रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। विगत 20 और 21 सितंबर को हुए कई तबादला आदेश में संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मिथिलेश कुमार चौधरी को अगले आदेश तक परिवहन विभाग रांची में सेवा सौंपी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी साहिबगंज विष्णु देव कच्छप को अगले आदेश तक भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोड्डा के पद पर पद स्थापित किया गया है। एसडीओ चांडिल शुभ्रा रानी को अगले आदेश तक उपनिदेशक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पदस्थापित किया…
Author: shivam kumar
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स गंभीर संघीय आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोप सही साबित होने पर वे आधुनिक न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में पद पर रहते हुए ऐसे पहले मेयर होंगे। हालांकि मेयर ने आरोपों को झूठा बताया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, न्यायिक मामलों के जानकारों ने कहा कि मेयर एरिक एडम्स पर संघीय आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। अभियोग सीलबंद है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डेमोक्रेट एडम्स अधिकारियों के सामने कब आत्मसमर्पण करेंगे। संघीय अभियोजकों के गुरुवार को अभियोग के विवरण की घोषणा किए जाने की उम्मीद…
रांची। बड़गाईं अंचल कार्यालय की जमीन से जुड़े दस्तावेज में छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार के केस में अप्राथमिकी अभियुक्त हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार पर पीइ दर्ज होगा। मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा है। एसीबी ने बुधवार को प्रस्ताव तैयार कर निगरानी मंत्रिमंडल विभाग के माध्यम से सरकार के पास भेजा है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद एसीबी दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पीइ दर्ज कर खुले रूप से जांच करेगी। जांच में आये तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की…
रांची। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्ति संबंधित बैठक हुई। इस बैठक में सामान्य और चौकीदार के आश्रितों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी। वहीं अमीन संवर्ग को प्रोन्नति की सहमति प्रदान की गयी। जिला अनुकंपा समिति ने 19 प्रस्तावों में नियुक्ति की स्वीकृति दी। इसमें उग्रवादी घटना में मृत आश्रितों में कुल पांच और जिला अनुकंपा समिति सामान्य में कुल 14 लोगों की नियुक्ति की स्वीकृति शामिल है। बैठक में जिला स्थापना उप-समाहर्ता रजनी रेजिना इंदवार और सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे से की जायेगी, जिसमें एडीजी अभियान, प्रमंडलीय आयुक्त और डीआइजी के अलावा सभी जिले के एसपी और डीसी शामिल होंगे। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर से राज्यभर में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर होगा। इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसको लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। दिये जायेंगे कई दिशा निर्देश दुर्गा पूजा और अन्य आगामी त्योहारों के…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने पत्नी के विरोध के बावजूद बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी रणधीर को दोषी करार दे दिया है। अदालत रणधीर की सजा की बिंदु पर 30 सितंबर को सुनवाई करेगा। फिलहाल दोषी को हिरासत में ले लिया गया है। रणधीर की पत्नी ने उसके खिलाफ वर्ष 2015 में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसमें यह आरोप लगाया गया था कि महिला की मर्जी के बिना उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। ट्रायल के दौरान महिला समेत अन्य गवाहों का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया, जिसके आधार पर कोर्ट ने रणधीर…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के पिरटांड थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रामेश्वर राय उर्फ रमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण राय अपने गांव लेढवा में मौजूद है। इसके बाद गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ। विमल कुमार और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त टीम का गठन किया। डूमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, गिरिडीह हेडक्वार्टर डीएसपी-2 कौसर अली, डूमरी थाना प्रभारी, पिरटांड थाना प्रभारी और पुलिस सशस्त्र बल की टीम ने लक्ष्मण राय के गांव में घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर नक्सली भागने की कोशिश…
रांची। रांची के नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर ने गुरुवार को बीएनएसएस की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। यह निषेधाज्ञा 2 अक्टूबर की रात दस बजे तक के लिए लागू रहेगी। निषेधाज्ञा के दौरान बिना सक्षम प्राधिकार की पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा का आयोजन करने, किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी गयी…
-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने दर्ज करायी घोटाले की प्राथमिकी रामगढ़। जिले के रांची रोड मरार स्थित झारखंड राज्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक संजीव करमाली पर गबन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार, 7 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला संजीव कुमार ने सिर्फ खाद्यान्न की कालाबाजारी कर किया है। उन पर 12495.95 क्विंटल खाद्यान्न और 4.89 क्विंटल चीनी गोदाम से गायब करने का आरोप है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत खाद्यान्न कालाबाजारी…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को उनके पद से हटाये जाने पर रोक लगा दी है। दरअसल राज्य के सभी जिलो में इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की नियुक्ति की गयी है। पिछले दिनों इस पद पर राज्य के सभी जिलो में आउटसोर्स के जरिए नियुक्ति की तैयारी शुरू की गयी थी, जिसके खिलाफ साकिब सलाम एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट का रुख किया गया। प्रार्थियों की याचिका पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि किसी भी इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को न…
रांची। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को नव प्रोन्नत 140 हवलदारों को बिल्ला लगा कर सम्मानित किया। रांची जिले में पदस्थापित 140 एसएलसी उत्तीर्ण आरक्षियों का डीआइजी अनूप बिरथरे के आदेश पर आरक्षी से हवलदार की कोटि में प्रोन्नति दी गयी। इसके बाद एसएसपी और सिटी एसपी ने रांची पुलिस लाइन में हवलदार को बिल्ला लगा कर सम्मानित किया। इसके लिए कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मेजर, सार्जेंट मेजर और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा रांची के पदाधिकारी उपस्थित थे।
