नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया,…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के द्वारा मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500…
अहमदाबाद। गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगा है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने उन्हें विदेशी भ्रष्टाचार आचरण से जुड़े आरोपों से बाहर रखा। अमेरिकी डीओजे के अभियोग में सिर्फ एज्युर और सीडीपीक्यू के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने दावा किया है कि अदाणी अधिकारियों पर रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाली सभी खबरें ‘गलत’ हैं। गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और वरिष्ठ अधिकारी विनीत जैन पर अमेरिकी डीओजे द्वारा कोई रिश्वतखोरी का आरोप नहीं है।…
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलाम रसूल बलियावी और हर्षवर्धन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने इसकी अधिसूचना जारी की। गुलाम रसूल बलियावी राज्यसभा तथा बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वे पहले भी जदय के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। हर्षवर्द्धन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व संभाल चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुस्लिम वोटों को साधने के लिए बिहार में तेजस्वी का राष्ट्रीय जनता दल (राजद), असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और प्रशांत किशोर की…
फारबिसगंज/अररिया। अररिया राजद आरक्षण को लेकर करेगी 28 को करेगी धरना प्रदर्शन।वही, अररिया राजद जिला अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा की राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की प्रेरणा व युवा नेता तेजस्वी यादव के संघर्षशील नेतृत्व में राजद यह प्रतिज्ञा लेता है कि हम हर कीमत पर संवैधानिक मूल्यों व आदर्शों की रक्षा करेंगे। हमने संविधान व उसमें वर्णित सरोकारों के लिए अत्यंत अल्प अवधि में बड़ी मंजिलें हासिल की है। देश में पहली बार तेजस्वी यादव की पहल पर बिहार में जातिगत सर्वेक्षण का कार्य त्वरित गति से करवाया गया। देश में मौजूदा केंद्र सरकार अपनी संविधान…
पटना। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्न काल में सदस्यों की ओर से कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे हाफ में सरकार की ओर से खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक- 2024 और बिहार सरकारी परिसर आवंटन किराया वसूली और बेदखली संशोधन विधेयक -2024 पेश होगा। विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी। प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न ले जाएंगे। उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यानाकर्षण में…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने जोरदार धमक दी है। यहां तोपा कोलियरी में माइनिंग शुरू होने से पहले ही रंगदारी मांगने के लिए अपराधियों ने अपने झंडे गाड़ने का प्रयास किया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि कुछ अपराधियों के द्वारा गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे अपराधी सीसीएल के तोपा कोलियरी चेक पोस्ट पर पहुंचे और वहां हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान लगभग आधा दर्जन…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। कोलकाता समेत राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में यहां बारिश का कोई असर नहीं रहा। राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री…
वर्चुअली उद्घाटन करेंगी मुख्यमंत्री ममता कोलकाता। दार्जिलिंग टी फेस्टिवल के दूसरे संस्करण में स्वीडिश रॉक स्टार की मार्सेलो लाइव परफॉर्म करेंगे। यह चार दिवसीय संगीत महोत्सव 19 दिसंबर से दार्जिलिंग की पहाड़ियों में आयोजित होगा। कला और संगीत के प्रति अपने लगाव के लिए विख्यात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी। इसी दिन वे पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन भी करेंगी। स्वीडिश रॉक स्टार की मार्सेलो, जो ‘यूरोप’ बैंड के पूर्व गिटारिस्ट और वोकलिस्ट हैं, उद्घाटन के दिन अपने बैंड के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। ‘यूरोप’ का सुपरहिट गाना ‘द फाइनल काउंटडाउन’,…
फोर्ट लौडरडेल। लियोनेल मेसी और जेवियर मास्चेरानो फिर से एक साथ हैं। इंटर मियामी ने मंगलवार को लियोनेल मेसी के पूर्व साथी जेवियर मास्चेरानो को क्लब का नया कोच नियुक्त किया है। मास्चेरानो गेरार्डो “टाटा” मार्टिनो की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ दिया था। हाल ही में मास्चेरानो अर्जेंटीना की अंडर-20 टीम और ओलंपिक कोच थे। उन्होंने तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और वह अपने काम के कागजी काम पूरे होने के बाद पदभार संभालेंगे। इंटर मियामी के प्रबंध मालिक जॉर्ज मास ने कहा, “इस नौकरी के लिए ऐसे अनुभवी व्यक्ति की…
खूंटी। खूंटी जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर तोड़ंगकेल के चिपसु डीह गांव में निबुचा बुनकर सहयोग समिति की ओर से संचालित हस्तकरण उद्योग खूंटी ही नहीं, पूरे झारखंड में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है। यह उद्योग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस कथन को चरितार्थ कर रहा है, जिसमें बापू ने कहा था कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। नाममात्र के संसाधन और 40-45 वर्ष पुराने शेड में संचलित इस हस्तकरघा उद्योग में आज भी हैंडलूम के शॉल, ऊनी शॉल, सूती शॉल, पाढ़ साडी, तोलोंग, बेड कवर, सोफा कवर का उत्पादन हो रहा है।…
