रांची। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 19 और 20 सितंबर को रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसको लेकर राजधानी के कई इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। सदर एसडीओ ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से धारा 163 के तहत 19 सितंबर को सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेंद्र चौक, सुजाता चौक होते हुए होटल रेडिसन ब्लू की 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। साथ ही इन क्षेत्रों में और इसके ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बलून पूर्णतः…
Author: shivam kumar
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले वो माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। इसमें 30 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित पुलिस…
कोलकाता। राज्य के स्वास्थ्य विभाग और जूनियर डॉक्टरों के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध का समाधान नहीं निकल सका। बुधवार रात एक बजे तक नवान्न में लंबी बैठक के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं दिखी। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सभी मांगों पर केवल मौखिक सहमति दी गई है। अब तक लिखित में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इससे वह निराश हैं। बैठक के बाद स्वास्थ्य भवन के बाहर पत्रकारों से डॉक्टर रुमेलिका कुमार ने कहा, “हमारी सभी मांगों पर मुख्य सचिव ने सहमति जताई है, लेकिन वह बैठक के कार्यवृत्त…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के जरिये लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के सीटी-जीडी सुगुमार आर घायल हो गए। पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया। इसके बाद जवान को राज अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर के मुताबिक उसकी स्थिति स्थिर है। दाहिना पैर और चेहरे में चोट है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापुबुरू के आस-पास जंगली एवं पहाडी…
झरिया। राहुल गांधी पर किए गए टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री और विधायक का पुतला दहन किया। झरिया विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्त्व में झरिया स्थित इंदिरा चौक के पास बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भारत सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिव सेना विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया गया। और साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सह सचिव समशेर अलाम ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता एवं…
झरिया। झुठ की बुनियाद पर नहीं आपके विश्वास पर भरोसा है। उक्त बातें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आमजनों से कही। दरअसल, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया विधानसभा क्षेत्र में 57 लाख लागत की महत्वाकांक्षी योजनाएं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि13 लाख 86 हजार रुपये की लागत से विधायक निधि खर्च कर झरिया को जगमगाने की मंशा से तीन हाई मास्ट लाईट का शिलान्यास कर रही हूं। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि मेरे विधायक मद से स्वीकृत तीन अदद हाई मास्ट लाइट झरिया के बाटा मोड़, अपोलो चौक व बरारी…
झरिया। जनता मजदूर संघ ( बच्चा गुट) के कार्यकारिणी का बैठक सारंगधर सिंह के अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्व सहमति से संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को चुना गया । झारखंड के पूर्व मंत्री सह संघ के महामंत्री बच्चा सिंह के निधन होने के बाद से महामंत्री का पद खाली हो गया था। जिसे मजदूर हित में महामंत्री का चयन जरुरी था। इस दौरान झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, रामकृष्ण पाठक, सुभाष सिंह, विद्यानंद सिंह, बबूल सिंह आदि थे।
बलिया। बलिया में गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया है, लेकिन सरयू (घाघरा) नदी का कहर जारी है। बुधवार की रात करीब एक बजे उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला एनएच 31 चांददियर के पास टूट गया। जिससे माझी पुल और एनएच के क्षतिग्रस्त हिस्से के बीच सैकड़ों लोग फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। एनएच का हिस्सा टूट जाने से फिलहाल यूपी-बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिले से होकर गुजरने वाली दोनों प्रमुख नदियों गंगा व सरयू उफान पर हैं। बुधवार शाम तक जहां…
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार रात आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी वृंदावन रोड स्टेशन से 800 मीटर आगे बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के 25 डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इसकी वजह से ट्रैक पर कोयला फैल गया। इस हादसे से दिल्ली-आगरा मार्गके तीन ट्रैक बाधित हो गए। यह वाकया रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। रेलवे ने कहा है कि बुधवार रात आगरा मंडल के मथुरा-पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच पलवल की दिशा में जा रही कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसकी वजह से रूट की चार में…
चाइबासा। झारखंड के चाइबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह 7.20 बजे सारंडा जंगल के इलाके में आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक 209 कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया। इलाज के लिए उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मामला छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबुडेरा का है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। इन नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की थी आशंका नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान यह घटना हुई है। दरअसल पुलिस को यह सूचना मिली थी…
– उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन रोड का भूमि पूजन और ग्राम ढेंडिया में करेंगी सफाई मित्रों का सम्मान भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क का भूमि पूजन करेंगी और ग्राम ढेंडिया में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन में शामिल होकर सफाई मित्रों का सम्मान करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर से प्रात: 10ः10 बजे उज्जैन के ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं…
