Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को सीएम आवासीय कार्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता और एडीजी सुमन गुप्ता ने मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व और दिशा-निर्देश पर शुक्रवार से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा। इसमें झारखंड पुलिस की सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआइ, एसआइ,…

Read More

रांची। अबुआ आवास के लाभुकों को दूसरी किस्त जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। योजना में जिन 66 प्रतिशत लाभुकों को काम दूसरी किस्त के 50 हजार रुपये दे दिये गये हैं। वहीं तेजी से आवास बनाने वाले करीब 1430 लाभुकों को तीसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिये गये हैं। राज्य सरकार ने दूसरी किस्त की राशि लोकसभा चुनाव के पहले ही जिलों को भेज दी थी। लेकिन आवास योजना में मनरेगाकर्मियों की हड़ताल की वजह से जियोटैंगिग का काम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही बालू की कमी की वजह से आवास निर्माण…

Read More

रांची। अपर मुख्य सचिव से वार्ता और कई मुद्दों पर सहमति के बाद झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की हड़ताल समाप्त हो गयी है। कर्मचारी संघ के सभी सदस्य नौ सूत्री मांगों को लेकर 22 जुलाई से हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कार्मिक सचिव और संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें हड़ताल को समाप्त करने पर सहमति बनी। वार्ता सचिवालय भवन में हुई। हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद गुरुवार से राज्य भर के जिला समाहरणालयों, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में पहले की तरह काम-काज शुरू हो गया है। इन…

Read More

रांची। कांके नगड़ी स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी को 27 अगस्त को तलब किया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि भवन निर्माण का डीपीआर तैयार करने में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को प्रोजेक्ट की कुल लागत का 10% खर्च आयेगा, यह राशि उसे उपलब्ध करायी जाये। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए अतिरिक्त भवन सहित आधारभूत संरचना के लिए…

Read More

रांची। गृह सचिव वंदना डाडेल और एडीजी सुमन गुप्ता ने गुरुवार को महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पीड़ित महिलाओं से उनके मामलों के संबंध में बातचीत की गयी और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। साथ ही महिला थाना में उपलब्ध संसाधनों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने का निर्देश एडीजी सुमन गुप्ता ने महिला थाना की आवश्यकताओं और संसाधनों…

Read More

लोहरदगा। आंतकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के स्लीपर से जु़ड़े होने के सूचना के बाद गुरुवार को एटीएस झारखंड की टीम ने कुड़ू थाना क्षेत्र के चंदलासो पंचायत के कौवाखाप गांव में मुस्लिम अंसारी के पुत्र अलताफ अंसारी के मकान पर छापामारी करते हुए दो हथियार तथा एक एयर गन बरामद किया है। अलताफ अंसारी फरार बताया जा रहा है। एटीएस की टीम ने हथियार तथा कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद करते हुए रांची निकल गई है। एटीएस को टीम कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।इधर इस छापेमारी के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं की जा…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. गोविंदराजन पद्मनाभन को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धि और योगदान के लिए विज्ञान रत्न पुरस्कार प्रदान किया। प्रो. पद्मनाभन भारत में आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान में अग्रणी हैं। केंद्र सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार की शुरुआत इसी वर्ष से की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कृषि विज्ञान में डॉ. आनंदरामकृष्णन सी, परमाणु ऊर्जा में डॉ. अवेश कुमार त्यागी, जैविक…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के चांडिल डैम में गिरे लापता विमान की खोजबीन लगातार तीसरे दिन भी चल रही है। इस दौरान गुरुवार सुबह एक ट्रेनी पायलट का शव बरामद हुआ है। एक मछुआरे की सूचना पर शव की बरामदगी हुई है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। आज ही सुबह भारतीय नौसेना की टीम लापता विमान की खोजबीन के लिए चांडिल पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक वह चांडिल डैम के अंदर नहीं घुसी है। बुधवार रात ही भारतीय वायु सेना की टीम विशेष विमान रांची एयरपोर्ट पहुंची थी। दरअसल, एक मछुआरा चांडिल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से टेलीफोन पर बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली । केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा नावों और हेलीकॉप्टरों को भी राज्य में भेज रही है। जरूरत पड़ने पर केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया…

Read More

रांची। साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक दूसरा राज्य बना। दोनों राज्यों को अलग हुए दो दशक से अधिक समय बीत गया है। लेकिन कुछ भाषा, कुछ पहनावा तो कुछ खानपान आज भी दोनों का एक है। दोनों सूबों की राजनीति भी लगभग एक ही है और उसकी मौजूदा कहानी भी एक जैसी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चंपाई सोरेन के बगावती सुर की। यह सुर कुछ साल पहले बिहार में भी सुनाई दिया था, जब नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता की चाभी जीतन राम मांझी को दी थी। जीतन राम मांझी अब खुद…

Read More

रांची। राज्य में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की अपील पर अब विस्तृत सुनवाई 27 अगस्त को होगी। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में गुरुवार को हुई। इससे पहले गुरुवार को सुबह 10:30 बजे प्रतिवादी पूर्व पार्षद रोशनी खलखो की ओर से कोर्ट से इस केस की जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद खंडपीठ ने मामले की सुनवाई दोपहर 3:45 निर्धारित की। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार आॅनलाइन रूप से जुड़े। प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने…

Read More