Author: shivam kumar

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्युदय कोचिंग के चार छात्रों को मिली सफलता मुरादाबाद। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निर्धन परिवार के बच्चों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की शुरुआत की गई थी। मुरादाबाद मंडल में तब से लेकर अब तक कुल 1134 छात्र-छात्राओं ने इस योजना में अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से मौजूदा समय में पूरे मंडल में 443 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 में प्रदेश के स्थापना दिवस…

Read More

नई दिल्ली। अडानी रिश्वत मामले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज प्रभावित रहा। इसी बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। संसद प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में मामूली से आरोपों पर लोगों को गिरफ्तार किया जाता है जबकि उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वत देने के गंभीर आरोप लगे हैं। हमारी मांग है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज प्रभावित रहा।…

Read More

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद कड़ा रुख अपनाया है। हिंसा में शामिल पत्थरबाजों और अन्य आरोपितों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर पत्थरबाजों और हिंसा में शामिल आरोपितों के पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि उनकी पहचान जनता के बीच उजागर हो और उन्हें पकड़ने में मदद मिले। संभल में 24 नवंबर काे मस्जिद का सर्वे करने गई टीम पर एक समुदाय विशेष से जुड़े उपद्रवियों की भीड़ एकत्र हो गयी थी। सर्वे करने वाली टीम, अधिवक्ता और पुलिस बल पर…

Read More

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से राजधानी में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। बुधवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। हालांकि राजधानी दिल्ली में चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी जिसके कारण पिछले दो दिनों से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज हुई है। बीते मंगलवार तक लगातार तीन दिनों तक एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज हुआ है। जो…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 30 नवंबर तक तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 28 नवंबर को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 29 नवंबर को उदगमंडलम स्थित राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति अपने दौरे के अंतिम चरण में 30 नवंबर को तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Read More

नई दिल्ली। एशियन शूटिंग कन्फेडरेशन (एएससी) की कार्यकारी समिति ने एशियन राइफल/पिस्टल कप 2026 की मेजबानी के अधिकार भारत को प्रदान किए हैं। यह घोषणा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने की है। एएससी के महासचिव इंजीनियर दुआज अल ओतैबी की ओर से एनआरएआई के महासचिव के. सुल्तान सिंह को भेजे गए एक पत्र में होस्ट फेडरेशन से इस प्रतियोगिता के प्रस्तावित तिथियों की जानकारी मांगी गई है। इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, के. सुल्तान सिंह ने कहा, “हमें एक और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपे जाने पर बेहद खुशी हो रही है। हम एएससी…

Read More

कोलकाता। मोहम्मडन एससी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में अपनी पहली घरेलू जीत तलाश रही है, जिसके लिए ब्लैक पैंथर्स बुधवार शाम अपने घरेलू मैदान किशोर भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरू एफसी भिड़ेंगे। मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष स्तर की इस लीग में पहली बार अभियान में उतरी है, लेकिन वो सात मैचों में एक जीत, दो ड्रा और चार हार से पांच अंक लेकर तालिका में 12वें स्थान पर है। वहीं, ब्लूज ने इस सीजन में जोरदार वापसी की है। बेंगलुरू एफसी आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रा और एक हार से 17 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है।…

Read More

नोएडा। दबंग दिल्ली केसी ने पटना पाइरेट्स के मुंह से जीत को खींचते हुए नोएडा इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 78वें मैच को 39-39 से टाई करा लिया। यह इस सीजन का कुल सातवां, दिल्ली का तीसरा और पटना का पहला टाई है। 30वें मिनट तक पटना 33-25 से आगे चल रहे थे लेकिन फिर दिल्ली ने आशीष के सुपर रेड की बदौलत वापसी की राह पकड़ी और पटना को आलआउट करते हुए लीड भी ले ली लेकिन फिर पटना ने संयम बनाए रखते हुए मैच टाई…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलकाता में जन्मे भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य पर भरोसा जताते हुए उन्हें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के निदेशक के रूप में नामित किया है। इसके अलावा जैमीसन ग्रीर को अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के रूप में चुना। साथ ही केविन ए. हैसेट को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का निदेशक नियुक्त किया है।द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान एवं वित्त पोषण संस्थानों में से एक है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ.…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय राजधानी इस्लामाबाद का डी-चौक आज सुबह करीब तीन दिन बाद टकराव की टीस से मुक्त हुआ। खूनखराबे का गवाह बने इस चौक के आसपास के महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा के लिए तैनात फौजी यहां से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हजारों समर्थकों के चले जाने से कुछ सुकून में हैं। करीबन 34-35 हजार प्रदर्शनकारियों के काफिले का नेतृत्व कर रहे खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और पीटीआई संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बीवी बुशरा बीबी के यहां से चले जाने पर हुकूमत ने भी राहत की सांस ली है। झड़पों के बीच सुनी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 1,200 रुपये से लेकर 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,390 रुपये से लेकर 77,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 70,950 रुपये से लेकर 70,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह आज…

Read More