रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आ रही हैं। वे 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य इस खास अवसर पर मौजूद रहेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। रांची के नामकुम में राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान है। इसे पहले भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद अनुसंधान संस्थान और भारतीय लाख अनुसंधान संस्थान के रूप में…
Author: shivam kumar
रांची। जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे या कई बार उससे भी ज्यादा समय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। जितिया व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर की सुबह 10:41 बजे से लेकर दोपहर 12:12 मिनट तक है। 24 सितंबर को जितिया व्रत का नहाय खाय रखा जायेगा। वहीं 25 सितंबर को माताएं निर्जला व्रत रखेंगी। इसके बाद…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने पर खुशी व्यक्त किया है।कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक है तथा दूरदर्शी सोच का परिचायक है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने जो सुझाव दिए उसकी स्वीकृति मोदी मंत्रिमंडल में आज मिली है। यह निर्णय भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश की चुनाव प्रणाली को मजबूती प्रदान करेगा। देश में बहुमूल्य संसाधनों की बचत होगी। साथ ही विकास योजनाएं सुचारू ढंग से गतिशील बनी रहेंगी। मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को स्वीकृति मिलने को पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लोकतंत्र को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार और संसाधनों की महत्वपूर्ण बचत होगी। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
वन नेशन वन इलेक्शन अधिनायकवाद को स्थापित करता है रांची। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम किसी भी सूरत में वन नेशन वन इलेक्शन को नहीं मानने वाले हैं। सुप्रियो ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के सहारे भाजपा चुनाव की पूरी प्रक्रिया को दूषित करना चाहती है। यही भाजपा निर्वाचित सरकारों के अधिकारों को काटती है, सरकार को तोड़ने का काम करती है, दल को तोड़ती है और अपने साथ ले लेती है। इसके लिए भाजपा…
हो भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए पहल करेगी भारत सरकार रांची। असम सरकार के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने विगत 16 सितंबर को हो समाज के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मिलने वालों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित अन्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा। श्री बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम में रहने वाले आदिवासी ‘हो’ समाज के परिवारजनों की कई…
रांची। विधायक सरयू राय ने वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विशेष निधि से एमजीएम कॉलेज, जमशेदपुर के छात्रावास की दुर्दशा को सुधारने के लिए उचित कार्रवाई करें। सरयू राय ने एमजीएम कॉलेज छात्रावास का वीडियो भी वित्त मंत्री को भेजा है। पत्र में आगे लिखा है कि एमजीएम कॉलेज, जमशेदपुर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में दूसरा स्थान रखता है। नीट की प्रतियोगिता परीक्षा में काफी अच्छा अंक लाने वाले छात्रों को ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में नामांकन का मौका मिलता है। ऐसे मेधावी छात्र किस अमानवीय स्थिती में छात्रावास में…
-‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में हुए शामिल, विपक्ष पर जम कर बरसे : हेमंत आजाद सिपाही संवाददाता जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वीकृति दी गयी है। ये लोग चाहते हैं कि एक ही दल राज करे, एक ही सरकार रहे। चाहे राज्य में हो या देश में हो। अब दूसरी कोई सरकार नहीं। सिर्फ ये सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले लोग, ये सामंती लोग राज करने की फिराक में हैं। आप तैयार रहियेगा। एक तरफ पूंजीपतियों की ये जमात और दूसरी तरफ गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े,…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार काे पोस्ट कर कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन भाजपा के एजेंडा में भी था। अब केंद्र सरकार ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रतुल ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन होने से भारी पैमाने पर समय और संसाधन की बचत होगी और विकास कार्य भी तेज होगा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में बनी कमेटी ने हजारों पन्ने की अपनी रिपोर्ट मार्च में ही केंद्र सरकार को सौंप दी थी। इस मुद्दे पर पूरे देश में संबंधित लोगों से समिति ने व्यापक चर्चा…
रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा परिवर्तन यात्रा शुरू करनेवाली है। इसे लेकर पार्टी ने बुधवार से सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी के सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपनी तस्वीरों को हटा लिया है। नेताओं ने अपनी प्रोफाइल में परिवर्तन यात्रा का लोगो लगाया है। साथ ही नारा लिखा है-ना सहेंगे, न केहेंगे, बदल के रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में एक बैनर भी जारी किया है, जिसमें घोषणा पत्र पर सुझाव अभियान शुरू करने की बात लिखी है। साथ ही नारा दिया है- आपका…
रांची। झारखंड के इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट अभिषेक रवि की पिछले दिनों भुवनेश्वर (ओड़िशा) के कॉलेज में मृत्यु हो गयी थी। उसके पिता अनुप चंद्र राम ने इस संबंध में ओड़िशा के गवर्नर रघुवर दास को पत्र लिख कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया था। राज्यपाल ने इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, ओड़िशा को पत्र लिखा है। एक्स पर इसकी जानकारी देते बताया है कि अभिषेक के पिता ने पूरी घटना की जांच के लिए पत्र लिखा है। रघुवर दास के मुताबिक वह इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देख रहे हैं। मुख्य…
