रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को झारखंड के अपने दौरे के दौरान भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में सरकार बनाने के बाद झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, “भाजपा कहती है, ‘बंट गए तो कट गए’, लेकिन मैं कहता हूं, ‘डर गए तो मर गए’। उन्हाेंने कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गये। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री ब्राजील में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर, के दौरान रियो डी जनेरियो की यात्रा करेंगे। इसके अलावा गुयाना के अपने प्रवास के दौरान जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। अपनी यात्रा से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में वे नाइजीरिया, ब्राज़ील और गुयाना में रहेंगे। उन्हें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे विभिन्न देशों के साथ भारत के…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर वाेट जिहाद करने का आरोप लगाया है। भाजपा मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ ताे महायुति विकास की बात कर रहा है ताे वहीं विपक्ष वोट जिहाद कर रहा है। दूसरी तरफ हेमंत सोरेन पर सवाल उठ रहे हैं जो घुसपैठियों को अपना रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद ये तय है कि भाजपा गठबंधन जीतेगा और महाराष्ट्र में…
नई दिल्ली। रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह ने शनिवार को दिल्ली में इंद्रपुरी हॉल्ट पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इसका निर्माण कार्य अगले साल जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इस पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर नई दिल्ली की भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह और उत्तर रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पुराना फुट ओवर ब्रिज 55 वर्ष पुराना है और सुरक्षा कारणों से नए फुट ओवर ब्रिज की आवश्यकता है। नए फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई 6.10 मीटर और लंबाई 257 मीटर होगी। पुराने की…
दुमका। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर वोटबैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड बनाने का काम किया और प्रधानमंत्री मोदी झारखंड संवारने के काम कर रहे हैं। शाह ने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि अपने वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रहे हैं। राशनकार्ड, मतदाता…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सभी सुरक्षा बलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में सुरक्षा परिदृश्य नाजुक बना हुआ है। संघर्ष में दोनों समुदायों के सशस्त्र उपद्रवी हिंसा में लिप्त रहे हैं, जिससे दुर्भाग्य से लोगों की जान चली गई और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई। सभी सुरक्षा बलों को व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। हिंसक और विघटनकारी…
डेहरी आन सोन। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा है कि बदलते भारत की तस्वीर में महिलाओं एवं दबे कुचले समुदाय का शैक्षणिक विकास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और माटी से भी कसकर जुड़े रहना चाहिए ताकि कितनी भी विषम स्थितियां क्यों ना हो हम मजबूती से उसका मुकाबला कर सकते हैं। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षान्त समारोह में आज मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कोविन्द ने यहां अधिक संख्या में बेटियों के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त…
काठमांडू। हर वर्ष पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले भगवान राम और सीता के विवाह महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। विवाह से पूर्व तिलक चढ़ाने की परंपरा के मुताबिक जनकपुरधाम से तिलक लेकर सीता माता के मायके की तरफ से करीब 500 लोग शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए। जनकपुरधाम के जानकी मंदिर परिसर में सुबह आयोजित समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र से एकत्रित किए गए तिलक के सामान को पूरे विधि-विधान से पूजा के बाद अयोध्या के लिए रवाना किया गया। पिछले एक हफ्ते से जनकपुर और आसपास के क्षेत्र के सर्वसाधारण जनता की तरफ से सीता…
ढाका। बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद फजलुल करीम (81 वर्ष) का आज तड़के राजधानी ढाका के बांग्लादेश स्पेशलाइज्ड अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 8 फरवरी, 2010 से 29 सितंबर, 2010 तक बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। वह बांग्लादेश न्यायिक सेवा वेतन आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सैयद रेफअत अहमद ने न्यायमूर्ति फजलुल करीम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सुप्रीम कोर्ट रिपोर्टर्स फोरम ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है। जस्टिस फजलुल करीम का जन्म 30 सितंबर, 1943 को चटगांव के पटिया उपजिला के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दूषित हवा से कोहराम मचा हुआ है। हाल यह है कि मुल्तान में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सारी हदें पार कर 2000 से ऊपर चला गया। राजधानी लाहौर में यह 1600 है। प्रांत सरकार को आनन-फानन में हेल्थ इमरजेंसी लगाते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ा। डॉन समाचार पत्र और एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, पंजाब सरकार ने लाहौर और मुल्तान में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर शुक्रवार रात से रविवार तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। प्रांतीय मंत्री मरियम औरंगजेब ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। साथ ही लाहौर और मुल्तान में निर्माण गतिविधियों पर…
नई दिल्ली। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए ऐतिहासिक दिन है। एयरएशिया एयरलाइन ने वीर सावरकर एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही एयरएशिया पोर्ट ब्लेयर से अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू करने वाली पहली विमानन कंपनी बन गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयरएशिया ने पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर हवाई अड्डे से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। कुआलालंपुर से पहली उड़ान सुबह 10:20 बजे 120 यात्रियों को लेकर यहां उतरी, जिनमें मुख्य रूप से मलेशिया और जापान के पर्यटक थे। वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के आधे घंटे…
