Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»झारखंड की दो दर्जन सीटों पर फिर टकरायेंगे पुराने योद्धा
    विशेष

    झारखंड की दो दर्जन सीटों पर फिर टकरायेंगे पुराने योद्धा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 25, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    कुछ सीटों पर पार्टी बदल कर चुनाव मैदान में उतरे हैं पुराने प्रतिद्वंद्वी
    कई सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2019 में बेहद करीबी हुआ था मुकाबला

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के छठे संस्करण के लिए दो चरणों में होनेवाले चुनावों के मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गयी है। राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नामांकन दाखिल करने का काम भी तेजी से चल रहा है। 13 नवंबर को होनेवाले पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम अगले 24 घंटे में पूरा हो जायेगा, जबकि 20 नवंबर को होनेवाले दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का काम चल रहा है। झारखंड विधानसभा का यह चुनाव बेहद दिलचस्प और रोमांचक होनेवाला है, क्योंकि इस बार अधिकांश सीटों पर मुकाबला सीधा होने के आसार हैं। मुकाबले में एक तरफ सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन के घटक दल हैं, जिनमें झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले शामिल हैं। दूसरी तरफ विपक्षी एनडीए है, जिसमें भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा-आर शामिल हैं। इस चुनाव मुकाबले को त्रिकोणीय या बहुकोणीय बनाने के लिए कई दूसरे दल भी मैदान में उतरे हैं, लेकिन कुछेक को छोड़ कर उनकी मौजूदगी का कोई खास असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि विधानसभा की करीब दो दर्जन सीटों पर मुकाबला पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच ही होगा, हालांकि कई सीटों पर उन चेहरों ने नयी पार्टी का दामन थाम लिया है। पुराने प्रतिद्वंद्वियों के एक बार फिर मुकाबले में उतरने के कारण ये विधानसभा सीट चर्चित हो गये हैं। क्या है इन दो दर्जन सीटों का चुनावी परिदृश्य और मुकाबले की तस्वीर, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। राजनीतिक दल सीट शेयरिंग के बाद प्रत्याशियों के चयन का काम पूरी कर चुके हैं। सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन और विपक्षी एनडीए के घटक दलों की तरफ से प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जा चुकी है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम अगले कुछ घंटे में खत्म हो जायेगा, जबकि दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का काम अभी चल रहा है और यह 29 अक्टूबर को खत्म होगा। चुनावी गहमा-गहमी के बीच अब मुकाबले की जो तस्वीर सामने आ रही है, उससे साफ हो गया है कि राज्य में करीब दो दर्जन ऐसी सीटें हैं, जिन पर इस बार भी 2019 जैसा ही मुकाबला होगा, क्योंकि इन सीटों पर पुराने प्रतिद्वंद्वी ही एक बार फिर मैदान में उतरे हैं। हालांकि इन दो दर्जन सीटों में से कई पर प्रतिद्वंद्वी तो पुराने हैं, लेकिन उन्होंने इस बार दल बदल लिये हैं और वे नये चुनाव चिह्न के साथ मैदान में हैं। 2019 में इनमें से कई सीटों पर मुकाबला काफी करीबी हुआ था। इसलिए इस बार बाजी किसके हाथ रहेगी, इसका आकलन बेहद मुश्किल है।

    रांची में फिर सीपी और महुआ का सामना
    बात शुरू करते हैं रांची विधानसभा सीट से। यहां एक बार फिर भाजपा के सीपी सिंह का मुकाबला झामुमो की महुआ माजी से होगा। 2019 में सीपी सिंह ने महुआ माजी को 5904 वोटों के अंतर से हराया था। सीपी सिंह को 79646 और महुआ माजी को 73742 वोट मिले थे।

    हटिया में फिर टकरायेंगे नवीन और अजय
    राजधानी की दूसरी विधानसभा सीट हटिया में भी एक बार 2019 की कहानी दुहरायी जायेगी। भाजपा के नवीन जायसवाल एक बार फिर कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव से टकरायेंगे। 2019 में नवीन ने अजय को 16264 वोटों के अंतर से हराया था। नवीन को 115431 और अजय को 99167 वोट मिले थे।

    खिजरी में राजेश और रामकुमार के बीच टक्कर
    राजधानी की तीसरी सीट खिजरी में भी 2019 जैसा मुकाबला ही होगा। यहां कांग्रेस के राजेश कच्छप को चुनौती देने के लिए भाजपा ने एक बार फिर रामकुमार पाहन को उतारा है। पिछली बार राजेश कच्छप ने 83829 वोट लाकर 78307 वोट लानेवाले रामकुमार पाहन को 5469 वोटों के अंतर से मात दी थी।

