रांची। झारखंड चेंबर (सत्र 2024-25) का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल सभागार में होगा। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। उम्मीदवार नौ और 10 सितंबर को शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन वापसी की तिथि 12 सितंबर की शाम चार बजे तक है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने कहा कि कंपनी लॉ के अनुसार, उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र के साथ डीन नंबर देना अनिवार्य है। डीन नंबर नहीं होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। डीन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को…
Author: shivam kumar
रांची। चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़े मामले में चार्जशीटेड आरोपी भरत प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने भरत प्रसाद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनकी ओर से हाइकोर्ट में जमानत के लिए आग्रह किया गया था। इडी ने फर्जी जमीन मालिक गंगाधर राय के पोते राजेश राय के साथ भरत प्रसाद को 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था, तब से भारत प्रसाद जेल में है। बता दें कि…
रांची। मुंबई के कारोबारी मेहुल साह का हाल ही में अपहरण कर 50 लाख की फिरौती वसूली की गयी थी। इस मामले में रांची पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से बिरसानगर के त्रिवेणी अपार्टमेंट में छापेमारी कर इस घटना में शामिल बाबू पिल्लै को गिरफ्तार किया। वहीं बाबू पिल्लै की निशानदेही पर पुलिस ने टेल्को में छापा मारा और अभिषेक सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अभिषेक सिंह के पास से पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किये हैं। इस मामले…
रांची। झारखंड के आठ जिले संगठित अपराध की चपेट में हैं। इनमें रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग जिला शामिल है। इन आठों जिले में अलग-अलग अपराधिक गिरोह सक्रिय है। जो रंगदारी वसूलने के लिए आये दिन कारोबारियों को धमकी देने का काम कर रहे हैं। रंगदारी नहीं मिलने हत्या और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिला रहे हैं। वर्तमान समय की बात करें तो झारखंड में पांच प्रमुख आपराधिक गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ये आपराधिक गिरोह माओवादी और उग्रवादी संगठन की तरह घटना को अंजाम देने के बाद जिम्मेवारी भी ले रहे…
रांची। पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के खोजा टोली के आर्मी भर्ती रैली मैदान के समीप स्थित जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त सिद्धरोल नामकुम निवासी मुकेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ बताया जा सकता है।
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लठवहिया घाटी स्थित जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक घाटी में नौवां माइल के पास सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला। घायल युवक चतरा जिला के सिमरिया, धनगढ़ा निवासी आकाश कुमार (30) ने बताया कि दो दिन पहले हमलोगों का चतरा से अपहरण किया गया। उन्होंने कहा अपहरणकर्ताओ ने फिरौती की मांग की, फिरौती का पैसे नही देने पर शुक्रवार रात को हम दोनों को चाकू मारकर कोडरमा घाटी में अलग अलग जगह फेंक दिया। सुबह कोडरमा पुलिस को पता चला तो सदर…
रांची। कांग्रेस के पूर्व विधायक अमानत अली के 100 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । अमानत अली के 100 वें जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके आवास पर पहुंच कर शॉल और बुके देकर जन्म दिन की बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंचल चटर्जी , आदित्य विक्रम जयसवाल ने भी जन्म दिन की बधाई दी। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
रांची। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले छह महीने से चंपाई सोरेन की जासूसी करायी जा रही थी। उन्होंने कहा, मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री हूं और हमारे देश का कोई भी मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की जासूसी नहीं करता, लेकिन हेमंत सोरेन ने ऐसा किया। दिल्ली पुलिस ने चंपाई सोरेन की जासूसी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन हेमंत सोरेन ने कहा कि वे सुरक्षा देने के लिए भेजे गये थे। अगर ऐसा था, तो उनके पास हथियार क्यों नहीं थे। मैं हेमंत सोरेन को चेतावनी देता हूं कि हम…
रांची। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चंपाई सोरेन ने मंच पर मौजूद नेताओं का संताली में अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जिस संगठन को उन्होंने खून-पसीने से सींचा, वहां उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास लेना तय किया था, लेकिन जनता की दुख-तकलीफ और उनका विश्वास देख कर अलग पार्टी बनाने की सोची। फिर काफी मंथन के बाद राजनीति में रहने का फैसला किया। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे लोग ही मेरी जासूसी करायेंगे। उन्होंने कहा कि पत्र के जरिये मैं अपनी…
रांची। झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है, इसलिए हमें राज्य में कमल खिलाकर ही चैन लेना है। शुक्रवार को ये बातें प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहीं। वे भाजपा की ओर से रांची स्थित काव्स रेस्टूरेंट में आयोजित प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पार्टी के प्रमंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और 5 राज्यों से आये प्रवासी कार्यकर्ता शामिल हुए। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें। हमें तबाह झारखंड को बचाना है : शिवराज सिंह चौहान…
रांची। आजसू पार्टी ने शुक्रवार को कई विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग पंचायतों में जन जागरण पदयात्रा निकालकर हेमंत सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रखा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आज से पांच वर्ष पहले वर्तमान में सत्ता पर बैठे राजनेता लुभावने नारों एवं झूठे वादों की सीढ़ियां चढ़कर सत्ता के शिखर तक पहुंचे। इन्होंने वर्ष 2019 के चुनावी सभा में बड़े-बड़े वादे किये। लोकलुभावन नारों के भ्रमजाल में राज्य की जनता को ठगा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोगों ने इनकी बातों पर विश्वास किया और इनपर भरोसा जताया। सरकार की विफलताओं और धोखे से राज्य की…
