थित राजद के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं जिलाध्यक्ष पद से हटाने से पहले वरीय नेताओं ने उनसे कोई सवाल जवाब नहीं किया और ना ही किसी तरह का स्पष्टीकरण पूछा गया। अचानक से उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। यह राजद के संविधान के विरूद्ध है। इसके खिलाफ…

Read More

नवादा। नवादा जिले के झारखंड- बिहार की सीमा पर स्थित रजौली के समेकित जांच चौकी पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मंगलवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 960 लीटर अंग्रेजी शराब की बाेतले बरामद की है। नवादा के उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई पिंटू कुमार द्वारा मंगलवार को वाहन जांच के दौरान महेंद्रा पिकअप से 960 बोतल अंग्रजी के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से रॉयल स्टैग प्रीमियर और इंप्रेरियल ब्लू रिजर्व का…

Read More

अररिया। जिले की जोगबनी थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के अधार पर नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 स्थित एक घर में छापेमारी कर 84.5 ग्राम स्मैक और भारतीय और नेपाली नगद राशि के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। 24 वर्षीय गिरफ्तार युवक सुधांशु कुमार उर्फ सावन नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 का ही रहने वाला है।स्मैक के अलावे उसके पास से भारतीय 26 हजार 830 रूपये और नेपाली 52 हजार 120 रूपये बरामद किए गए। जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद को गुप्त सूचना मिली थी कि नेताजी चौक वार्ड संख्या 14 स्थित एक घर से स्मैक सहित…

Read More

कोडरमा। कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के पुरनाथाम में पानी में डूबे एक युवक और दो लड़कों के शवों को अंत्यपरीक्षण के बाद मंगलवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। तीनों गांव स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। घटना सोमवार की है। देर रात दो शव निकाल लिए गए थे जबकि एक शव मंगलवार की सुबह निकाला गया। मृतकों की पहचान सोहेल अंसारी (19), शाहबाज अंसारी (12) और अरबाज अंसारी (12) के रूप में हुई है। घटना के बाबत चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी लड़के अपने घर के पास स्थित एक तालाब में सोमवार…

Read More

रांची। इटकी के रहने वाले यीशु बेलस टोप्पो पर एससी/एसटी थाना में फर्जी मुकदमा करने के खिलाफ मंगलवार को इटकी के ग्रामीण केंद्रीय सरना समिति रांची के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में रांची स्थित एससी एसटी थाना पहुंचे। अजय तिर्की ने कहा कि झारखंड में आदिवासी महिला से गैर आदिवासी के साथ शादी के बाद आदिवासी जमीन को हथियाने की जो प्रवृति चल रही वह आदिवासियों के अस्तित्व को समाप्त करने जैसा। इटकी की एक आदिवासी महिला इसी तरह से दोहरा लाभ ले रही है। शांति केरकेट्टा नामक करीब 80 वर्षीय महिला हैं जिन्होंने ने मुस्लिम समाज के समीउल्लाह…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके मद्देनजर रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 10, 12 और 14 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार मूरी होकर चलेगी। वहीं, दक्षिण रेलवे में ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 13352 अलपुझा धनबाद एक्सप्रेस 9, 10,13, 14, 15,16, 17, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28 और 30 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पोत्तनूर इरुगूर सुरतकल होकर चलेगी।…

Read More

पलामू। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता लवली गुप्ता के सुदना स्थित घर में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने 31 लाख रुपये की संपत्ति गायब कर दी है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस डॉग स्क्वॉड के सहारे छानबीन में जुट गई है। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। घटना के वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। किराए पर रहने वाले बैंक मैनेजर भी घर से बाहर थे। इसका फायदा चोरों ने उठाया और सारी संपत्ति गायब कर दी। ज्यादातर…

Read More

पटना। बिहार में बेगूसराय जिले के बीहट गांव के रत्न चौक के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। यह हादसा कार और ऑटो की टक्कर से हुआ। यह टक्कर इतनी जोरदार रही कि ऑटो सवार 11 लोगों में से पांच की जान चली गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पांच लोग हाथीदह जंक्शन से बेगूसराय के लिए ऑटो से निकले थे। राष्ट्रीय उच्च पथ मर्ग-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास कार और ऑटो…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और राज्य के बाकी हिस्सों में इस पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

Read More

पूर्वी चंपारण। एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद उनके द्वारा गठित टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत औराई थाना के राज सिंह उर्फ बाबू साहेब को गिरफ्तार कर पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाने के दो बड़ी कांडो का पटाक्षेप कर दिया है। इस संबंध में एसपी श्री मिश्र ने बताया कि सूचना मिली की टॉप टेन अपराधी में शामिल राज सिंह मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। नतीजतन त्वरित कार्रवाई के तहत मधुबन थानाध्यक्ष शैलैश कुमार एवं एसटीएफ की टीम…

Read More

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित पतराटोली में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पुलिस ने खेत से बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त कैलाश ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह खेत में कैलाश ठाकुर का शव देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। कैलाश ठाकुर के शरीर पर जख्म के निशान पाये गये हैं। जख्म देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि उसकी हत्या की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Read More