Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को 40 मेगावाट बिजली बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहा है। बांग्लादेश में भारत के रास्ते से नेपाल की बिजली निर्यात की जाएगी। आज दोपहर चार बजे होटल याक एंड यति में नेपाल और बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रियों की मौजूदगी में विद्युत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहा है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलमन घीसिंग ने कहा, “नेपाल अब तक केवल भारत के साथ बिजली का व्यापार करता आ रहा है, लेकिन अब हम बांग्लादेश के साथ भी बिजली का व्यापार शुरू करने जा रहे हैं, जो…

Read More

अनन्या पांडे फिलहाल विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित ‘कंट्रोल’ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के मौके पर उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह क्या करती हैं। इस बार उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने एक पूर्व बॉयफ्रेंड की तस्वीरें भी जला दी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेकअप जैसी चीजों को अब अधिक समझदारी से संभाला जाता है। एक इंटरव्यू में अनन्या ने बताया कि वह ब्रेकअप से कैसे उबरती हैं। अनन्या ने कहा, “परिस्थिति का सामना करें। ब्रेकअप को स्वीकार करें, क्योंकि इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। आप निश्चित रूप से इससे…

Read More

नई दिल्ली। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी आ गई है। हालांकि चांदी के भाव में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के भाव में उछाल आने के कारण आज सोना 500 से 560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 77,610 रुपये से लेकर 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,160 रुपये से लेकर 71,010 रुपये प्रति 10…

Read More

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ-साफ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से रिकवरी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार लुढ़कता चला गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती…

Read More

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच के तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को दबाव की स्थिति बन गई है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में दबाव में कारोबार करने के बाद सपाट स्तर पर बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली के दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज दबाव बना हुआ है। इजरायल और ईरान के बीच बने जंग के माहौल की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र…

Read More

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड उछल कर 75 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.77 डॉलर यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी…

Read More

नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक लगातार चलने वाले इस त्योहार से पूर्व तमाम घरों में काफी तैयारियां की जाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाई जाती है। हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन पहले स्वरूप…

Read More

रांची। झारखंड में बीते एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने खुदकुशी की है। इनकी खुदकुशी की मुख्य वजह या तो वर्क प्रेशर हैं, नहीं तो उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ड्यूटी पर तनाव, ओवरटाइम और छुट्टी ना मिलना पुलिसकर्मियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसका असर उनकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ने लगा है। काम के दबाव के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इन परेशानियों से तंग आकर पुलिसकर्मी खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं। इन जवानों ने की…

Read More

रांची। झारखंड के अलग-अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जाये, महिलाओं की आपातकाल में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर का स्थानीय टीवी चैनल और अखबारों में विज्ञापन के जरिए प्रचार प्रसार किया जाये और सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाये। वहीं अदालत ने दुर्गा पूजा को लेकर सरकार को पूजा पंडाल के आसपास अतिरिक्त…

Read More

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित सैम्बो सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गुरुवार को एके-47 से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली उसके गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौत हो मौके पर ही हो गयी। मृत सीआरपीएफ जवान की पहचान बोकारो निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह आरक्षी के पद पर पदस्थापित था । जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी दोनों ही घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे है। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ।

Read More

रांची। झारखंड के कुख्यात सोना लुटेरा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने इस सोना लुटेरे पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी। झारखंड समेत अन्य राज्य की पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कुख्यात सोना लुटेरा का नाम मोनू सोनी उर्फ बुक्की है और वह पलामू जिले का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके घर से दो बैग सोना भी बरामद किया है। मोनू सोनी झारखड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ दिनों पहले पलामू के चैनपुर…

Read More