सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पर मंगलवार को एक वृद्ध महिला की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृत वृद्ध का नाम निहार बाला दास बताया गया है। सिलीगुड़ी के 17 नंबर वार्ड की रहने वाली थी। मृतका की बहू ने कहा कि सास की शरीर में दर्द होने की वजह से चिकित्सा के के लिए सुबह जिला अस्पताल लेकर आई थी। आउटडोर में दिखाने के बाद चिकित्सक ने सास को आपातकालीन विभाग में भर्ती करने को कहा। जब उन्हें भर्ती कराने के लिए गए तो घंटों तक अलग-अलग जगहों में उन्हें घुमाया गया।…
Author: shivam kumar
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुरी स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सूरज कुमार है। वह बिहार के पटना का रहनेवाला है। उसके पास से 31 बोतल शराब बरामद की गयी है। मुरी के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची मंडल के आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के जरिये जांच के विशेष निर्देश मिले हैं। इसी क्रम मे आरपीएफ पोस्ट मुरी के साथ में ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत गाड़ी संख्या 18626 की जांच की गयी। जांच के दौरान आरोपित…
लोहरदगा। नेशनल हाईवे 75 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर बिहारी ढाबा के समीप अज्ञात कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई । जबकि भागने के क्रम में कार की ठोकर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज कुड़ू सीएचसी में चल रहा है। बताया जाता है कि कुड़ू के होटल में काम करने वाला मजदूर अशोक केसरी कुड़ू से काम करने के बाद साइकिल से अपने घर लौटने के बाद घर के बाहर निकलकर टहल रहा था। इसी बीच कुड़ू की तरफ से तेज रफ्तार से जा…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर के निकट क्यू कॉम्प्लेक्स के फेज दो का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा दायर किये गये शोकाज को रद्द कर दिया। राज्य सरकार की ओर से कहा गया था कि सीएसआर फंड से देवघर में क्यू कॉम्प्लेक्स के फेज दो का निर्माण नहीं कराया जा सकता है, जिस पर हाइकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव और देवघर डीसी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए पूछा…
मंइयां सम्मान में डबल राशि देंगे खूंटी। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के युवाओं और आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने रोजगार के झूठे वादे किये। केवल भाजपा ही आदिवासियों और झारखंड की जनता के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठ और आदिवासी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। यह सब राज्य सरकार की स्वीकृति से हो रहा है। भाजपा सत्ता में आने पर इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी। मोदी जी के…
कहा- सुंदरपहाड़ी को खोदने का काम किया और वहां से कोयला निकाल कर अडानी को देने का काम किया रांची। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम लिये बिना उनपर निशाना साधा। कहा कि झारखंड में आज बीजेपी के ऐसे नेता का आगमन हुआ है, जो कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। कहा कि खूंटी में उन्होंने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि वे लोकसभा के चुनाव में भी यहां आये थे। सुप्रियो ने कहा कि उनकी स्मृति में भी है कि वे…
ढाका। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जेल में बंद पूर्व कानूनमंत्री अनीसुल हक और पूर्व आईजी चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर एक और केस पंजीकृत किया गया है। अब उन्हें पांच अगस्त को आरक्षण सुधार आंदोलन के दौरान हाफिज मोहम्मद जुबैर अहमद की हत्या के मामले में आज गिरफ्तार कर लिया गया। द डेली स्टार अखबार के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद नूरुल हुदा चौधरी ने दोनों की गिरफ्तारी का आदेश जांच अधिकारी सरवर खान रसेल के आग्रह को मंजूर करते हुए दिया। सरवर रसेल अदबोर पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक…
ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं की हो रही धरपकड़ के बीच एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। देश के एक हिस्से में एक अवामी लीग के नेता की परिवार के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने रविवार देररात लक्ष्मीपुर सदर उपजिला के चंद्रगंज यूनियन के अंतर्गत पचपारा गांव में अवामी लीग नेता नूर आलम (60) के घर के पास उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह अवामी लीग की स्थानीय वार्ड इकाई का महासचिव और पेशे से दर्जी था। खबर में पीड़ित के बेटे…
मैडॉक फिल्म्स की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बहुत दिनों के बाद बॉलीवुड सिनेमा को इतनी सफलता हासिल हुई है। 2018 में आई ‘स्त्री’ काफी पॉपुलर रही थी, लेकिन 6 साल बाद फिल्म के सीक्वल ने खूब कमाई की है। ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म 600 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई थी। स्त्री 2 का क्रेज अभी थमा नहीं है और फिल्म सातवें हफ्ते में प्रवेश कर रही है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना,…
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके रोमांचक टीजर और गानों के रिलीज होने के बाद उत्साह नए आयाम छू रहा है। दर्शकों के लिए इस मेगा एंटरटेनर के लिए अब और इंतजार करना मुश्किल है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अब अपनी रिलीज से सिर्फ 75 दिन दूर है और जल्द ही दुनिया पुष्पा और उनके बेमिसाल जलवे को बड़े पर्दे पर देखेगी। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वे…
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब गुजरात की रिया सिंघा ने अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया था। 2015 मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला ने रिया के सिर पर ताज रखा। अपनी सुंदरता और बुद्धिमत्ता से यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीतने पर रिया का परिवार बेहद गौरवान्वित है। मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने कहा, “आज खिताब जीतने के बाद मैं आपकी आभारी हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है इसलिए मैं निश्चित रूप…
