देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंग्रेजों के सबसे दुश्मन भारत के महान क्रांतिवीर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के लिए खास है। साल 1940 में हिटलर ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। हिटलर के लड़ाकू विमान लंदन पर ताबड़तोड़ बम बरसा रहे थे। ब्रिटिश सरकार ने सुभाष चंद्र बोस को कलकत्ता की प्रेसिडेंसी जेल में कैद कर रखा था। उनपर देशद्रोह और विद्रोह भड़काने का आरोप लगा। अंग्रेज सरकार ने बोस को 02 जुलाई, 1940 को गिरफ्तार किया था। आखिर अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों…
Author: shivam kumar
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक तेज रफ्तार वाहन के एक ट्रेलर ट्रक से टकराकर पलट जाने से चार बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना प्रांतीय राजधानी कराची में उस समय हुई जब ट्रेलर ट्रक ने यू-टर्न लिया और पीछे से आ रही मिनी बस उससे टकराकर पलट गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वे सभी हॉक्सबे समुद्र तट पर घूमने गए थे। उन्होंने बताया, जिस…
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। वित्त मंत्रालय ने सातवें जीएसटी दिवस का थीम सशक्त व्यापार समग्र विकास रखा है। इसको लोगो के द्वारा सटीक रूप से दर्शाया गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि जीएसटी के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। जीएसटी ने 7 साल में अप्रत्यक्ष कर पारिस्थितिकी तंत्र को सुधार से लचीलेपन में बदल दिया। इसके साथ ही इसने करदाताओं, अन्य हितधारकों और आम जनता को लाभान्वित भी किया है। उल्लेखनीय है कि जीएसटी को एक जुलाई, 2017…
मुंबई। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया महाराष्ट्र के अमरावती में एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की है। इस उड़ान प्रशिक्षण संस्थान का लक्ष्य सालाना 180 वाणिज्यिक पायलट को प्रशिक्षित करना है। यह प्रशिक्षण संस्थान अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तैयार हो जाएगा। एयरलाइन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती में एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। इस संस्थान का मकसद उड़ान के लिए प्रशिक्षित करना होगा, जिसकी सलाना क्षमता 180 वाणिज्यिक पायलटों की होगी। बेलोरा हवाई अड्डे पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) लाइसेंस प्राप्त उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) दक्षिण…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित मानसिकता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी नई सोच और नए समाधानों के साथ देश के विकास को आगे बढ़ाएंगे। राष्ट्रपति ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2022 बैच के अधिकारियों के एक समूह को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा को एक स्वप्निल करियर (ड्रीम जॉब) माना जाता है। उन्होंने कहा कि लाखों महत्वाकांक्षी युवा आईएएस अधिकारी बनने का सपना…
रांची। गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीत विधायक चुनी गईं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से हर दिन कई लोग मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में आज कांके रोड स्थित आवास पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से राज्य के विभिन्न जिÞलों से आये हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। साथ ही गांडेय उपचुनाव में जीत पर बधाई दी।
धनबाद। धनबाद पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सदर थाना क्षेत्र के नवाडीह स्थित एक एफ फ्लैट में पकड़ा है। इनके पास से 9 पासबुक , लैपटॉप, 20 मोबाइल, 37 केर्डिट और डेबिट कार्ड, कई लोगों के पेन कार्ड समेत कई समान बरामद किए है। इस बात की जानकारी धनबाद एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने दी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारतीय न्याय संहिता सहित देशभर में तीन नया कानून सोमवार से लागू हो गया है। इसे लेकर लेकर झारखंड पुलिस ने भी तैयारी पूरी करके कानून को लागू कर दिया है। इसकी जानकारी झारखंड पुलिस के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में अधिकारी नये कानून को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। भारत सरकार और झारखंड सरकार ने नये कानून को लेकर लगातार ट्रेनिंग दी है। उन्होंने बताया कि जिला के अधिकारियों के साथ मुख्यालय के अधिकारियों को भी इसकी जिम्मेदारी दी…
रांची। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमेश कुमार 30 जून को रिटायर हो गये। रविवार को ही उनको विदाई दी गयी। गिरिडीह में पुल धंसने के कारणों की जांच का आदेश देने के बाद उन्हें विभाग के अधिकारियों ने विदाई भी दी। उमेश कुमार के कार्यकाल में हरमू फ्लाईओवर निर्माण की भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण में भी तेजी आयी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी स्वीकृति मिली है। अब पथ निर्माण विभाग ने नये अभियंता प्रमुख की पोस्टिंग की है।
विशेष -हिमंता बिस्वा सरमा ने आदिवासी नेताओं से मिल कर हार का कारण पूछा, दिया मंत्र -अगले कुछ महीने में आदिवासियों के लिए कई कदम उठायेगी मोदी सरकार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी बजा भी नहीं है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में जुट गये हैं। झारखंड के किंगमेकर माने जाने ाले आदिवासी समुदाय के वोटों पर भाजपा सहित सभी दलों की नजर है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी पांच आदिवासी सीट हारने के कारण भाजपा इस बार…
रांची। अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने 11 साल पुराना मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले के दोषी सुकेन उरांव को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पूर्व 19 जून को अदालत ने इसे दोषी करार दिया था। यह मामला 20 जून, 2013 का बेड़ो थाना क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन की ओर से 15 गवाह पेश किए गए। आरोपित मूल रूप से गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के महादेव चुरिया गांव का निवासी है। सुकेन घटना के बाद से ही जेल में है। घटना को अंजाम देने…