Author: shivam kumar

पलामू। पलामू जिला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर और चैनपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। उनकी पहचान शाहपुर निवासी अजय राम के 22 वर्षीय पुत्र मिनसू कुमार और चैनपुर के रहने वाले प्रभु ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र बिट्टू उर्फ गोपी अनंत के रूप में हुई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मिली…

Read More

काठमांडू। नेपाल के कृषि मंत्रालय ने किसानों को रासायनिक उर्वरक की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई और कड़ी व्यवस्था के साथ नई कार्यविधि लागू की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय पर खाद की सप्लाई नहीं कर पाने और कालाबाजारी करने वालों का लाइसेंस रद्द किया जायेगा। नेपाल की कृषि मंत्री गीता चौधरी ने ‘अनुदानयुक्त उर्वरक वितरण व्यवस्थापन कार्यविधि’ के दूसरे संशोधन को मंजूरी दी। इस कार्यविधि के लागू होने के बाद अब किसानों को रासायनिक उर्वरक आसानी से उपलब्ध कराने तथा उर्वरक आपूर्ति और वितरण प्रणाली को व्यवस्थित, पारदर्शी और अधिक प्रभावकारी बनाने का…

Read More

धनबाद। झारखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर लोगों में कानूनी साक्षरता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 90 दिवसीय व्यापक आउटरीच कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। प्रभात फेरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा दुर्गेश चंद्र अवस्थी के नेतृत्व में सिविल कोर्ट धनबाद से निकलकर रणधीर वर्मा चौक तक गई, जिसके बाद प्रभात फेरी वहां से वापस सिविल कोर्ट आई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि 90 दिनों तक न्यायिक पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम हर एक क्षेत्र में जाकर कानूनी जागरूकता फैलाएगी।…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा (अफीम) बरामद किया है। यह कार्रवाई कदमडीह के पास स्थित घने जंगल में की गई, जहां तस्करों ने बड़ी चालाकी से नशीले पदार्थ को छिपाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 21 बोरे डोडा के जब्त किए गए हैं, जिनका कुल वजन करीब सात क्विंटल बताया जा रहा है। बरामद डोडा की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है, जिससे इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। बुंडू के…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के बनासकांठा में एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर पर दिए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह टिप्पणी न केवल शर्मनाक है बल्कि पार्टी की महिला-विरोधी सोच को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा…

Read More

गुवाहाटी। मतगणना के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। असम के 40 मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। कल तय होगा 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों का भाग्य। उल्लेखनीय है कि, हाल ही में 09 अप्रैल को एक ही चरण में राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस बार राज्य में रिकॉर्ड संख्या के 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ। यह राज्य के लिए रिकॉर्ड मतदान था। इस बार सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सीटें, असम गण परिषद (अगप) ने 26…

Read More

-एक सप्ताह में सोने के भाव में 2,960 रुपये तक की गिरावट नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज के कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार में हाजिर सोना 510 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज के कारोबार में 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती नजर आ रही है। सोने के भाव में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये से लेकर 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है। वहीं…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को समाज के गरीब, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’ से नवाजा गया है। मजदूर दिवस के अवसर पर रांची स्थित उनके आवास पर आयोजित एक सादे और गरिमामय कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार जनसेवा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। शनिवार को अंबेडकर स्कूल आॅफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बांसफोर,…

Read More

रांची। शनिवार को राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बड़ा हादसा कर दिया। कार अचानक बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे लोगों में जा घुसी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस वक्त वहां काफी भीड़ थी और काले रंग की कार ने तेज रफ्तार में कई राहगीरों को चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को रांची सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।…

Read More

नई दिल्ली। आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों तक त्वरित एवं प्रभावी सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का शुभारंभ किया है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में लॉन्च की गई इस अत्याधुनिक प्रणाली का शनिवार को पूरे देश में सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान लगभग 11:45 बजे देशभर में मोबाइल फोन पर एक साथ बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि यह केवल एक परीक्षण है और नागरिकों को किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।…

Read More