रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिये गये हिंदू विरोधी बयान की कड़ी निंदा की। श्री मरांडी ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं को झूठा और नफरती बताकर राहुल गांधी ने फिर से हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का संसद भवन के अंदर ऐसा वक्तव्य देना बहुत ही गंभीर विषय है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अविलंब इस शर्मनाक हरकत के लिए पूरे देश से माफी मांगे। कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण में अंधे हो चुके राहुल गांधी का यह बयान हिंदू धर्म के खिलाफ खतरनाक…
Author: shivam kumar
रांची। हाइकोर्ट ने राज्य में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, मानवाधिकार आयोग सहित अन्य संवैधानिक संस्थानों में पदों को राज्य सरकार द्वारा नहीं भरे जाने पर मौखिक कहा है कि सरकार कछुआ की गति से क्यों चल रही है। लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सूचना आयुक्त सहित कई संवैधानिक संस्थाओं के पद तीन से पांच साल से खाली पड़े हैं, लेकिन इन्हें अब तक इसे नहीं भरा जा सका है। शपथ पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लोकायुक्त सहित कई संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर एक टाइम फ्रेम दिया जा रहा है, जो एक माह से ज्यादा का समय है। सरकार को…
रांची। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘हिंदू’ बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी की घेराबंदी शुरू कर दी है। झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राहुल गांधी पर नेता विपक्ष की पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया और कहा कि पहली बार वह कोई जिम्मेदारी का पद संभाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने बहुत गैर जिम्मेदार बयान दिए हैं। श्री प्रकाश ने कहा कि हिंदुओ को गाली देना,नीचा दिखाना और हिन्दू देवी देवताओं को नकारना कांग्रेस के डीएनए में है। आज राहुल गांधी ने सदन में ने पूरे हिंदू…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि युवाओं को सपने दिखा कर और राज्य की जनता को झुठ बोल कर सत्ता में आयी जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ अब युवा आक्रोशित हैं। वर्तमान सरकार ने आज तक जो भी परीक्षाएं ली हैं, उन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आयी हैं। ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वो युवाओं के हित में इन सभी परीक्षाओं के गड़बड़ियों की जांच सीबीआइ से कराये। अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि शनिवार को जेएसएससी पीजीटी…
रांची। पत्नी की आत्महत्या के मामले में फंसे तत्कालीन जिला कार्यपालक दंडाधिकारी महुआडांड़ लातेहार जीतेंद्र कुमार गुप्ता को दोबारा निलंबित कर दिया गया है। लातेहार जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित जीतेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार किये गये हैं। उपायुक्त लातेहार ने यह सूचना दी थी, यह घटना रांची की है। इसके बाद सरकार ने रांची डीसी और एसएसपी से जांच प्रतिवेदन मांगा था। मामले पर अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि जीतेंद्र गुप्ता ने यह सूचना बाद में दी कि कोतवाली थाना में केस दर्ज है और इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया…
रांची। राज्य के सभी जिला के मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद अब तक रिक्त हैं। हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी सालों से कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी जा रही है। इसमें रांची जिला में 294 प्रधानाध्यापक के पद खाली हैं, जबकि नवंबर 2023 में ही स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग ने राजकीयकृत स्कूलों में के शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए मार्गदर्शन जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया था। इस संबध में हाइकोर्ट की ओर से भी आदेश दिया गया है। जानकारी हो कि राज्य में साल 2000 से कार्यरत शिक्षकों को अब तक ग्रेड के अनुसार…
रांची। राज्यपाल ने झारखंड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुर्नगठन किया है। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे। वहीं सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष और अनुसूचित, जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ होंगे। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है और पूर्व की अधिसूचना को विलोपित कर दिया है।
रांची। राजधानी रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपनियन ट्रॉफी 2023 के आयोजन में गड़बड़ी के आरोप में घिरे में खेल निदेशक सुशांत गौरव को हटाये जाने के बाद अब खेल निदेशालय सह साझा के अवर सचिव राजेश कुमार तिवारी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।
रांची। सहायक पुलिस के जवानों का आंदोलन फिर से शुरू हो गया है। सोमवार को राज्य भर में सहायक पुलिस के जवान सामूहिक अवकाश पर रहे और मंगलवार को रांची में जमा होंगे। मंगलवार को सहायक पुलिस के जवान रांची में मुख्यमंत्री आवास पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर रविवार को सभी जवान अपने-अपने जिला मुख्यालय में जमा हुए और आंदोलन की रणनीति तय की। सहायक पुलिस के जवानों का कहना है कि वे लोग पिछले सात वर्षों से 10 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर नौकरी कर रहे हैं। 10 हजार रुपये में परिवार का पालन पोषण करना…
रांची। आपराधिक कानून की जगह 1 जुलाई से नये कानून की व्यवस्था लागू हो गयी है। भारतीय न्याय संहिता के तहत अब थानों में मामले दर्ज किये जा रहे थे। राजधानी रांची में कोतवाली थाना में पहला मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत दर्ज किया गया है, जो चोरी से जुड़ा मामला है। जानकारी के अनुसार अपर बाजार इलाके के श्रद्धानंद रोड में दवा दुकान है, जिसका संचालन रश्मि नाम की महिला करती हैं। सोमवार को जब वह दुकान खोलने पहुंची तो पाया कि दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब वह दुकान…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष के इन आरोपों को कि तीनों नए आपराधिक कानून बिना चर्चा के पारित कर दिए गये, इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि इन्हें राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। संसदीय शौध में केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने आज नए आपराधिक कानूनों पर पत्रकारवार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि करीब चार साल के विमर्श के बाद कानून लाया गया है और संसद की गृह मामलों की समिति में इस पर विस्तार से विचार किया गया। विपक्षी सांसदों सहित सदस्यों ने सुझाव दिए और कुछ राजनीतिक सुझावों को छोड़कर…