    रामगढ़ में फिर दो देवियों का मुकाबला
    इसी तरह रामगढ़ विधानसभा सीट की तस्वीर भी 2019 जैसी ही है। आजसू की सुनीता चौधरी के सामने एक बार फिर कांग्रेस की ममता देवी हैं, जिन्होंने 2019 का मुकाबला 28718 मतों के अंतर से जीता था, लेकिन बाद में अदालती आदेश के कारण उनकी विधायकी चली गयी थी। फिर हुए उप चुनाव में सुनीता चौधरी ने जीत दर्ज की थी।

    जमुआ-बरकट्ठा में दल-बदल कर फिर पुराने चेहरे
    गिरिडीह जिले की जमुआ विधानसभा सीट से चुनाव में फिर से केदार हाजरा और मंजू कुमारी आमने-सामने हैं। हालांकि इन दोनों ने इस बार पार्टियां बदल ली हैं। भाजपा के टिकट पर पिछला चुनाव 18175 वोटों से जीतने वाले केदार हाजरा इस बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पिछली बार उनको टक्कर देने वाली कांग्रेस की मंजू कुमारी इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में उतरी हैं। इसी तरह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशी दल बदल कर चुनाव मैदान में हैं। 2019 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले अमित कुमार यादव इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं, जबकि पिछला चुनाव भाजपा से लड़ने वाले जानकी यादव इस बार झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    संथाल समेत इन सीटों पर पुराने चेहरों की टक्कर
    झारखंड की सत्ता का प्रवेश द्वार कहे जानेवाले संथाल परगना की अधिकांश विधानसभा सीटों पर भी मुकाबला पुराने चेहरों के बीच ही होगा। हालांकि यहां कई प्रत्याशी नये दलों के साथ मैदान में हैं। जरमुंडी में एक बार फिर कांग्रेस के बादल पत्रलेख का मुकाबला भाजपा के देवेंद्र कुंवर से होगा। झारखंड की आध्यात्मिक राजधानी देवघर में भी मुकाबला भाजपा के नारायण दास और राजद के सुरेश पासवान के बीच होगा, जैसा कि 2019 में हुआ था। गोड्डा सीट पर भी 2019 की तरह भाजपा के अमित मंडल और राजद के संजय प्रसाद यादव के बीच टक्कर होगी, जबकि महगामा में एक बार फिर 2019 की तरह कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह को भाजपा के अशोक कुमार भगत चुनौती देंगे। इसके अलावा गिरिडीह में झामुमो के सुदिव्य कुमार को भाजपा के निर्भय शाहाबादी फिर चुनौती देंगे, जैसा कि 2019 में हुआ था। झरिया में भी यही सीन है, जहां 2019 की तरह एक बार फिर कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को भाजपा की रागिनी सिंह चुनौती देंगी। इसके अलावा जिन सीटों पर 2019 की तरह पुराने चेहरों के बीच मुकाबला होगा, उनमें मांडू (जेपी पटेल (कांग्रेस) बनाम आजसू के निर्मल महतो), बड़कागांव (अंबा प्रसाद (कांग्रेस) बनाम भाजपा के रोशनलाल चौधरी), चंदनकियारी (अमर बाउरी (भाजपा) बनाम झामुमो के उमाकांत रजक), निरसा (अर्पणा सेनगुप्ता (भाजपा) बनाम माले के अरूप चटर्जी), इचागढ़ (सविता महतो (झामुमो) बनाम आजसू के हरेलाल महतो), सिमडेगा (भूषण बाड़ा (कांग्रेस) बनाम भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा), कोलेबिरा (नमन विक्सल कोंगाड़ी (कांग्रेस) बनाम भाजपा के सुजान जोजो), लोहरदगा (रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) बनाम आजसू की नीरू शांति भगत), लातेहार (बैजनाथ राम (झामुमो) बनाम भाजपा के प्रकाश राम), विश्रामपुर (रामचंद्र चंद्रवंशी (भाजपा) बनाम राजद के नरेश प्रसाद सिंह), गढ़वा (मिथिलेश ठाकुर (झामुमो) बनाम भाजपा के सत्येंद्रनाथ तिवारी और भवनाथपुर (भानु प्रताप शाही (भाजपा) बनाम झामुमो के अनंत प्रताप देव) शामिल हैं। करीबी हुआ था मुकाबला इन दो दर्जन सीटों की खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश पर जीत का अंतर एक हजार से लेकर सात हजार वोटों का रहा था। यानी इनमें से अधिकांश सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी रहा था। यदि कोई चमत्कार नहीं हुआ, तो ये सीटें इस बार भी चुनाव का रोमांच बढ़ायेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवादा में ट्रक में  भरे 25 लाख की अंग्रेजी शराब सहित 4 वाहन  जब्त, माफिया फरार
    Next Article राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026

      पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

      September 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version