नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने राजधानी में चुनाव से 3 महीने पहले पार्टी और सरकार दोनों से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि पार्टी और सरकार अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है और दिल्ली की जनता के बजाय राजनीतिक एजेंडा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को केवल दो लाइनों में उन्होंने इस्तीफा लिखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे इस्तीफे में उन्होंने विस्तार से इसके…
Author: shivam kumar
मुंबई। मुंबई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर नंबर पर शनिवार को धमकी भरा फोन मिलने के बाद पुलिस एलर्ट हो गई है। रिजर्व ऑफ इंडिया की सुरक्षा रक्षक की तरफ से इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एमआरए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर कहा कि वह लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ है, पीछे का रास्ता बंद कर दीजिए, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इसके बाद फोन करने वाले ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। फोन कॉल…
लातेहार। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपितों धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लातेहार के रहने वाले हैं। डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी महिला सलिमा तिग्गा की हत्या कर घर के कमरे में ही शव में आग लगा दी गयी थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर…
रांची। बीआइटी मेसरा पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ने वाले राजा पासवान को उसके ही सीनियर छात्रों ने पीट कर मार डाला। राजा दूसरे वर्ष का छात्र था। दरअसल 14 नवंबर की रात संस्थान में फ्रेशर पार्टी थी। इवेंट के दौरान फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गये। घटना में प्रबंधन ने हस्तक्षेप करते हुए समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया। कुछ देर बाद सीनियर छात्रों के एक गुट ने राजा को पकड़ लिया। हॉस्टल ले गये और बेरहमी से पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। शराब पीकर बेहोश…
कहा- गृह मंत्री ये मान रहे हैं कि घुसपैठ हुआ है तो आप क्यों कुर्सी पर बैठे हैं, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए देवघर। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को देवघर में कहा कि शनिवार को देश के गृह मंत्री फिर से संताल दौरे पर थे। कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं को अब गांव के लोग भी सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसिलए इनको बार-बार झारखंड आना पड़ रहा है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे नेता हेमंत सोरेन से कुछ सवाल किये हैं। अब हेमंत के सामने तो ये सवाल जाने से…
जेएमएम पर भी साधा निशाना दुमका। झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। चुनाव प्रचार के लिए दुमका पहुंची ने माकपा पोलित ब्यूरो वृंदा करात ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है, अपने पूंजीपति मित्रों के हित में पार्टी झारखंड को लूटना चाहती है। बीजेपी की नजर खनिज संपदा पर वृंदा करात ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां की खनिज संपदा…
हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे: हेमंत रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक अलग ढंग से जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे। उनके लिए यह स्पष्ट है कि प्रभु श्री राम, भगवान बिरसा, और आराध्य सिद्धो-कान्हू का आक-सार (तीर-धनुष) उनकी पहचान का हिस्सा है। सीएम सोरेन ने योजनाओं की एक सूची जारी करते हुए कहा कि वे गर्व के साथ बताते हैं कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कोई जातिगत भेदभाव नहीं है। यदि कोई झारखंडी है और आयकर देने में सक्षम नहीं…
जामा। कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को जामा में चुनावी सभा को संबोधित किया। कल्पना ने यहां इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी लुइस मरांडी के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि आज बीजेपी के बड़े-बड़े नेता यहां आकर घूम रहे हैं। लेकिन इन्हीं की पार्टी की सरकार ने हमारा एक लाख 36 हजार करोड़ नहीं दिया। मनरेगा का भी हजारों करोड़ रुपया केंद्र पर बकाया है। कहा ये उस खनिज की रॉयल्टी की पैसा है जिसे हमारी धरती का सीना चीर कर यहां से ले गये हैं। कहा ये पैसा हम केंद्र से मांग रहे हैं, लेकिन ये नहीं…
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा सिल्ली से जनता आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को रिकॉर्ड मार्जिन से जितायेगी झारखंड की जनता प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार को 23 नवंबर को बाहर का रास्ता दिखायेगी सिल्ली। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने शनिवार को थाना चौक के पास स्थित भाजपा के कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि एनडीए झारखंड में दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से जीतेगा। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर बह रही है। प्रतुल ने कहा कि पहले चरण के भी जो 43 सीटों पर चुनाव…
बीआइटी मेसरा के 34वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए गवर्नर 2715 विद्यार्थियों के बीच डिग्री बांटी गयी, सर्वश्रेष्ठ 17 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान अर्जित करना नहीं है, इसका मुख्य मकसद समाज के लिए उपयोगी बनाना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह आप सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विशेष उपलब्धि का प्रतीक है। आप सबने यहां न केवल शिक्षा प्राप्त की है, बल्कि आत्मनिर्भरता, समर्पण और अनुशासन की अद्भुत यात्रा भी पूर्ण की है। राज्यपाल शनिवार को बीआइटी मेसरा…
रांची। झामुमो के लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी को पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त कर दिया गया है। उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। इसकी जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि दिनेश विलियम मरांडी पर लगाये गये आरोप पर उनसे जवाब मांगा गया था लेकिन समय सीमा के अंदर कोई जवाब नहीं दिया गया। इससे यह प्रमाणित होता है कि उन पर लगाये आरोप सही हैं। इसलिए उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि झामुमो ने…
