Author: shivam kumar

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा विद्यालय में सहायक शिक्षक उमेश कुमार (40 ) के साथ गांव के चार लोगों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। शिक्षक उमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा है। घटना 16 अगस्त को पूर्वाह्न लगभग 11:20 बजे की है, जब उमेश कुमार अपने विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य कर रहे थे। उसी समय गांव का एक लड़का स्कूल प्रांगण में आया और उमेश कुमार से अपने बच्चे…

Read More

पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले यानि आज पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है। पाकुड़ के बाद मुख्यमंत्री गोड्डा जाएंगे। 21 अगस्त को वह पलामू प्रमंडल के जिलों से निबंधित महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी। इसके बाद हर माह की 15…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष 33 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले। संदीप घोष को शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम बीच रास्ते से उठा कर ले गई थी। रातभर पूछताछ के बाद थोड़ी देर के लिए रिहा किया और शनिवार सुबह 10 बजे सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई दफ्तर में बुलाया गया था, जहां रात सवा 11 बजे के करीब उन्हें बाहर निकलते देखा गया। संदीप के साथ शनिवार को कोलकाता पुलिस के तीन कर्मी भी सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे, जिनमें से एक आरजी कर पुलिस चौकी…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। बाउरी ने कहा कि शनिवार की सुबह तक चौहान हेंब्रम के परिजनों की सुध नहीं लेने वाले मुख्यमंत्री आज असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा रमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बेंगाबाद दौरे के बाद घड़ियाली आंसू बहाने लग गये। उनका साथ देने में स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हो गयी। बाउरी ने कहा कि अच्छा होता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उस लाचार वृद्ध मां, अबला पत्नी, अनाथ बच्चे की…

Read More

सहरसा। पांचवीं बार सांसद चुने जाने पर सांसद दिनेश चंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह स्थानीय पटेल मैदान में शनिवार को आयोजित किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया के संचालन में एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर प्रो गौतम कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वरांजलि के कलाकारों द्वारा स्वागत गान किया गया। कार्यक्रम में जदयू कहरा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की निर्मम हत्या पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त कर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से…

Read More

-मुख्यमंत्री से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार काे कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए…

Read More

रांची। संस्कृत विभाग, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची, संस्कृत भारती, रांची और झारखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित संस्कृत सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति युवाओं की रुचि और ज्ञान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रतियोगिता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची, रांची विश्वविद्यालय, रांची, मारवाड़ी कालेज, राची तथा रांची महिला महाविद्यालय, रांची के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरम्भ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने श्लोकों के महत्व…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसको निभाने का प्रयास हमेशा से मैंने किया है। पार्टी का निर्णय है, इसका भी स्वागत है। राजेश ठाकुर ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पार्टी के पुराने नेता है। इन्हें पता है पार्टी को कैसे आगे ले जाना है। संगठन विस्तार मेरी प्राथमिकता रही पत्रकारों से बात करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन विस्तार मेरी प्राथमिकता रही है। सरकार में पार्टी के लोगों को बोर्ड निगम आयोग में जगह दिलायी। जिन्हें नहीं दिला सका, उसका मलाल…

Read More

दुमका। बीते 14 अगस्त को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दो मासूम बच्चों को किडनैप कर लिया गया है। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड में सिर्फ हत्यारे और अपराधी भर बेखौफ नहीं हंै, बल्कि अपहरणकर्ताओं का गिरोह भी पूरी तरह बेखौफ होकर अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बाबूलाल मरांडी ने घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि झारखंड की उपराजधानी दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऐसी ही घटना सामने आयी…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर असम के सीएम और बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया सामने आयी है। देवघर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन न तो मेरे संपर्क में हैं और न पार्टी के संपर्क में हैं। मैं उनके बारे में कोई लूज कमेंट नहीं करना चाहता। गौरतलब है कि झामुमो से सस्पेंड होनेवाले विधायक लोबिन हेंब्रम ने साफ तौर पर स्वीकारा है कि वह बीजेपी में शामिल होंगे। अभी वे बीमार हैं और इलाज कराने के बाद दिल्ली…

Read More

रांची। विधानसभा की समितियों की अधिसूचना में आंशिक संशोधन कर दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन को झारखंड विधानसभा की प्रश्न और ध्यानाकर्षण समिति का सभापति बनाया गया है। समिति में विधायक कोचे मुंडा, अमित मंडल और राजेश कच्छप को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंध में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है।

Read More